वर्तमान में देश में बर्बरता के केसों में वृद्धि होती ही जा रही है! कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव में 14 नवंबर 2020 को एक ऐसी घटना घटी थी जिसे सुनकर रुह कांप जाती है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कड़ा आक्रोश जताया था। साथ ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दरअसल दीपावली का दिन था मासूम बच्ची पटाखे लेने के लिए गांव की ही दुकान में गई थी। वहीं से गायब हो गई थी दूसरे दिन उसका शव क्षत विक्षत अवस्था में खेत में पड़ा मिला था। पुलिस की छानबीन में जो बात सामने निकल कर आई थी उससे हड़कंप मच गया था। बच्ची की पारिवारिक चाचा परशुराम उनकी पत्नी ने संतान-सुख के लिए तांत्रिकों की बातों में आकर बच्ची को मरवा दिया था और बच्ची का कलेजा बनाकर खुद चाचा-चाची ने खा लिया था, क्योंकि तांत्रिकों ने उन्हें बताया था कि अगर आप बच्ची का कलेजा खाते हैं तो आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकेगी।
मामले की सुनवाई कानपुर देहात के पाक्सो एक्ट वाकर शमीम रिजवी की कोर्ट में चल रही है। एडीजीसी प्रदीप पांडेय ने बताया कि मामले में दोष सिद्ध हो गया है। 16 दिसंबर 23 को भदरस कांड पर 12:15 पर सजा सुनाई जाएगी। चार लोगों पर दोष सिद्ध हो गया है। न्यायालय से अपील करेंगे कि अपराधियों को मृत्यु दंड की सजा सुनाई जाए।
घटना की वीभत्सता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसका प्राइवेट पार्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जिससे साफ है कि उसके साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं। वहीं उसका लीवर, फेफड़े, कलेजा निकाल लिया। उसे दंपति को सौंपा जिसे दोनों ने संतान सुख प्राप्ति के लिए खाया। कोर्ट में इन तथ्यों को रखते हुए एडीजीपी प्रदीप पांडेय के आंखों में आंसू आ गए। कोर्ट के समक्ष रोकर उन्होंने इसे दुर्लभतम श्रेणी का अपराध बताते हुए चारों आरोपियों को मृत्यु दंड दिए जाने की मांग की।
यहि नहीं आपको बता दें कि वो शादीशुदा थी। उस दिन वो जंगल में कुछ काम से गई थी। ये बात उसके भाई को पता थी। अपनी ही बहन के पीछे वो भाई जंगल तक पहुंच गया। वहां उसने अपने 3 और दोस्तों को बुलाया। उसने अपने भाई को सामने देखा तो थोड़ा हैरान हुई, लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसका सगा भाई किस इरादे से उसके पास आया है। इस लड़के और इसके दोस्तों ने लड़की के साथ जंगल में गैंग रेप किया। इसके बाद वहीं कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। ये घटना उड़ीसा के कंधमाल जिले में 20 नवंबर के दिन हुई। बाद में खुद इस भाई ने बहन के लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो किसी को यकीन नहीं हुआ। दरअसल दोनों भाई-बहनों के बीच झगड़ा चल रहा था। लड़की के भाई का उसकी ननद के साथ अफेयर था और ये बात लड़की को पसंद नहीं थी। बस इसी बात का बदला लेने के लिए ये सगा भाई राक्षस बन गया और बहन का रेप कर हत्या कर डाली। पुलिस ने पिछले हफ्ते इस लड़के और इसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
10-12 साल की लड़की सदमे में थी। उसे लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। न किसी से कुछ बोल रही थी, न कुछ बता रही थी। परिवार वालों को लगा कि पता नहीं क्या हो गया। जब बच्ची की ब्लीडिंग नहीं रुकी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। रेप की वजह से बच्ची की हालत बिगड़ने लगी थी और उसे ब्लीडिंग होने लगी थी। जब बच्ची से पूछा गया तो उसने जो बताया उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। घर के अंदर ही बच्ची के सगे भाई ने उसका रेप किया था और धमकी दी थी किसी को कुछ भी न बताने की। आरोपी लड़का भी नाबालिग है। ये घटना बिहार के मधेपुरा जिले में हुई। माता-पिता और पूरा परिवार इस घटना के बाद से सकते में है। सबसे बड़ी बाद इतनी बड़ी घटना हो जाने के बावजूद बच्ची की मां अपने बेटे को बचाती नजर आई।
इसी साल कुछ महीने पहले कानपुर में भी एक बहन अपने भाई की गंदी नीयत का शिकार बनी। लड़की का घर के अंदर उसका भाई कई महीनों तक रेप करता रहा। लड़के का जब भी मन आता वो बहन का यौन शोषण करता। लड़की ने ये बात अपनी मां को बताई, लेकिन मां ने भी बेटी का साथ नहीं दिया। लड़की को चुप करा दिया गया और उसके भाई की मनमानी बढ़ती चली गई। जब मां ने भी लड़की का साथ नहीं दिया तो आखिरकार कई महीनों बाद वो लड़की खुद पुलिस स्टेशन गई और पूरी दर्द भरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी भाई और मां को गिरफ्तार किया।