Friday, October 18, 2024
HomeIndian Newsआखिर सीमा हैदर केस में क्यों बढ़ रहा है विवाद?

आखिर सीमा हैदर केस में क्यों बढ़ रहा है विवाद?

वर्तमान में सीमा हैदर केस में विवाद बढ़ता ही जा रहा है! सीमा हैदर की चर्चा इस वक्त काफी हो रही है। सचिन और सीमा हैदर की लव स्टोरी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की जांच में जुटी हैं। सचिन और सीमा हैदर की कहानी से मिलती जुलती एक और कहानी इसी साल जनवरी के महीने में सामने आई थी। सचिन और सीमा हैदर का कहना है कि पबजी खेलते हुए एक दूसरे के करीब आए तो वहीं ऐसा ही एक प्रेमी जोड़ा ऑनलाइन लूडो खेलते हुए एक दूसरे के करीब आया था। सिर्फ इतना ही नहीं कहानी भी मिलती जुलती है। इकरा और मुलायम सिंह की भी स्टोरी कुछ वैसी ही है जैसी सीमा हैदर और सचिन की है। यह मामला तब सामने आया था जब भारत में अवैध रूप से रहने के लिए कथित तौर पर फर्जी पहचान बनाने वाली 19 वर्षीय पाकिस्तानी इकरा और मुलायम सिंह को बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया। इकरा को तब पाकिस्तान भेज दिया गया क्या सीमा हैदर के साथ भी वैसा ही होगा। जनवरी के महीने में इसी साल एक भारतीय व्यक्ति को पाकिस्तानी महिला को अवैध रूप से देश में प्रवेश कराने और फर्जी आईडी कार्ड दिलाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भारत के 21 वर्षीय मुलायम सिंह यादव और पाकिस्तान की 19 वर्षीय इकरा जिवानी तीन साल पहले लूडो खेलते समय ऑनलाइन मिले और प्यार हो गया। वह भारत-नेपाल सीमा के जरिए भारत में दाखिल हुई थी।

जांच में पता चला था कि यादव ने एक डेटिंग ऐप पर इकरा से दोस्ती की और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। पहले नेपाल बुलाया और वहीं दोनों ने शादी कर ली। यह जोड़ा बिहार के बीरगंज पहुंचने के लिए भारत आया और वहां से पटना पहुंचा। यादव और इकरा बाद में बेंगलुरु आ गए और बेंगलुरु के जुन्नासंद्रा में किराए के मकान में रहने लगे। यादव ने सितंबर 2022 से सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करना शुरू कर दिया। यहां तक कि उसने इकरा का नाम बदलकर रवा यादव करने के बाद उसका आधार कार्ड भी हासिल कर लिया और भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया।

इकरा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के निशाने पर तब आई जब वह पाकिस्तान में अपने परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। केंद्रीय एजेंसियों ने कर्नाटक इंटेलिजेंस को सतर्क किया। सूचना पर पुलिस ने घर पर छापा मारा और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। कुछ ही समय बाद इकरा को पाकिस्तान भेज दिया गया तो वहीं यादव को जेल हो गई। मुलायम यादव यूपी का ही रहने वाला है और उसके परिवार को इस शादी से कोई दिक्कत नहीं थी। इकरा को पाकिस्तान भेज दिया गया वहीं अब सीमा हैदर से यूपी एटीएस पूछताछ कर रही है। ऐसे में क्या आगे सीमा हैदर को भी इकरा की तरह पाकिस्तान भेजा जाएगा।

बता दे कि पाकिस्तान से अपना प्यार पाने भारत आईं सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी में जासूसी का एंगल आया। सीमा को एटीएस ने ग्रेटर नोएडा स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है। सीमा के साथ ही उसके चार बच्चों और सचिन को भी ले गई है पुलिस। इन्हें किसी सीक्रेट लोकेशन पर ले जाया गया है। खबरों के मुताबिक, सीमा से पूछताछ की जा रही है। कराची की रहने वाली सीमा हैदर शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। सीमा ने बताया है कि वह दक्षिणी पाकिस्तान के खैरपुर में रिंद हाजानो गांव की रहने वाली है। तीन बहनों में वह दूसरे नंबर की है। उसका एक बड़ा भाई भी है, जो सेना में काम करता है। उसने घर पर आने वाली एक ट्यूशन टीचर से पांचवीं तक की पढ़ाई की है। वह 12 साल की ही थी, जब उसकी मां की मौत हो गई। सीमा के अनुसार, 17 साल में उम्र में परिवार वालों ने 2014 में गुलाम हैदर जखरानी से उसकी जबरदस्ती शादी कर दी। शादी के बाद दोनों कराची चले गए। उसकी बहनें और पिता भी आसपास ही रहने लगे। उनका 2016 में पहला बेटा फरहान और बाद में तीन बेटियां फरवा, फरिहा और फराह पैदा हुए। 2019 में गुलाम हैदर काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया और वह घर पर अकेले रह गई। उस समय वह अपनी सबसे छोटी बेटी की देखभाल में लगी रहती थी।

सीमा का कहना है कि अगर वह वापस लौटी, तो वहां के लोग उसे पत्थर मारकर मार डालेंगे। उसने पूरी तरह से हिंदू धर्म अपना लिया है और जैसा सरकार चाहेगी, वह वैसा ही करेगी। वह भले ही यहां की जेल में रह लेगी, लेकिन वहां वापस नहीं जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments