आखिर राजा भैया के परिवार में क्यों हो रही है कलह?

0
185

हाल ही में राजा भैया के परिवार में कलह देखने को मिली थी! उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया की पर्सनल जिंदगी पिछले काफी दिनों से चर्चा में है और इस चर्चा की वजह है उनका तलाक केस। राजा भैया अपनी पत्नी भानवी कुमारी सिंह से तलाक चाहते हैं। राजा भैया और भानवी सिंह काफी फेमस कपल्स में एक माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। भानवी सिंह खुद एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। साल 1995 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और दोनों के 4 बच्चे भी हैं। दो बेटियां और दो बेटे, लेकिन अब राजा भैया अपनी पत्नी से तलाक चा रहे हैं और केस दिल्ली की एक अदालत में चल रहा है। आज इसी मामले में एक नया अपडेट आया है। राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी ने राजा भैया को तलाक देने से इनकार कर दिया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में भानवी कुमार ने साफ किया वो किसी भी कीमत पर राजा भैया को तलाक नहीं देंगी। यानी अब ये साफ है कि वो उनसे अलग नहीं होना चाहती जबकि राजा भैया तलाक का मन बना चुके हैं। भानवी सिंह ने कहा कि उन्हें जो कहना है वो अदालत में कह चुकी हैं, लेकिन ये जरूर है कि चाहे कुछ भी हो जाए वो राजा भैया को तलाक नहीं देने वाली हैं।

अब जान लीजिए ये बात तलाक तक पहुंची कैसे, क्या है पूरा मामला। जो कपल 28 साल तक साथ था वो क्यों अलग होना चाह रहा है। क्यों दोनों की घर की लड़ाई अदालत तक पहुंच गई है। दरअसल साल 2022 में राजा भैया ने तलाक की अर्जी दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भानवी उनके परिवार की छवि खराब कर रही हैं। वो काफी समय से ससुराल छोड़ चुकी हैं और अलग रह रही है।

दरअसल दोनों की लड़ाई की शुरुआत राजा भैया के एक कजिन के मामले से शुरू हुई। राजा भैया के कजिन अक्षय प्रताप सिंह पर भावनी कुमार सिंह ने गंभीर आरोप लगाए थे। भावनी ने कहा था कि अक्षय प्रताप सिंह उनकी कंपनी में गलत इरादे से काम कर रहे हैं, वो कंपनी के चल-अचल संपत्ति पर अपना अधिकार जमाकर उन्हें बेचना चाह रहे हैं। भानवी ने अक्षय के खिलाफ दिल्ली की अपराध शाखा में केस दर्ज करवाया था। भानवी श्री दा प्रॉपर्टीज की मालकिन है, जबकि अक्षय प्रताप सिंह एमएलसी हैं। भानवी ने कहा था अक्षय ने उनके जाली हस्ताक्षर करके उनके शेयर हड़प लिए हैं।

इस शिकायत दर्ज होने के बाद चौंकाने वाली खबर तब सामने आई जब राजा भैया ने भानवी सिंह के बजाय अपने भाई का साथ दिया था। इस घटना से ये साफ हो गया था कि पति-पत्नी के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है। दोनों के बीच लड़ाई चल रही है, लेकिन कुछ समय तक मामला शांत रहा। फिर पिछले साल यानी साल 2022 में जब राजा भैया ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी तो हर कोई चौंक गया और दोनों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई। अब जबकि भानवी राजा भैया को तलाक देने से इनकार कर रही हैं तो ये इस केस में राजा भैया के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है। आपको बता दें कि पिछले साल 2022 में राजा भैया का अपनी पत्नी भानवी से तलाक लिए जाने का बहुचर्चित मामला सामने आया था। शादी के 28 साल के बाद दोनों पति-पत्नी एक दूसरे से अलग होने की कगार पर हैं। भानवी ने जवाब में कहा कि राजा भैया के अवैध संबंध का प्रकरण और टॉर्चर का विरोध करने की वजह से मारपीट, धमकी दी गई और फिर तलाक केस फाइल कर दिया गया।

भानवी ने आरोप लगाया कि राजा भैया ने अवैध प्रेम संबंध सामने आने पर हुए झगड़े में अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की थी। साल 2015 में बुरी तरह से मारपीट का आरोप भी लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजा भैया से तलाक के मामले में प्रॉपर्टी विवाद का झूठा मामला भी गढ़ा गया। इसके साथ ही सितंबर 2020 से राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने घर आने से रोक रखा है। वहीं राजा भैया का आरोप है कि भानवी कुमारी घर छोड़कर जा चुकी हैं और वापस आने से मना कर रही हैं। भानवी ने उनके परिवार के लोगों पर कई गलत आरोप लगाए हैं। राजा भैया की याचिका पर कोर्ट ने भानवी सिंह को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। गौरतलब है कि राजा भैया के करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ भानवी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर राजा भैया ने अक्षय प्रताप का पक्ष लिया था। भानवी सिंह इस समय दिल्‍ली स्थित घर में रह रही हैं।