रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियों के बीच घर में सजाया गया लाइट से, वीडियो आया सामने

ranbiralia

नई दिल्ली। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब रणबीर कपूर के नए बन रहे घर कृष्णा राज को शादी के पहले सजाया जा रहा है। इस बिल्डिंग पर लाइट का काम हो रहा है। जबकि अभी तक इस जोड़े ने शादी की खबर पर चुप्पी साध रखी है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भले ही अभी तक उनकी शादी की तारीख की पुष्टि नहीं की है। यह दावा किया जा रहा है कि दोनों 14 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल के बीच शादी कर रहे हैं।

अब एक पपराजी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर के नए बन रहे घर की लाइटिंग की गई है। रविवार को फोटोग्राफर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रणबीर कपूर के घर कृष्णा राज को सजाते हुए वर्कर को देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अभी तक यह घर बनकर पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया है कि दोनों की शादी की खबरें वाकई सच है और दोनों इस बार पक्का शादी कर लेंगे।

कई लोगों ने इसपर कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा है, ‘रणबीर आलिया वेडिंगl’ वहीं एक ने दिल की इमोजी शेयर की है। वहीं एक फैन ने लिखा है, ‘शादी को एक हफ्ता रह गया है।’ वहीं कई लोग शादी को लेकर हो रही सस्पेंस पर परेशान होते भी नजर आए।

नीतू कपूर से हाल ही में जब शादी को लेकर पूछा गया था, तब उन्होंने कहा कि वह आशा करती हैं कि यह जल्द हो जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि शादी रणबीर कपूर के आरके हाउस पर होगी।

इसमें 40-50 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। इसमें कई लोगों को आमंत्रित किया गया है।