नई दिल्ली। आज कॉमेडियन भारती सिंह का जन्मदिन है, इस बार वह अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो से छोटे पर्दे पर कॉमेडी का सफर शुरु करने वाली भारती ‘लल्ली’ के किरदार की वजह से काफी फेमस हुई थीं। इस शो में हिट होने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस 3 का तड़का’ और ‘कॉमेडी का महासंग्राम’ में जैसे शोज से लोगों को खूब हंसाया।
भारती जन्म से ही काफी हेल्दी रही हैं। जन्म के बाद उनका वजन आम बच्चों से ज्यादा था। बचपन में वजन ज्यादा होने की वजह से उनका खूब मजाक उड़ाया जाता था। परंतु भारती ने काफी भी वजन को अपने करियर के सामने नही आने दिया और धीरे धीरे खुद के ऊपर ध्यान देकर करियर में आगे बढ़ती रही।
भारती सिंह केवल एक स्टैंड-अप कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक अच्छी एंकर भी हैं। वह कई रियलिटी शो और अवॉर्ड फंक्शन में अपनी एंकरिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। होस्टिंग के दौरान उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इसी प्रतिभा के दम पर वह लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं।
गौरतलब है कि भारती सिंह ने कुछ दिनों पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया है जिसको लेकर कुछ ना कुछ भारती सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अपने पति हर्ष के साथ भी कुछ ना कुछ नया शेयर करके फैंस को खुश करती रहती हैं।
भारती सिंह किसी भी किरदार को बड़े ही शिद्दत के साथ निभाती हैं। चाहे वह ‘लल्ली’ हो या ‘बुआ’ हर किरदार के लिए भारती अपना 100 प्रतिशत देती हैं। यही वजह है कि फैंस भी उनसे इतना प्यार करते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वह सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली फीमेल कॉमेडियन हैं।