नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही अभिनेत्री अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल में अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। वहीं, इन दिनों वह अपनी बहन रिया कपूर के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। हाल ही में रिया ने सोनम के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, रिया कपूर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें सोनम और रिया लंच पर जाने से पहले पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों के साथ रिया के पति करण बुलानी भी मौजूद थे। तस्वीरों में सोनम कपूर क्रॉप टॉप और मैटरनिटी पैंट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने जैकेट के साथ अपने लुक को पूरा किया है और अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
सोनम कपूर के लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस को उनका लुक पॉप सिंगर रिहाना के प्रेग्नेंसी फैशन की याद दिला रहा है और वह कमेंट कर सोनम को रिहाना का लुक कॉपी करने की बात कह रहे हैं।
रिया ने अपनी आउटिंग के दौरान उनके लंच की एक झलक भी साझा की और अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, ट्रिप का अब तक का सबसे अच्छा खाना। इससे पहले, उन्होंने लंदन में सोनम के जन्मदिन का केक काटते हुए तस्वीर शेयर की थी।
वहीं, इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं कि वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो कुछ फैंस यह भी बता रहे हैं कि उन्हें बेबी बॉय होगा या गर्ल। कुछ ही देर में इस तस्वीर पर खूब लाइक और कमेंट आ गए हैं।
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा मई 2018 में शादी के बंधन में बंध गए और जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री ने इस साल मार्च की शुरुआत में सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा की थी।