CG-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर:नक्सली लीडर अभय को घेरने निकली 2 राज्यों की फोर्स; सुबह से हो रही फायरिंग

0
93

छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी में 3 नक्सली मारे गए हैं। कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। कांकेर SP आईके एलेसेला ने इसकी पुष्टि की है। बस्तर के लगभग सभी जिलों के DRG जवान और महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर अभय को घेरने बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया है। सुबह 8 बजे से रुक-रुककर हो रही फायरिंग नारायणपुर और कांकेर से लगे उत्तरी अबूझमाड़ में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टीम को रवाना किया गया था, सुबह 8 बजे से यह मुठभेड़ शुरू हुई थी, करीब 3 घंटे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। वहीं नक्सली इस इलाके से महाराष्ट्र की ओर भाग न जाए इसके लिए कांकेर जिले से लगे गढ़चिरौली इलाके में सी-60 कमांडो को तैनात किया गया है। नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि कांकेर और नारायणपुर जिले की सरहद से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सली लीडर अभय समेत बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद फोर्स को रवाना किया गया था। शनिवार सुबह अबूझमाड़ के जंगल में दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंची तो नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए एक महीने पहले दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर 31 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। इसे प्रदेश का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन बताया गया। पुलिस ने 31 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि भी की है। ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में 2 घंटे फायरिंग हुई। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर ………………….. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें 309 दिन में 10 करोड़ के 189 नक्सली ढेर:छत्तीसगढ़ में 96 मुठभेड़, 5 बड़े कैडर भी मारे; AK-47, SLR, इंसास जैसे 207 हथियार बरामद छत्तीसगढ़ के बस्तर में इस साल 1 जनवरी से 5 नवंबर तक पुलिस और नक्सलियों के बीच कुल 96 मुठभेड़ हुई है। इन 309 दिनों में अलग-अलग जिलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 9 करोड़ 72 लाख रुपए के कुल 189 नक्सलियों को ढेर किया है। इनमें 5 DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) कैडर के भी नक्सली शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर