नई दिल्ली। कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 अप्रैल को बेबी बॉय को जन्म दिया था। पति हर्ष लिम्बाचिया ने सोशल मीडिया पर माता-पिता बनने की इस खुशी को शेयर किया था। बेटे के जन्म से पहले भारती सिंह लगातार शूटिंग कर रही थीं। उनके काम के प्रति इस लगाव को देखकर लोगों ने उनकी खूब सराहना की थी और लोगों ने उन्हें प्रेरणा बताया था। बेटे के जन्म के बाद से ही भारती सोशल मीडिया पर एक्टिव तो थी ही, लेकिन अब वह अपने काम पर लौट चुकी हैं और काफी खुश दिखाई दे रही हैं। लेकिन बेबी के जन्म के बाद भारती का काम पर लौटना कुछ लोगों को रास नहीं आया।
भारती सिंह के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह अपने शो के सेट के बाहर नजर आई, जहां उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा रोई हूं आज, क्योंकि बेटा सिर्फ 12 दिन का है। उसे छोड़कर काम पर आना, लेकिन क्या करें काम-काम है’।
View this post on Instagram
हालांकि भारती सिंह ने अपने मूड को ठीक करते हुए पैपराजी को ‘मामा’ कहा और साथ ही उनके लिए मिठाई भिजवाने की बात की। जहां कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भारती के हार्ड वर्क को सराहा, तो वही कुछ लोगों ने कॉमेडियन को बुरी तरह ट्रोल किया।
भारती सिंह को 12 दिन में काम पर लौटा देखने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘यह हार्ड वर्क की बात नहीं है, आपके शरीर को 1 महीने तक बेड रेस्ट की जरूरत होती है और यह मां और बेबी की बॉन्डिंग के लिए भी जरूरी है’।
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप काम के लिए बाहर कैसे जा सकती हैं। डिलीवरी के बाद 40 दिन तक आप कहीं बाहर नहीं जा सकती’। अन्य यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ‘पैसो के पीछे इतना भी क्या भागना है। आपके बेबी को संभालो, पैसा तो दोबारा कमाया जा सकता है’।
इस वीडियो में जब भारती सिंह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद उन्हें बधाई देने और दो शब्द कहने के लिए कहा गया तो भारती सिंह ने अपने कॉमेडी अंदाज में बधाई देते हुए कहा, ‘दोनों को शादी की बहुत-बहुत बधाई, हमें बुलाया था शादी में लेकिन हम जा नहीं पाए बच्चे की वजह से। इसके बाद भारती वहां से हंस कर निकल गईं। भारती सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करके अपने बेटे का रूम दिखाया था और अपने मां बनने के सफर के बारे में बताया था।