क्या रात में होता है हाथों में दर्द? तो करे ये उपाय!

0
223

कभी कबार आपने देखा होगा कि आप को सोते समय अपने हाथों में दर्द महसूस होता है! लोग अक्‍सर हल्‍के दर्द को गंभीरता से नहीं लेते और दर्द आगे चलकर बढ़ जाता है। दर्द को कम करने के ल‍िए आपको कारण जानना चाह‍िए। कुछ लोगों को रात के दौरान हाथों में तेज दर्द होता है। अगर दर्द सामान्‍य है तो 24 घंटे के अंदर ठीक हो जाएगा पर अगर हाथों में तेज दर्द हो रहा है तो मतलब आप गलत तरीके से सोए हैं या ट‍िशू में चोट, हड्डी का टूटना, हाथ पर जोर पड़ना, खून यूर‍िक एस‍िड बढ़ने के कारण आपको हाथ में दर्द की समस्‍या हो सकती है। इससे बचने के ल‍िए आपको कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाने चाह‍िए। इस लेख में हम रात के दौरान हाथ में दर्द के कारण और घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे।

रात में हाथ दर्द होने के लक्षण की बात करें तो हाथ में दर्द होने पर आपको हाथ की उंगल‍ियों में दर्द, सूजन या तेज दर्द हो सकता है। कभी-कभी हाथ सुन्‍न हो जाता है या झुनझुनी महसूस होती है।

अगर आप हाथ को दबाकर सो गए हैं तो हाथ पर दबाव पड़ने के कारण हाथ में रात के दौरान दर्द हो सकता है। 

रात में हाथ ट्व‍िस्‍ट होने के कारण हाथ दर्द हो सकता है।   

अगर हाथ ही हड्डी टूटी है तो आपको हाथ में दर्द हो सकता है। 

रात में कमरे का तापमान ज्‍यादा ठंडा होने के कारण भी हाथ में दर्द हो सकता है। 

खून में यूर‍िक एस‍िड बढ़ने के कारण आपको हाथ में दर्द हो सकता है। 

हड्ड‍ियों को मांसपेश‍ियों से जोड़ने वाले ट‍िशू में चोट लगने या सूजन आने के कारण भी हाथ में दर्द हो सकता है। 

कलाई या हाथ में क‍िसी तरह की चोट लगने पर आपको हाथ में तेज दर्द हो सकता है।

लौंग का इस्‍तेमाल भी आप हाथ का दर्द दूर करने के ल‍िए कर सकते हैं। लौंग में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं। आप लौंग के तेल से हाथों की माल‍िश कर सकते हैं, इससे मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलेगा या आप चाहें तो दो कप पानी में लौंग पीसकर डालें और उसमें शहद और नींबू का रस म‍िलाकर काढ़ा बनाकर पीएं तो दर्द ठीक हो जाएगा।

हाथ का दर्द दूर करने के ल‍िए आप पानी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। पानी को दो बर्तन में भर दें। एक में ठंडा पानी रहने दें और दूसरे बर्तन के पानी को गरम कर दें। अब दोनों बर्तन में हाथ को 20 सेकेंड के लि‍ए डुबोकर स‍िकाई करें। ऐसा तीन से चार बार करें तो हाथ का दर्द दूर हो जाएगा।

रात में हाथ में दर्द हो तो आप सेंधा नमक का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सेंधा नमक से जोड़ों का दर्द दूर होता है। आप सेंधा नमक को नहाने के पानी में भी म‍िला सकते हैं और सेंधा नमक में पानी की बूंदे म‍िलाकर हाथ पर लगाएंगे तो भी आराम म‍िलेगा।

रात में हाथ में दर्द हो सबसे आसान घरेलू नुस्‍खा है क‍ि आप बर्फ से हाथ की स‍िकाई करें। बर्फ की ठंडक से मांसपेश‍ियों को आराम म‍िलेगा और दर्द दूर होगा। ज‍िनके पास बर्फ न हो वो आइस पैक का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं। बर्फ से प्रभाव‍ित ह‍िस्‍सा सुन्‍न हो जाता है और दर्द दूर होता है।

रात में हाथ में दर्द हो तो आप एसेंश‍ियल ऑयल का इस्‍तेमाल करें। टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को आप बादाम या नार‍ियल के तेल में म‍िलाकर हाथ पर लगाकर मसाज करें तो हाथ का दर्द दूर हो जाएगा। आपको तेल लगाकर हल्‍के हाथ से माल‍िश करनी है।

सरसों के बीज से हाथ का दर्द काफी हद तक ठीक हो जाता है। सरसों के बीज को लेप की तरह आप हाथ पर लगाएं तो हाथ की सूजन और दर्द दोनों ही ठीक हो जाएगा। आपको सरसों के बीज को पीसकर पाउडर बना लेना है, इसमें आप गरम पानी म‍िलाएं और तैयार हुए पेस्‍ट को हाथ पर लगा लें, इससे दर्द जल्‍दी ठीक हो जाएगा।

रात के समय आपको सही तापमान में सोना चाह‍िए, ऐसी की हवा डायरेक्‍ट न लगे इस तरह से सोएं। 

अपने हाथों को जगह दें, ज्‍यादा स‍िकुड़कर सोने से आपके हाथ को जगह नहीं म‍िलती और दबने के कारण हाथ में दर्द हो सकता है। 

हाथ के दर्द से बचने के ल‍िए आप रोजाना स्‍ट्रेच‍िंग एक्‍सरसाइज करें, कलाई को क्‍लॉक एंड एंटी-क्‍लॉक वाइस घुमाएं। 

लगातार हाथों को एक ही पोज‍िशन में रखने से बचें, जैसे आप देर तक टाइट‍िप करने के बजाय बीच में गैप करें। 

कैल्‍श‍ियम की कमी के कारण भी हाथ में दर्द हो सकता है ज‍िससे बचने के ल‍िए रोजाना एक ग‍िलास दूध पीएं।

हाथ के दर्द से बचने के ल‍िए कोई भी भारी सामान उठाने से बचें, इससे मांसपेश‍ियों में ख‍िंचाव हो सकता है ज‍िसके कारण हाथ में दर्द होता है।

अगर हाथ का दर्द दूर न हो तो आपको जल्‍द से जल्‍द डॉक्‍टर को द‍िखाना चाह‍िए ये क‍िसी बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं।