क्या आपको भी आता है तेज गुस्सा? तो अपनाएं यह योगासन!

0
155

योग और ध्यान केंद्रित करने से आपके शरीर के अंदर निहित कई बीमारियों से आपको मुक्ति मिल सकती है! क्रोध एक सामान्य स्वाभाविक प्रतिक्रिया है जो आपके मन की चीजें न होने के कारण आती है।  हालांकि यदि आपको बार-बार, हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आता रहता है, तो इसे गंभीर माना जा सकता है। आपका गुस्सा, काम और निजी संबंधों को प्रभावित करने लगे तो अलर्ट हो जाना चाहिए। अधिक गुस्सा आने की समस्या आपके मूड और स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। ऐसी स्थितियों में क्रोध को नियंत्रित करने और मन को शांत रखने वाले उपाय करने की सलाह दी जाती है। अधिक क्रोध वाले व्यक्ति को सामाजिक और व्यवहारिक जीवन में भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक क्रोध की समस्या से परेशान लोगों के लिए जीवनशैली में योगासनों को शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। योगासन न सिर्फ आपके मन को शांत और स्थिर करने में मदद करते हैं, साथ ही यह गुस्से की भावना को कम करने में भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

दैनिक जीवन में योगाभ्यास की आदत बनाने वाले लोगों में गुस्से से संबंधित समस्याओं का जोखिम कम होता है।

बालासन योग के अभ्यास की आदत आपके मन को शांत करने में काफी मददगार मानी जाती है। यह भावनाओं को नियंत्रित करके नकारात्मकता को कंट्रोल करने में  आपके लिए फायदेमंद है। इस योग का अभ्यास आपके मन-शरीर के संबंध में भी सुधार करता है। नियमित रूप से बालासन योग के अभ्यास की आदत बनाकर गुस्से को कंट्रोल किया जा सकता है। यह पीठ और पेट की मांसपेशियों के लिए भी काफी फायदेमंद आसन है।

आपके क्रोध को नियंत्रित करने और मन को शांत करने के लिए मत्स्यासन काफी फायदेमंद आसन है। यह तनाव को दूर करने के साथ आपके सिर में रक्त परिसंचरण में सुधार करने में सहायक है। भावनात्मक समस्याओं को कम करने और क्रोध जैसी भावनाओं को नियंत्रित करने में भी इस योग के अभ्यास की आदत आपके लिए लाभकारी हो सकती है। मत्स्यासन योग को कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है।

गुस्से को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन के अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष लाभप्रद मानी जाती है। ध्यान मुद्रा, अंतर्निहित विचारों, भावनाओं और शारीरिक प्रतिक्रियाओं पर काम करते हुए कई स्तरों पर क्रोध को ठीक करने में सहायक है। मस्तिष्क को आराम देने, संतुलन को बढ़ाने और शांति की भावना के लिए मेडिटेशन के अभ्यास को काफी लाभकारी माना जाता है।