Friday, October 18, 2024
HomeIndian Newsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन l

नई दिल्ली : राष्ट्रपति पद के चुनावमें NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  आज अपना नामांकन संसद भवन में  दाखिल करेंगी . बीजेपी ने इस मौके को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली है. इसके लिए पार्टी ने अपने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को दिल्ली बुला लिया है. द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन दोपहर 12 बजे पहुंचेंगी.राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा था, ‘‘ मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी।’’मुर्मू के दिल्ली पहुंचने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, पार्टी के सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश बिधूड़ी सहित कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। वह यहां ओड़िशा भवन में ठहरी हैं।  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे. झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवा के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्ताव व समर्थक के तौर पर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर किए गए.

21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में बीजेपी मुख्यालय में हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक के बाद मुर्मू के नाम का ऐलान किया गया था. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया था कि बैठक में 20 नामों पर विचार-विमर्श करने के बाद सबने एकमत से पूर्वी भारत से आने वाली आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है. इससे पहले विपक्षी दल यशवंत सिन्हा को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर चुके हैं. बताया गया है कि यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है. 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा और नतीजों की घोषणा 21 जुलाई को की जाएगी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की देश भर में तथा समाज के स भी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है उन्होंने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। मोदी ने कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है।’ NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा है। उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है. नवीन पटनायक इस समय इटली दौरे पर हैं. इसलिए नामांकन के समय वो खुद मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन इस दौरान उड़ीसा कैबिनेट के दो मंत्री मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी नवीन पटनायक ने ट्वीट कर दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments