नई दिल्ली। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ का टीजर भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर दो दिन बाद यानी 24 जून को रिलीज किया जाएगा। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर एक डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म में वाणी कपूर, संजय दत्त सहित कई बड़े कलाकार हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह उत्सकुता बनी हुई है कि इस फिल्म के लिए इन सितारों ने कितनी फीस चार्ज की है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यशराज के बैनर तले बनी इस पीरियड ड्रामा में किसे कितना मेहनताना मिला है।
शमशेरा के टीजर में सबसे ज्यादा वाहवाही रणबीर कपूर की हो रही है। लोगों को उनका लुक काफी पसंद आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए रणबीर ने कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये फीस ली है। शमशेरा के अलावा रणबीर की ब्रह्मास्त्र की रिलीज होने जा रही हैं जिसमें उनके ओपोजिट आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।
इस फिल्म में संजय दत्त क्रूर पुलिस वाले के रूप में नजर आने वाले हैं। शमशेरा में संजय का लुक काफी अलग है। इससे पहले भी वह कई बार अलग अंदाज में नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए संजय ने 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
इस फिल्म की लीडिंग लेडी वाणी कपूर हैं। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में दमदार एक्टिंग के बाद वाणी जल्द ही इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक वाणी को इस फिल्म के लिए कथित रूप से 5 करोड़ रूपए मिले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वाणी का काफी दमदार और अहम रोल है।
रोनित रॉय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेता हैं। सीरियल्स के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए 4 करोड़ का भुगतान किया गया है। कहा जा रहा है कि शमशेरा में रोनित अपने दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज होंगे।