क्या लिव-इन में रहने का मतलब अब बदल चुका है?

0
221

वर्तमान में लिव-इन में रहने का मतलब अब पूरी तरह से बदल चुका है! बच्चे बड़े होते हैं तो अपने निर्णय खुद लेने लगते हैं और कई बार वो ऐसे निर्णय ले लेते हैं जो उन्हें मौत के दरवाजे ले जाते हैं और उन्हें इस बात की भनक तक नहीं होती। आज बात शहरों में बढ़ते लिव इन कल्चर की, जहां लड़के लड़कियां बिना किसी रिश्ते, बिना शादी के एक दूसरे के साथ रहना शुरू कर देते हैं, लेकिन प्यार के नाम पर शुरू होते ये रिश्ते कब मौत तक पहुंच जाते हैं ये कोई नहीं जानता। लिव इन रिलेशनशिप को बेशक आजादी का दूसरा नाम दिया जा रहा हो, आपको बता दें साहिल अपने परिवार की मर्जी से कही और शादी करने के लिए तैयार हो गया, लेकिन शादी से पहले वो निक्की को मार देना चाहता था। बस शादी के दिन पहले उसने निक्की को अपनी कार में बुलाया और कार में ही मोबाइल के चार्जर से उसका गला दबा दिया। निक्की की लाश को ले जाकर अपने ढाबे के फ्रिज में डाल दिया और खुद एक नई लड़की से रिश्ता जोड़ लिया। लेकिन ऐसे रिश्तों में लगातार आ रहे हत्या के मामले आंख खोलने वाले हैं। लिव इन रिलेशन लड़कियों के लिए मौत की वजह बनता जा रहा है। जो लड़का प्यार के दावे करता है वही कुछ समय बाद अपनी लिव इन पार्टनर का कत्ल कर देता है। देखिए ये 3 बड़े केस जो शायद सबक लेने के लिए काफी हैं। दिल्ली के महरौली में साल 2022 में लिव इन में एक मर्डर के मामले ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वॉल्कर को उसके लिव इन पार्टनर आफताब ने टुकड़े-टुकड़े में काट दिया था। आफताब ने श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े किए थे और 6 महीने तक वो लाश को टुकड़ों में फ्रिज में स्टोर करके रखा था। 6 महीने ये पता ही नहीं चल पाया था कि श्रद्धा की हत्या हो चुकी है। वजह थी श्रद्धा अपने बॉयफ्रेंड आफताब की खातिर अपने परिवार से लड़के लिव इन में रहने लगी थी।

दिल्ली में ही थोड़े समय बाद एक और केस सामने आया। इस बार कत्ल हुआ निक्की यादव का। साहिल नाम के लड़के के साथ उसके रिलेशन थे। दोनों काफी समय तक लिव-इन में भी रहे। खबरें तो ये भी आई कि दोनों ने चोरी-छुपे शादी भी की। महज 21 साल की निक्की को परिवार वालों ने दिल्ली में पढ़ने के लिए भेजा था, लेकिन वो साहिल के प्यार सच मान बैठी थी। वही दूसरी तरफ साहिल अपने परिवार की मर्जी से कही और शादी करने के लिए तैयार हो गया, लेकिन शादी से पहले वो निक्की को मार देना चाहता था। बस शादी के दिन पहले उसने निक्की को अपनी कार में बुलाया और कार में ही मोबाइल के चार्जर से उसका गला दबा दिया। निक्की की लाश को ले जाकर अपने ढाबे के फ्रिज में डाल दिया और खुद एक नई लड़की से रिश्ता जोड़ लिया।

इस कड़ी में अब सबसे ताजा मामला है लखनऊ की रिया का। रिया गुप्ता लखनऊ की गोल्फ सिटी में पैराडाइज में ऋषभ नाम के एक शख्स के साथ लिव इन में रहती थी, लेकिन कल उसकी लाश उसके फ्लैट में मिली। रिया को गोली मारी गई थी और रिया का कत्ल किया था ऋषभ ने। बताया जा रहा है कि ऋषभ ने रिया को किसी और लड़के साथ बीएमडब्ल्यू कार में देख लिया था और वो इस बात से नाराज था जिसके बाद उसने कत्ल कर दिया। रिया काफी ग्लैमरस जिंदगी जीती थी, अपने परिवार से वो अलग हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि वो पहले से शादीशुदा भी थी, लेकिन ग्लैमर्स लाइफ के चक्कर में वो अपने परिवार को छोड़ चुकी थी। खैर इस मामले में अभी जांच जारी है।

ये मामले महज चंद उदाहरण हैं। शहरों में लिव इन कल्चर में रहने वाले लड़के-लड़कियों की तादाद बढ़ती जा रही हैसाहिल अपने परिवार की मर्जी से कही और शादी करने के लिए तैयार हो गया, लेकिन शादी से पहले वो निक्की को मार देना चाहता था। बस शादी के दिन पहले उसने निक्की को अपनी कार में बुलाया और कार में ही मोबाइल के चार्जर से उसका गला दबा दिया। निक्की की लाश को ले जाकर अपने ढाबे के फ्रिज में डाल दिया और खुद एक नई लड़की से रिश्ता जोड़ लिया। लड़के-लड़कियां अपने परिवार से दूर कई बार झूठ बोलकर तो कई बार लड़ झगड़ कर कर लिव इन रिलेशन को चुनते हैं, लेकिन बाद में वो खुद ही इस जाल में फंस जाते हैं। खासकर लड़कियों के लिए तो इस तरह के मामले मुसीबत का सबब बनते जा रहे हैं।