नई दिल्ली। रत्नों को काफी प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मौजूद ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए रत्न काफी मददगार साबित हो सकते हैं। रत्नों को धारण करने से व्यक्ति की किस्मत पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में अगर आपको हमेशा धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है या फिर अधिक मेहनत करने के बावजूद आपको फल नहीं मिल रहा है तो इन चार रत्नों में से किसी एक को धारण कर सकते हैं। इन रत्नों को धारण करने से सोई हुई किस्मत फिर से जाग जाएगा।
जेड स्टोन- जेड स्टोन को ड्रीम स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इसके अंदर सपनों को सच करने की ताकत होती है। इस रत्न को पहनने से व्यक्ति आत्मनिर्भर, साहसी बनता है। इसके साथ ये रत्न किस्मत को चमकाने में भी मदद करता है। इस रत्न को पहनने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
सुनहला रत्न- अगर आपके घर में पैसों की अधिक कमी रहती हैं तो सुनहला रत्न धारण करना चाहिए। इस रत्न के स्वामी गुरु बृहस्पति है। इसके साथ ही सुनहला रत्न पुखराज का उपरत्न है। इसलिए इस रत्न को पहनने से धन-धान्य की बढ़ोत्तरी होगी।
माक्षिक रत्न- धन लाभ के लिए यह रत्न भी काफी लाभकारी माना जाता है। यह रत्न एक प्रकार का खनिज तत्व से है जोकि गंधक से प्राप्त होता है। इस रत्न को धारण करने से बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। आत्मविश्वास की कमी पूरी होती है और धन लाभ होता है। इस रत्न को शुक्रवार के दिन पहनना शुभ होगा।
टाइगर स्टोन- इस रत्न को धारण करने से शेर के समान आत्मबल और साहस आता है। हर काम में सफलता प्राप्त होती है। कहा जाता है कि इस रत्न को धारण करने से सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। इस रत्न को धारण करने से कुंडली में सूर्य और चंद्रमा ग्रह मजबूत होते हैं। इस रत्न को सोमवार के दिन धारण करना शुभ माना जाता है।