क्या लिव-इन में रहना है खतरनाक?

0
157

वर्तमान में लिव-इन में रहना खतरनाक बताया जा रहा है! प्यार के बाद शादी यानी लव मैरिज को अब हमारे देश सामान्य रूप से लिया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में लव मैरिज की संख्या काफी बढ़ी है, लेकिन अब एक नई बहस छिड़ चुकी है जिसे सोसाइटी आज भी एक्सेप्ट नहीं कर पा रही। ये है शादी के बिना लड़के साथ रहना यानी लिव इन रिलेशन। जहां लड़का और लड़की शादी शुदा नहीं होते, लेकिन पति-पत्नी की तरह साथ में रहते हैं। किचन शेयर करते हैं, ड्राइंग रूम शेयर करते हैं और बेडरूम भी शेयर करते हैं। ये वेस्टर्न कल्चर तेजी से हमारे देश में भी पैर पसार रहा है, लेकिन इसके नतीजे बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं खासकर लड़कियों के लिए इस तरह के रिश्ते बहुत बड़ी मुसीबत बन रहे हैं। ये हम क्यों कह रहे हैं ये आप खुद ही देख लीजिए। मुंबई में एक मनोज साहनी नाम का शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मीरा रोड पर एक सोसाइटी में रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से आस पड़ोस के लोगों को इनके घर से काफी बदबू आ रही थी। लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस अपार्टमेंट में पहुंची तो दंग रह गई। मनोज ने अपनी गर्लफ्रेंड सरस्वती का कत्ल कर दिया था। उसकी लाश के टुकड़ों को पेड़ काटने वाली आरी से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया था। पिछले कुछ दिनों से वो रोज उन लाश के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाल रहा था ताकि सारे सबूत मिटा सके। अगर बदबू न आई होती तो मनोज की ये हैवानियत कभी सामने न आती।

बैंगलोर में भी दिल्ली की रहने वाली 23 साल की साक्षी नाम की एक लड़की की हत्या कर दी गई। साक्षी अपने बॉयफ्रेंड अर्पित के साथ 2 साल तक एक फ्लैट में रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसकी अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गई थी। लड़का बाद में हैदराबाद चला गया था, लेकिन अब साक्षी के इसी लिव पार्टनर ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया है। साक्षी की लाश पुलिस को उसके घर में मिली।

ऐसा ही एक मामला कुछ समय पहले दिल्ली में सामने आया था जब साहिल ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव का कत्ल कर दिया था।साक्षी अपने बॉयफ्रेंड अर्पित के साथ 2 साल तक एक फ्लैट में रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसकी अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गई थी। लड़का बाद में हैदराबाद चला गया था, लेकिन अब साक्षी के इसी लिव पार्टनर ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया है। साक्षी की लाश पुलिस को उसके घर में मिली। निक्की भी शादी किए बिना काफी समय तक साहिल के साथ एक ही घर में रही। साहिल ने अपनी कार में मोबाइल के चार्जर से निक्की का गला दबाकर कत्ल किया और फिर उसकी लाश को अपने रेस्टोरेंट के फ्रिंज में काटकर रख दिया। घटना के अगले दिन ही इस कातिल ने दूसरी लड़की से 7 फेरे लिए।

दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस इतना भयानक था आज भी उसको सुनकर होश उड़ जाते हैं। श्रद्धा बिना शादी किए अपनी परिवार की मर्जी के खिलाफ आफताब के साथ रह रही थी।साक्षी अपने बॉयफ्रेंड अर्पित के साथ 2 साल तक एक फ्लैट में रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसकी अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गई थी। लड़का बाद में हैदराबाद चला गया था, लेकिन अब साक्षी के इसी लिव पार्टनर ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया है। साक्षी की लाश पुलिस को उसके घर में मिली। वो मुंबई की रहने वाली थी, लेकिन आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में रहने लगी थी। आफताब भी श्रद्धा का कमरे के अंदर ही बेरहमी से कत्ल किया। कत्ल के बाद वो बाजार से आरी और फ्रिज लेकर आया। उसने बाथरूम में श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े किए और फिर उन्हें पॉलीथीन में फ्रिज में रख दिया। वो महरौली के जंगलों में श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को फेंकता रहा। 6 महीने तक इस कत्ल को छुपाता रहा।

ये सारे मामले तकरीबन एक ही जैसे हैं। पिछले 10 महीने में एक के बाद एक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं और लिव इन रिलेशन पर गहरे सवाल उठा रहे हैं। लड़कियां बिना सोचे-समझे अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने को तो राजी हो जाती है, लेकिन अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं करतीं। परिवार वाले ज्यादातर मामलों में बेखबर होते हैं और जब तक खबर मिलती है तब तक काफी देर हो जाती है।