वर्तमान में लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में वृद्धि होती जा रही है! लॉरेंस बिश्नोई की क्राइम कंपनी ने देश में तहलका मचा रखा है। ये खतरनाक गैंग पुलिस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हत्याएं, वसूली, हथियारों की सप्लाई हर क्राइम पुलिस की आंख के नीचे हो रहा है और वजह है पूरे देश में इस गैंग का फैलना। ये एक क्राइम सिंडिकेट बन चुका है, जो सोची समझे प्लान्ड तरीके से अपराधों को अंजाम दे रहा है और इस गैंग की सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं युवा। लॉरेंस बिश्नोई अपने गैंग में नए-नए लड़कों को भर्ती करता जा रहा है। इसके गैंग में 16 साल से लेकर 26 साल के लड़कों को भर्ती किया जा रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इन लड़कों को ये समझा दिया जाता है कि वो अब एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हैं और अगर वो अच्छे से अपराधों को अंजाम देंगे तो उनका नाम मशहूर हो जाएगा। अपराधों को अंजाम देने के लिए इन लड़कों को लेटेस्ट हथियार भी दिए जाते हैं जिससे इन्हें लगता है कि ये कुछ बड़ा कर रहे हैं। खुद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग में नए लड़कों की धड़ल्ले से भर्ती की जा रही है और भर्तियां कर रहा है बिश्नोई गैंग का एक गैंगस्टर नरेश शेट्टी। पिछले कुछ दिनों में ही 500 से ज्यादा नए लड़के इस क्राइम सिंडिकेट का हिस्सा बन चुके हैं।
अब जान लीजिए कैसे ये लड़कों को अपने जाल में फंसाते हैं। सूत्रों के मुताबिक ये काम होता है जेल के अंदर। पुलिस की नाक के नीचे ही नरेश शेट्टी अपने गैंग के लिए नए लड़के ढूंढता है। छोटी उम्र के लड़के जो छोटे-मोटे अपराधों की जेल में सजा काट रहे होते हैं ये उन्हें अपने वश में करता है। उनका ब्रेन वाश किया जाता है। इस काम के लिए उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो दिखाए जाते हैं। नरेश शेट्टी लॉरेंस का हाईप्रोफाइल अंदाज दिखाकर ऐसे लड़कों को अपने वश में करता है। एक बार लड़के इसकी बातों में आ जाते हैं तो सोशल मीडिया के जरिए उन्हें गैंग की मेंबरशिप दी जाती है। सोशल साइट्स के जरिए ही इन लड़कों को आगे के टास्क दिए जाते हैं। इन लड़कों को ये समझा दिया जाता है कि वो अब एक बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हैं और अगर वो अच्छे से अपराधों को अंजाम देंगे तो उनका नाम मशहूर हो जाएगा। अपराधों को अंजाम देने के लिए इन लड़कों को लेटेस्ट हथियार भी दिए जाते हैं जिससे इन्हें लगता है कि ये कुछ बड़ा कर रहे हैं।
नरेश सोशल साइट्स के जरिए दूसरी जेलों के कैदियों से भी कनेक्ट होता है। इसके निशाने पर सबसे ज्यादा नाबालिग होते हैं,नरेश शेट्टी के अलावा उसका भतीजा अक्षय भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है। नरेश शेट्टी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और उसका काम जेल के अंदर बंद लड़कों को गैंग का हिस्सा बनाना है। इसके पहले भी वो जिस जेल में रहा वहां बंद युवा कैदियों को बिश्नोई गैंग में जोड़ता रहा। वहीं इसका भतीजा अक्षय फर्जी पासपोर्ट बनवाकर कुछ समय पहले कैलीफोर्निया भाग गया था। अब बताया जा रहा है कि वो वहां से पुर्तगाल पहुंच चुका है। अक्षय पुर्तगाल से गैंग के लिए वसूली का काम कर रहा है। दिल्ली एनसीआर में अक्षय कई लोगों को रंगदारी वसूलने के लिए फोन कर चुका है। क्योंकि उनका ब्रेन वाश करना सबसे आसान होता है। मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक डेविल, बॉबी, रॉकेट, गो-गो- ये सब नाबालिग के कोड नाम रखे जाते हैं।
नरेश शेट्टी के अलावा उसका भतीजा अक्षय भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा है। नरेश शेट्टी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है और उसका काम जेल के अंदर बंद लड़कों को गैंग का हिस्सा बनाना है। इसके पहले भी वो जिस जेल में रहा वहां बंद युवा कैदियों को बिश्नोई गैंग में जोड़ता रहा। वहीं इसका भतीजा अक्षय फर्जी पासपोर्ट बनवाकर कुछ समय पहले कैलीफोर्निया भाग गया था। अब बताया जा रहा है कि वो वहां से पुर्तगाल पहुंच चुका है। अक्षय पुर्तगाल से गैंग के लिए वसूली का काम कर रहा है। दिल्ली एनसीआर में अक्षय कई लोगों को रंगदारी वसूलने के लिए फोन कर चुका है। जिससे कहीं ना कहीं दिल्ली में फिर से खौफ बढ़ता ही जा रहा है!