Sunday, September 8, 2024
HomeIndian Newsजानिए कुंग फू फिल्म की हिरोइन की कहानी!

जानिए कुंग फू फिल्म की हिरोइन की कहानी!

आज हम आपको कुंग फू फिल्म की हीरोइन की मर्डर मिस्ट्री के बारे में बताएंगे! इस कहानी में प्यार है, इस कहानी में नफरत है, इस कहानी में धोखा और साथ ही इस कहानी में है एक हाइप्रोफाइल मर्डर। क्राइम की ये कहानी घूमती है चाइना की एक मशहूर हिरोइन बाई जिंग के आसपास। बाई जिंग जिनके चाहने वाले सिर्फ चीन में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हैं। जिनका खूबसूरत चेहरा लोगों को अपना दीवाना बना लेता है। बाई जिंग की फिल्म कुंग फू विंग चू इतनी हिट हुई थी कि इस फिल्म के बाद वो पूरी दुनिया में मशहूर हो गई थीं। दुनिया को अपनी खूबसूरती का दीवाना बनाने वाली बाई जिंग 1983 में एक बेहद गरीब परिवार में पैदा हुई। माता-पिता दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे। बचपन से ही वो बेहद खूबसूरत थीं और साथ ही पढ़ने में भी काफी तेज थीं। बाई के माता-पिता बेशक गरीब थे, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाने-लिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बाई जिंग की मां ने अपनी बेटी का एडमिशन एक अच्छे डांस स्कूल में भी करवा दिया ताकि बड़ी होकर वो डांस और म्यूजिक में अपना भविष्य बना सके। बाई जिंग भी पूरी मेहनत से आगे बढ़ रहीं थीं। वो चाहती थीं अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना।

कड़ी मेहनत, पेरेंट्स के सपोर्ट और स्कॉलर्शिप की मदद से वो बीजिंग के एक काफी बड़े कॉलेज में पढ़ने लगीं जहां उनकी मुलाकात जेओ चेंगाइ से हुई। जेओ चेंगाइ चाइन के बड़े बिजनेसमेन में शुमार होते थे। जेओ चेंगाइ ने फिल्मों में भी पैसा लगाया हुआ था जिसकी वजह से वो अक्सर बाई जिंग के कॉलेज आते थे ताकि नए बच्चों को फिल्मों के लिए चुना जाए। स्कूल प्रशासन ने ही दोनों को मिलवाया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकिया बढ़ने लगी। इसी दौरान बाई जिंग ने दो टीवी सीरीज़ में भी रोल किया।जेओ चेंगाइ ने भी बाई जिंग को अपने पैसे और सोर्स की मदद से कई फिल्मों में काम दिलाया। अब बाई चीन की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने लगीं थीं, लेकिन उन्हें असली कामयाबी मिली 2009 में आई चीनी फिल्म आइरन मेन से। इसके बाद उनकी फिल्म कुंग फू विंग चुन ने तो सिर्फ चाइना में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में धूम मचाई। जेओ चेंगाइ ने बाई जिंग को बीजिंग के पॉश एरिया में एक घर भी खरीद के दिया। बाई जिंग की कामयाबी के लिए जेओ चेंगाइ ने एक टीवी सीरीज़ ब्लड जिआंगजी में करोड़ों रूपये भी खर्च किए। ये टीवी सीरीज काफी हिट रही और बाई जिंग इसके बाद घर-घर तक पहचाने बनाने में कामयाब हो गई।

अब बाई जिंग चाइना की सेलेब्रेटी बन चुकी थीं। बेहद कामयाब, खूबसूरत, मोस्ट डिजायरेबल। 2008 में जेओ चेंग और बाई जिंग ने अपने रिश्ते को एक नाम दिया। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। इसके बाद करीब डेढ़ साल बाद यानी 2010 में दोनों ने अपनी शादी की खुशी में एक ग्रांड पार्टी देकर लोगों के सामने डिसक्लोज किया। नेम,फेम और अब बिलेनियर हसबेंड, बाई जिंग की ज़िंदगी उनके चेहरे की खूबसूरती की तरह ही बेहद खूबसूरत नज़र आती थी, लेकिन सिर्फ 2 साल बाद यानी 2012 में ही इस खूबसूरत हिरोइन के कत्ल की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया। कोई सोच भी नहीं सकता था कि इतनी छोटी उम्र में कोई उनका इतना बड़ा दुश्मन होगा कि उनका कत्ल हो जाएगा।

28 फरवरी 2012 के दिन बाई जिंग के बंगले में दो लाशें पड़ी थी। एक खुद बाई जिंग की और दूसरी उनके पति जेओ चेंगाइ की। चाइना समेत दुनिया के तकरीबन हर अखबार में ये खबर सुर्खी बनी। हैरान होने की बात ये थे कि बाई जिंग का कत्ल खुद जेओ चेंगाइ ने किया था। जेओं चेंगाइ ने बाइ जिंग को चाकूओं से गोद दिया था और उसके बाद खुद सुसाइड कर लिया था। जेओ ने बाई जिंग का करियर बनाने के लिए करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा दिए। उनसे शादी की, दोनों साथ में रहते थे फिर ऐसा क्या हुआ कि जेओ ने कत्ल करने जैसा कदम उठाया।

कई तरह की थ्योरी सामने आईं, जिनमें से एक ये थी कि बाई जिंग को जेओ चेंगाइ से शादी करने के बाद ये पता चला था कि जेओ चेंगाइ पहले से शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी था। इतना ही नहीं जेओ ने अपनी असली उम्र भी बाई जिंग से छुपाई थी। ये खबर पता चलने के बाद बाई जिंग जेओ चेंगाइ से तलाक लेने का फैसला किया था और कोर्ट में तलाक की अर्जी भी डाल दी थी। कहा जाता है कि ये खबर सुनने के बाद जेओ चेंगाइ की मां को हार्टअटैक आ गया था और उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद इन दोनों में दूरियां आ गई। दुनिया की नज़र में बेशक वो पति-पत्नी थे, लेकिन उनके बीच सबकुछ सामान्य नहीं था।

इसी दौरान बाई जिंग का अपने जिम इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर शुरू हो गया था और ये बात जेओ चेंगाइ के पता चल गई। कहा जाता है कि बाई जिंग और जिम इंस्ट्रक्टर मिलकर जेओ चेंगाइ के साथ पैसे को लेकर भी फ्रॉड कर रहे थे। इतना ही नहीं दोनों ने एक कॉल गर्ल को जेओ के पास भेजकर उसे फंसाने की कोशिश भी की थी ताकि तलाक का केस और मजबूत हो सके। बाई ज़िंग जेओ चेंगई से किसी भी कीमत पर अलग होना चाहती थी जबकि जेओ ऐसा नहीं चाहता था। कहते इन्हीं सब बातों से नाराज़ होकर जेओ ने उस रात बाई जिंग का मर्डर किया और फिर उसके बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments