स्टाइलिश लुक पाने के लिए करे कपड़ों को इस तरीके से मिक्सड मैच!

0
225

स्टाइलिश लुक पाना आज कौन नहीं चाहता! यदि आप भी स्टाइलिश लुक पाना चाहते हैं तो अपने कपड़ों को इस तरीके से पहने जिससे वह आकर्षक लगे! जब भी हम किसी सेलिब्रेटी को देखते हैं। तो उसे लुक से इंप्रेस हो जाते हैं। जिसमे उनकी केवल खूबसूरती ही शामिल नहीं होती। बल्कि कपड़े और उसके पहनने के ढंग भी शामिल होते हैं। पहला इंप्रेशन कपड़े का ही होता है। अगर आप हमेशा कूल और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। तो जरूरी है कि कपड़ों को सही तरीके से मिक्स एंड मैच करके पहना जाए। क्योंकि प्रिंट, फैब्रिक और उनके कलर का पूरे लुक पर काफी असर पड़ता है। अगर आपने इन्हें सही तरीके से नहीं पहना तो पूरे लुक का बेकार होना तय है।

कपड़ों को अगर आप लेयर करना चाहती हैं। फिर वो चाहे कोई जैकेट हो या फिर श्रग। इसे सही कलर कॉम्बिनेशन के साथ ही पहने। जैसे कि अगर आप पूरे मोनोक्रोम लुक में हैं। तो इसके साथ ज्यादा कंट्रास्ट कलर पहनने की बजाय आप उसी टोन का श्रग या जैकेट इस्तेमाल कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत दिखता है।

कपड़ों का चयन करते समय अपनी स्किन टोन के हिसाब से ही रंगो को चुनना चाहिए। जैसे की अगर आप यलो टोन वाली हैं तो ग्रे, नेवी ब्लू, ग्रीन, एक्वा, एमरॉल्ड और बर्गंडी जैसे शेड्स खूबसूरत लगते हैं। वहीं अगर आप डार्कर स्किन टोन की हैं तो आप ब्राउन, कोरल, हनी, गोल्ड, एम्बर जैसे शेड्स को चुनें। ये आपको खूबसूरत लुक देने में मदद करेंगे। साथ ही इस बात का ध्यान रखें। जब भी आप इन कलर्स को मिक्स एंड मैच कर रहे हैं तो कोल़्ड और वॉर्म कलर का बैलेंस बनाएं।

जैसे कि ब्राइट कलर के टॉप्स या फिर कुर्ते को कभी भी ब्लैक बॉटम के साथ पेयर ना करें। ये काफी अजीब दिखेगा। इसकी बजाय ब्राइट कलर्स को हमेशा न्यूट्रल शेड के बॉटम वियर के साथ पेयर करें। ये आपको बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के ही स्टाइलिश लुक देगा।

अगर आप प्रिंट वाले कपड़ों को चुन रही हैं। तो इस बात का ध्यान रखें कि एक जैसे प्रिंट इन दिनों को-आर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। वो अच्छे लगते हैं। लेकिन अगर आप कंट्रास्ट लुक चाहती हैं तो दो अलग प्रिटं के कपड़ों को एक साथ मैच ना करें। साथ ही इसमे कलर का भी सही कॉम्बिनेशन बनाकर रखें। तो ही आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा।