नई दिल्ली।‘बेबी डॉल’ गाने से घर घर में मशहूर हुई सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका और गौतम की शादी की रस्में लंदन में हो रही हैं और लंदन से कपल की पहली वेडिंग फोटो भी सामने आ गई है, जिसमें दोनों एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। कनिका दुल्हन के रूप में कहर ढा रह हैं तो वहीं दूल्हे राजा गौतम भी अपनी पत्नी कनिका को लुक्स के मामले में कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
कनिका कपूर और गौतम ने 20 मई को सात फेरे लिए हैं। शादी में कनिका ने पिंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना, जिसमें वह कमाल की लगीं। सिंगर के लहंगे पर सफेद कढ़ाई का वर्क किया है। उन्होंने अपना लुक भारी ज्वैलरी और मेकअप से पूरा किया है। वहीं, गौतम लाइट पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने मैचिंग पकड़ी पहनी है और गले में डार्क कलर की माला पहनी है।
कनिका कपूर ने अपनी मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अपनी हल्दी सेरेमनी में कनिका ने खूब धमाल मचाया था। वह अपने पति गौतम के साथ खूब नाची थीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा था, ‘जी, आई लव यू सो मच।’
इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को नया जीवन शुरू करने पर बधाई दी थी। मशहूर कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, दोनों को बहुत- बहुत बधाई, ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।
बता दें कि कनिका कपूर के पति गौतम एनआरआई बिजेनसमैन हैं। कनिका की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी एनआरआई राज चंदौक से हुई थी। लेकिन दोनों ने तलाक ले लिया था। शादी के बाद उनके तीन बच्चे अयान, समारा और युवराज हैं। कनिका पहले पति से तलाक लेने के बाद ही मुंबई आई थीं और अपना गाना ‘जुगनी जी’ रिलीज किया।