साउथ एक्टर धनुष की हॉलीवुड फिल्म का पोस्टर आया सामने

dhanush

नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता धनुष जब भी वह पर्दे पर आते हैं तो फैंस जमकर उन पर प्यार लुटाते हैं। साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने ऑडियंस का खूब दिल जीता है। अब जल्द ही धनुष नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ में नजर आएंगे।

धनुष की हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ डेट को लेकर हाल ही में खुलासा किया गया। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी एक्टर्स का अलग-अलग पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में धनुष का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अगर आपकी निगाहें इस पोस्टर पर टिक गई हैं, तो आप फिर ट्रेलर देखने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।

‘द ग्रे मैन’ का ट्रेलर कल यानी कि 24 मई को रिलीज हो रहा है। धनुष ने भी फैंस के साथ जैसे ही ट्रेलर रिलीज की डेट का खुलासा किया, वैसे ही उनके फैंस उत्सुक हो गए। धनुष ने जैसे ही अपनी फिल्म ‘द ग्रे मैन’ का पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर रिलीज की डेट बताई, उनके फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया। कुछ ही समय पहले धनुष द्वारा इंस्टाग्राम पर डाले गए इस पोस्टर को अब तक 2 लाख 21 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ‘आप बहुत ही ग्रेट हो सर’। आपका एक्शन सुपर है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘थलाईवी, बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं’। लोग धनुष के पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके लुक को फायर बता रहे हैं। अपने ट्रेलर लॉन्च की डेट की घोषणा करने से पहले धनुष ने 26 अप्रैल 2022 को अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ से अपना पहला लुक शेयर किया था। जिसमें वह सूट पहने एक कार के ऊपर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके माथे से खून निकल रहा है।

उनके पहले लुक को देखने के बाद फैंस ने उन्हें स्पाइडरमैन कहना शुरू कर दिया था। फिल्म में धनुष के अलावा रयान गोसलिंग, क्रिस इवान्स, एना डी अरमास, बिली बॉब थॉर्नटन और जेसिका हेनविक नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स फिल्म ‘द ग्रे मैन’ का निर्देशन एंथनी रूसो और जो रूसो ने किया है। फिल्म की कहानी मार्क ग्रीनरी की बुक सीरीज द ग्रे मैन पर आधारित है। यह फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।