लगातार 12 टी-20 मुकाबले जीतने वाली भारतीय टीम का विजयरथ दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली में पांच मैचों की श्रंखला में पहला मैच 7 विकेट से जीत कर भारतीय टीम के विजय रथ को रोक दिया। भारत की ओर से दिए गए 212 रनों के विशाल लक्ष्य को धीमी शुरआत के बावजूद साउथ अफ्रीका ने पांच गेंदों पहले पूरा कर लिया। एक आवेश खान को छोड़ दे तो बाकी गेंदबाजो ने जमकर रन खाए।
अफ्रीका की धीमी शुरुआत।
साउथ अफ्रीका की शुरुआत काफी धीमी हुई, डिकॉक को 22 रन पर अक्षर पटेल ने आउट किया। वहीं कप्तान ठंडा बावुमा भी औसत के मुकाबले धीरे ही खेले, बावुमा महज 8 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए प्रेटोरियस ने 13 गेंदों पर धुंआधार 29 रन बनाकर रन रेट को बढ़ाने की बरसक कोशिश की मगर वह इसी कोशिश पर हर्षल पटेल ने उन्हें गेंद पर बोल्ड करके उनकी कोशिश बेकार कर दी।
रासी ड्युसेन और डेविड मिलर किया कमाल
रासी ड्युसेन और डेविड मिलर ने पूरे मैच को ही बदल दिया। ड्युसेन ने जहाँ पहले थोड़ा संभलकर खेल रहे थे वही मिलर भारतीय गेंदबाज़ों पर लिए कहर बरपा रहे थे। इसके बाद ड्युसेन ने भी मिलर का साथ दिया और फिर दोनों तरफ चौकों छक्कों की बरसात होने लगी। भुवनेश्वर जो शुरू में किफायती रहे बाद के ओवरों में उनका सारा इकोनॉमी रेट इन दोनों बल्लेबाज़ों ने बिगाड़कर रख दिया और बड़ी आसानी से पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की।
सफल रही भारतीय बल्लेबाजी पर नामकाम रहे गेंदबाज
वही भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रनो का लक्ष्य अफ्रीकी टीम को दिया। भारत के सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने 48 गेंद में 76 रन बनाकर भारत को मजबूती दी। वही उनका साथ देने आए ऋतुराज गायकवाड़ ने 23 रन बनाकर भारत को एक अच्छा शुरुआत दी। गायकवाड़ के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए श्रेयस अय्यर ने इशान के साथ रनगति को तेजी से बढ़ाने का काम जारी रखा।पहली पारी का आधा खेल होने तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 102 रन था। इस बीच इशान ने केशव महाराज को छक्का जड़कर 37 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इशान ने महाराज को अगले ओवर में पहली चार गेंदों में दो छक्के और दो चौके ठोक दिए। मगर ओवर में वापसी करते महाराज ने आखिरी गेंद पर किशन को स्टब्स के हाथो कैच कराकर आउट किया।
प्रिटोरियस ने श्रेयस 36 रन अपना शिकार बनाकर बोल्ड कर दिया। इसके बाद कप्तान पंत ने हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए आखिरी ओवरों में जमकर रन जोड़े। दोनों ने मिलकर 18 गेंदों में ही 46 रनों की साझेदारी की। पंत ने जहां 16 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। वही आईपीएल जीतकर आए कप्तान ने अपनी शानदार लय को बरकरार रखा। हार्दिक ने सिर्फ 12 गेंदों में नाबाद 31 रन ठोके।
इतिहास रचने से चूक गए भारतीय सुरमा।
दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली में पहला मैच हारने के साथ ही भारतीय टीम की लगातार 12 जीत का सिलसिला भी टूट गया। भारत ने इस मैच से पहले लगातार 12 मैच जीते थे और यह मैच जीतते ही भारतीय टीम लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड बना लेती । भारत से पहले अफगानिस्तान लगातार 12 मैच जीतने वाली पहली टीम थी। उसने यह कारनामा फरवरी 2018 से सितंबर 2019 के बीच किया था। इसके बाद, छोटी समझे जाने वाली टीम रोमानिया ने अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच लगातार 12 मैच जीतकर अफगानिस्तान की इस उपलब्धि की बराबरी की थी।
कैसे रहा भारत की लगातार 12वीं टी-20 जीत का सफर
टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट में लगातार 12 जीत दर्ज करके अफगानिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अभी तक टी-20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अफगानिस्तान और रोमानिया के नाम ही था, जिन्होंने 12 जीत दर्ज की थी।भारत के नाम भी अब 12 ही जीत हो गई हैं
भारत के पिछले 12 टी-20 मैच
1. बनाम अफगानिस्तान- जीत (कप्तान- विराट कोहली)
2. बनाम स्कॉटलैंड- जीत (कप्तान- विराट कोहली)
3. बनाम नामीबिया- जीत (कप्तान- विराट कोहली)
4. बनाम न्यूजीलैंड- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
5. बनाम न्यूजीलैंड- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
6. बनाम न्यूजीलैंड- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
7. बनाम वेस्टइंडीज़- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
8. बनाम वेस्टइंडीज़- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
9. बनाम वेस्टइंडीज़- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
10. बनाम श्रीलंका- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
11. बनाम श्रीलंका- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
12. बनाम श्रीलंका- जीत (कप्तान- रोहित शर्मा)
गौरतलब है कि रोहित की कप्तानी में भारत ने लगातार सबसे ज्यादा जीत हासिल की। पर भारत के ये रथ अफ्रीकी टीम ने आसानी से रोक दिया। वही भारत इस हार के साथ ही श्रृंखला मे भी एक शुन्य से पीछे हो गय।