स्ट्रेच मार्क्स नहीं गए? तो अपनाएं ये उपाय!

0
263

कभी कबार महिलाओं के स्ट्रेच मार्क्स प्रेगनेंसी के बाद आ ही जाते हैं! महिला के लिए प्रेग्नेंसी एक सुखद एहसास होती है। लेकिन इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक कठिनाईयों से भी गुजरना होता है। जिसमे से एक है शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान। जिनका समय रहते अगर उपाय नहीं किया गया तो ये जल्दी नहीं जाते। दरअसल, गर्भ में बच्चा जब बढ़ता है तो पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। जिसकी वजह से त्वचा में स्ट्रेच मार्क्स उभरकर दिखने लगते हैं। जिन्हें इन तरीकों से दूर किया जा सकता है,हालांकि स्ट्रेच मार्क्स केवल पेट पर ही नहीं होते। ये जांघ, हाथों के ऊपरी हिस्से या फिर कमर के आसपास के एरिया पर भी हो सकते हैं। इन्हें दूर करने के लिए आप चाहें तो इन तरीकों को आजमाकर देख सकती हैं।

कौन कौन से है उपाय?

एक चम्मच नींबू के रस में बेकिंग सोडा को मिलाकर प्रभावित हिस्सेपर लगाएं। हल्के हाथों से स्कर्ब करें और इसे लगाकर छोड़ दें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद साफ कर लें। सप्ताह में तीन से चार बार इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगता है। क्योंकि नींबू और बेकिंग सोडा में ब्लीचिंग तत्व होते हैं। जो त्वचा की लालिमा को कम करने में मदद करते हैं।

इसके साथ ही असली चंदन की लकड़ी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमे हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर लगाकर सूखने दे। जब ये पेस्ट सूख जाए तो इसे धो लें। लगातार इस्तेमाल करने से स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होने लगेगी।

अगर पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आना शुरू हो गए हैं। तो इस पर तेल की मसाज काफी असरदार होती है। क्योकि तेल की मदद से त्वचा को नमी मिलती है और उसे पोषण मिलता है। जिससे गहरे निशान नहीं बनते। नारियल के तेल, बादाम के तेल को मिलाकर या फिर जैतून के तेल की रोजाना कम से कम दो बार मसाज स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

एलोवेरा जेल प्राकृतिक रूप से झुर्रियां हटाने का काम करता है। पेट पर बने स्ट्रेच मार्क्स को हटाने कि लिए रोजाना एलोवेरा जेल की मसाज करने से भी काफी असर दिखता है और कुछ ही दिनों में मार्क्स कम होने लगते हैं।

आर्गन ऑयल स्ट्रेच मार्क्स के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है। यह आपके स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद करता है। रोजाना स्ट्रेच मार्क्स पर आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करें।

अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन और अमीनो एसिड होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में मदद करता है। रोजाना अंडे के सफेद हिस्से को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।

आलू में स्टार्च और एंजाइम होता है। यही कारण है कि यह अक्सर डार्क सर्कल और दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह त्वचा को ब्लीच करता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है। रोजाना स्ट्रेच मार्क्स पर आलू का रस लगाना बेहतर परिणाम देगा।

एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है। रोजाना दिन में दो बार स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इससे आपको जल्द से जल्द परिणाम मिलेगा।

नारियल और बादाम तेल आपकी स्किन के स्ट्रेच मार्क्स को हटा सकते हैं। इसके लिए आप दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं और प्रभावित जगह में नियमित लगाएं।

अक्सर लोग विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम होने पर करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि इसका इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए विक्स वेपोरब को निशान के ऊपर लगाएं फिर उस जगह को क्लिंग रैप की मदद से कवर कर लें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप रोज रात में ये उपाय करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं तो आप अपनी पसंद का कोई भी तेल लेकर उसमें एक से दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें। अब इस तेल को हल्का गर्म करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। इस तेल को भी आपको गोलाकार दिशा में घुमाते हुए लगाना है। इसे सूखने तक मलते रहें। इस उपाय को आप दिन में दो बार करें।स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में बेसन लेकर उसमें एक चम्मच खीरे का रस मिला कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें।