ऐसी कहानियां जिसमें प्यार से लेकर कत्ल तक का सफर किया गया तय!

0
147

आज हम आपको ऐसी कहानियां बताएंगे जिसमें प्यार से लेकर कत्ल तक का सफर तय किया गया! किसी को पति से बदला लेना था, किसी को पति को मौत देनी थी, कोई पति के अत्याचारों से तंग आ चुका था और फिर सभी महिलाओं ने दिया एक बेहद अजीब अपराध को अंजाम। प्यार, धोखे और बदले की आग में जल रही महिलाओं की ऐसी खौफनाक कहानी जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाए। पिछले कुछ समय में देश के अलग-अलग कोने से खबरें आई कि महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। एक ऐसा पति तो कपड़ों की तरह बदलता था पत्नियां। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वो पांच बार शादी कर चुका था। वो शादी करता और फिर पत्नियों पर शराब पीकर अत्याचार करता। एक-एक कर सभी पत्नियां उसका साथ छोड़ती चली गई। पांचवीं शादी के बाद भी उसके अत्याचार नहीं रुके। इस बार पांचवीं पत्नी ने पति को छोड़ने के बजाये उसे हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुलाने का रास्ता चुना।

सिंगरौली की रहने वाली कंचन गुर्जर बिरेन्द्र गुर्जर की पांचवीं पत्नी है। पहली चार पत्नियां बिरेन्द्र से तंग आकर उसे छोड़ चुकी हैं। कंचन भी बिरेन्द्र की शराब पीने और मारपीट से परेशान थी। कंचन ने एक साजिश रची। एक रात कंचन ने बिरेन्द्र के खाने में नींद की 20 गोलियां मिला दी। बिरेन्द्र सोने गया तो उसे गहरी नींद आ गई। उसके बाद कंचन ने आधी रात में उसके प्राइवेट पार्ट काटकर उसे मौत दी। कंचन ने कुल्हाड़ी से भी उस वार किया। बाद में पति की लाश पर सफेद कपड़ा ढककर लाश को गांव से थोड़ी दूर सड़क पर फेंक आई। बाद में जब पुलिस को लाश मिली तो कंचन की पूरी कहानी सामने आई। भोजपुर के उदवंतनगर इलाके में रहने वाली एक पत्नी ने दांत से ही अपने पति के प्राइवेट पाट को काट डाला। दरअसल आरोप है कि पत्नी का अपने जीजा के साथ अफेयर चल रहा था और पति को ये बात पता चल चुकी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति की पहले काफी पिटाई की और उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को दातों से काटकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर डाला। जख्मी हालात में बाद में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां काफी दिनों तक उसका इलाज चला।

आधी रात में पति सोया हुआ था तभी वो दर्द के मारे जोर-जोर से चिल्लाने लगा। चीखने-चिल्लाने की आवाज से घर में रह रहे परिवार के दूसरे लोगों की भी नींद खुल गई। सामने देखा तो गोमाराम की पत्नी हाथ में ब्लेड लेकर उसके प्राइवेट पार्ट को काट रही थी। बेड पर सारा खून-खून फैल चुका था। दरअसल आरोप है कि पत्नी का अपने जीजा के साथ अफेयर चल रहा था और पति को ये बात पता चल चुकी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति की पहले काफी पिटाई की और उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को दातों से काटकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर डाला। जख्मी हालात में बाद में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां काफी दिनों तक उसका इलाज चला।तुंरत उसे अस्पताल ले जाया गया और फिर उसका इलाज शुरू हुआ। परिवारवालों ने महिला पर हत्या करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। दरअसल महिला किसी और से शादी करना चाहती थी और इसलिए उसने पति के प्राइवेट पार्ट पर ही हमला कर दिया। हालांकि महिला की तरफ से दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया।

जयपुर में भी इसी तरह की एक अजीब सी घटना सामने आई थी। एक योगा टीचर ने पहले अपने बॉयफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया और फिर खुद ही उसे अस्पताल लेकर आई। योगा टीचर अपने बॉयफ्रेंड के घर आई थी।दरअसल महिला किसी और से शादी करना चाहती थी और इसलिए उसने पति के प्राइवेट पार्ट पर ही हमला कर दिया। हालांकि महिला की तरफ से दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया। घटना को अंजाम देकर वो वहां से चली गई। लड़का उस वक्त बेहोश हो गया, थोड़ी देर में उसे फिर होश आया तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया। लड़की ने लड़के से माफी मांगी और फिर वापस लौटकर उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गई। जब लड़के की हालत बिगड़ने लगी तो उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया।