सीएम नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल का आखिर क्या है विवाद?

0
124

हाल ही में सीएम नीतीश कुमार के विधायक गोपाल मंडल का एक विवाद सामने आया है! अरे यार तू लोग पत्रकार हो क्या हो, हमको मुश्किल लगता है। ‘हां लहराएंगे, लहराएंगे, तू लोग मेरा बाप हो क्या, तुम सब मेरा बाप हो क्या? भाग । ‘भाग बु$$’। उपरोक्त भाषा जेडीयू के बाहुबली विधायक गोपाल मंडल का है। जी हां, भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू के विधायक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने इसी तरह की भाषा का प्रयोग किया है। पत्रकारों के सवाल पूछने पर भड़के गोपाल मंडल ने उन्हें गाली दी। जब पत्रकारों ने कहा कि जेडीयू में गाली सिखाया जाता है। तब गोपाल मंडल ने कहा कि बता दूंगा तुम लोगों को। गोपाल मंडल पटना पहुंच थे। पिछले दिनों अस्पताल में उनका हाथ में रिवाल्वर लिए तस्वीर वायरल हुई थी। पत्रकारों ने पूछा कि विधायक जी अस्पताल में रिवाल्वर लेकर कौन जाता है। उसके बाद गोपाल मंडल भड़क गए और पत्रकारों को खरी-खोटी सुना दी। गोपाल मंडल के मुंह से ऐसी गालियां निकली जिसकी चर्चा हम यहां नहीं कर सकते हैं। ये भाषा एक सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधि की थी। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये विधायक अपने इलाके में लोगों से कैसा व्यवहार करता होगा। गोपाल मंडल जेडीयू के विधायक का नाम है। हमेशा विवादों में, सुर्खियों में और बार बालाओं के साथ डांस को लेकर चर्चा में बने रहने वाले विधायक का नाम है। विधायक ने इतने कांड किए हैं, जिसकी गिनती करते-करते आप थक जाएंगे। भागलपुर के गोपालपुर से गोपाल मंडल चौथी बार विधायक हैं। उनकी पत्नी सविता देवी दो साल पहले इस्लामपुर से जिला परिषद का चुनाव हार गई थीं। उसके बाद गोपाल मंडल ने फिर से अपनी पत्नी को 2022 में भागलपुर से मेयर का चुनाव लड़वाया। वो चौथे नंबर पर रहीं। संक्षिप्त में पहले विधायक के बारे में जान लीजिए। आगे हम आपको विस्तार से बताएंगे। गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। पूर्व में विधायक कह चुके हैं कि नीतीश कुमार की सरकार गिर जाएगी। उसके बाद विधायक ने लोगों को पिस्टल से मारने की धमकी भी दी थी। विधायक का ऐलान होता है कि नेता बनने के लिए दबंग होना जरूरी है।

एक साल पहले ट्रेन में चड्डी-बनियान पहनकर घूमने पर विवाद हुआ था। ट्रेन में किसी महिला के लिए आपत्तिजनक अवस्था पैदा करने वाले यही माननीय थे। बाद में इसे लेकर काफी विवाद हुआ। एक बार उन्होंने एक मरीज के इलाज में देरी होने पर डॉक्टर को एके-47 से भून देने की धमकी दी थी। विधायक ने एक युवक की पिटाई करने के बाद गंगा में फेंक देने की धमकी दी थी। विधायक हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल में उन्होंने कहा था कि लालू यादव का दिमाग सठिया गया है। गोपाल मंडल से जुड़े कई विवाद हैं। इन विवादों पर एक बार रोशनी डालना जरूरी है। पत्रकारों को गाली देने वाले गोपाल मंडल की सारी विवादित कहानियां हमारे पास हैं। आप भी एक नजर में जान लीजिए कि खुद को नीतीश के करीबी बताने वाले ये विधायक कैसे हैं।

गोपाल मंडल के दिमाग में ये कांसेप्ट ही नहीं है कि वो क्या बोलते हैं? उनकी जुबान से जो बात निकलती है। उसका क्या असर पड़ेगा? गोपाल मंडल ने विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद ये घोषणा करते हुए कहा था कि नाथनगर की सीट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गलती से पार्टी हार गई। उन्होंने बाद में ये भी कहा कि नेता कोई ऐसे थोड़े बनता है। नेता बनने के लिए दबंग होना जरूरी है। गोपाल मंडल ने एनडीए के साथ नीतीश की चल रही सरकार को लेकर विवादित भविष्यवाणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि 6 महीने के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार गिर जाएगी। इस सरकार के गिरने के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। गोपाल मंडल के इस बयान के बाद हालांकि काफी विवाद हुआ। बाद में कुछ ऐसा ही हुआ और नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ चले गए।

गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था- मुख्यमंत्री का कान बंद है। इसलिए मुख्यमंत्री का कान खोलना चाहते हैं। बिहार में ऐसा कोई पुलिस या पुलिस अधिकारी नहीं है, जो शराब नहीं पीता। शराब पीकर काम करता है। पुलिस ऑफिसर नशे में चूर रहते हैं। उन्होंने बिहार के पूरे पुलिस थाने पर सवाल खड़ा किया था। बांका में जमीन कब्जा के लिए गए विधायक को लोगों ने बंधक बना लिया। उसके बाद विधायक ने कहा कि गोली मार देंगे। मेरे पास बंदूक है। सबको झाड़ देंगे। किसी से डरने वाले नहीं हैं। जिस दिन बंधक बनूंगा, उसी दिन मर जाउंगा।

गोपाल मंडल के बेटे भी बदमाश बताये जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट खेलने में हुए विवाद में बरारी के पॉलिटेक्निक मैदान में विधायक के दोनों बेटे और स्थानीय लड़कों के बीच जमकर मारपीट हुई। स्थानीय लोगों ने बेटों पर दबंगई का आरोप लगाया था। गोपाल मंडल पर एक डिलीवरी बॉय ने मारपीट करने और पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया था। कोरोना काल में प्रशासन के साथ गोपाल मंडल ने दुर्व्यवहार किया। जिसके बाद उन पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

दो साल पहले विधायक का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वे बारबाल के साथ दिलबर-दिलबर और बुलेट पर जीजा गाने पर डांसर के अश्लील डांस कर रहे थे। गोपाल मंडल के रिसेप्शन पर गए थे। वे हाथ पकड़कर नाचने लगे। फ्लाइंग किस देने लगे। अपने अश्लील अंदाज में दिखे गोपाल मंडल ने माइक पर कई किस्से भी शेयर किए। पूछने पर गोपाल मंडल ने कहा कि जब संगीत बजता है तो मैं बेकाबू हो जाता हूं। और थिरकने लगता हूं। पिछले दिनों हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कॉल किया था। वो पूछे आप नाचते क्यूं हैं? तो मैंने कहा- कलाकार को नाचने से कोई नहीं रोक पाता और फिर लगातार एक के बाद एक हिंदी हो या भोजपुरी गाना सभी पर विधायक ने जमकर ठुमके लगाए। गोपाल मंडल का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ। उसके बाद पार्टी की भी बदनामी हुई। एक बार फिर पटना में गाली देकर विधायक सुर्खियों में हैं। विधायक के इस व्यवहार को लेकर पत्रकार आक्रोशित हैं।