Friday, September 20, 2024
HomeIndian Newsक्या है बिपाशा बसु और करण सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी?

क्या है बिपाशा बसु और करण सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी?

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपने फैंस को बेहद अच्छी खबर दी है। कपल्स ने फैंस को अपनी एक खुशखबरी शादी के 6 साल बाद दी है। बिपाशा बसु कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जिसमें बिपाशा बसु की राज 3, राज़, जिस्म, नो एंट्री, अपहरण, फिर हेरा फेरी जैसी फिल्में सुपर डुपर हिट रही है। वही बात करें तो करण सिंह ग्रोवर ने फिरकी, हेट स्टोरी 3, देव, भाग जॉनी और बट आदि लव्स संजना जैसी फिल्मों में काम किया है। दोनों कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2015 में अलोन फिल्म में एक साथ काम किया था। आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट कर दिया उन दोनों ने ही कप्लस मैं अपने चाहने वालों के लिए खुशखबरी साझा की है जिसमें कपल नहीं सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने फैंस को यह जानकारी दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा और करण के घर 6 साल बाद किलकारियां गूंजने जा रही हैं ऐसा इसलिए क्योंकि बिपाशा और करण शादी के 6 साल बाद पैरंट्स बनने जा रहे हैं। बिपाशा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए तथा अपनी प्रेगनेंसी की न्यूज़ बताते हुए कहा कि उनका नन्ना मुन्ना बेबी जल्द ही इस दुनिया में आने वाला है।

सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी आने वाली नई दुनिया के लिए बेहद ही खुश और उत्साहित भी हैं। दोनों ही कपल ने मेटरनिटी फोटोशूट की फोटो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल में शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा कि “एक नया, वक्त एक, नया फेस, एक नई रोशनी हमारी लाइफ के प्रिज्म में एक यूनिक सा जुड़ने जा रहा है क्योंकि अब हमारी लाइफ और हमारा परिवार पूरा होने वाला है। यूं तो हमने अपनी जिंदगी की शुरुआत अकेले ही की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले तथा शादी की। जिसके बाद से अब तक सिर्फ हम दो ही थे। परंतु अब इन दोनों में कोई तीसरा जुड़ने जा रहा है क्योंकि हम दोनों लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार करना अनफेयर सा लग रहा था। इसलिए अब जो लोग सिर्फ दो हुआ करते थे वह बहुत ही जल्द तीन होने वाले हैं।

जैसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकॉन बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल जाहिर की वैसे ही इनके इंस्टाग्राम पर उनके फैंस बिपाशा बसु को बधाई देने का तांता लग गया। उनके फैंस उनको लगातार बधाई देते रहे। एक फैंस ने कमैंट्स में ओएमजी लिखकर आश्चर्य व्यक्त कर इमोजी लगाया तो एक फैंस ने मां बनने के पहले ही बधाई दे दिया। दोनों ही कपल अपनी आने वाली जिंदगी के लिए बेहद ही खुश है इस पल की खुशी बिपाशा को कितनी है इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में दिलकश भरे अंदाज में लिखा कि सिर्फ 2 लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। यह हमें अनफेयर लगता है इसलिए जल्दी हम दो से तीन होने वाले हैं और हमारा बेबी जल्दी हमें ज्वाइन करने वाला है।

फैंस को दिया धन्यवाद-

बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर दिलकश भरे अंदाज में अपनी खुशी को जाहिर किया और अपने करोड़ों चाहने वालों को उसका धन्यवाद भी किया। बिपाशा ने आगे लिखा कि हमारे प्यार की निशानी, हमारा बच्चा जल्दी हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्रार्थना ओं के लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद करती हूं। आपकी गुड विशेस हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थी और वह गुड विशेस हमारी लाइफ का हमेशा हिस्सा रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और खूबसूरत लाइफ हमारा बच्चा बनाने के लिए धन्यवाद “दुर्गा दुर्गा”।

बिपाशा का “बेबी बंप फ्लॉन्ट”

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी शादी के 6 साल बाद पैरंट्स बनने जा रहे हैं और उनकी खुशी उनके पोस्ट से ही जाहिर हो रही है। बिपाशा ने अपने पति करण के साथ मेटरनिटी फोटोशूट की फोटो शेयर की है। फोटोज में बिपाशा वाइट शर्ट पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। वहीं करण बिपाशा के साथ वाइट शर्ट में स्विमिंग करते हुए बेबी बम को किस करते हुए नजर आ रहे हैं तथा बिपाशा अपनी आंखें बंद किए हुए उस खूबसूरत पल को महसूस कर रही हैं। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत और उत्साहित लग रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments