जब मध्यप्रदेश में भी फ्रीज में मिली एक महिला की लाश!

0
105

हाल ही में मध्यप्रदेश में भी एक महिला की लाश फ्रीज में मिली थी! अक्सर वो अपने मायके में रोज बात करती थी, लेकिन तीन दिन से वो गायब थी। न कोई फोन, न ही कोई खोज खबर। परिवार वालों को दिल घबराने लगा। उन्हें चिंता थी अपनी बेटी, अपनी बहन की, अपनी लाडली की। जब उसका फोन भी नहीं लगा तो परिवार वालों ने पुलिस को खबर की। पुलिस उसके घर पहुंची, तो सामने खड़ा था महिला का पति। पुलिस को देखते ही वो हक्का-बक्का रह गया। तलाशी शुरू हुई लेकिन महिला का कहीं पता नहीं था। तभी पुलिस की नजर चमचमाते फ्रिज पर पड़ी, फ्रिज का दरवाजा खोला तो सामने पड़ी थी महिला की लाश। महिला की लाश फ्रीज में जमा दी गई थी। लाश को देखते ही हर किसी के होश उड़ गए। गायब महिला की लाश उसके पति ने फ्रिज में रखी थी। ये खौफनाक वारदात है मध्य प्रदेश के रीवा की। महिला का नाम सुमित्री मिश्रा था, जबकि उसके पति का नाम भरत मिश्रा है। भरत मिश्रा ने ही अपनी पत्नी की लाश को फ्रिज में रख दिया था। वो दो दिन पहले ही बाजार से फ्रिज लेकर आया और लाश को फ्रिज में जमने के लिए रख दिया।

तो क्या अब भरत मिश्रा भी लाश के टुकड़े-टुकड़े करने वाला था। याद है न दिल्ली में हुई आफताब और श्रद्धा की खौफनाक कहानी। अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा को मारकर आफताब ने लाश को फ्रिज में रख दिया था। भरत की तरह ही वो नया फ्रिज मार्केट से लेकर आया था। उसके बाद श्रद्धा की लाश को फ्रिज में रखा था और फिर उसके 36 टुकड़े कर दिए थे। आफताब 6 महीने तक इस बात को छुपाता रहा था। उसने लाश के टुकड़ों को महरौली की जंगलों में फेंक दिया था। इसके बाद कई और इस तरह के मामले सामने आए थे। तो क्या अब भरत भी आफताब की तरह ही कसाई बनने वाला था।

सुमित्री मिश्रा के परिवार वालों का आरोप है कि भरत सालों से सुमित्री को प्रताड़ित कर रहा है। सुमित्री के मायके वालों का कहना कि कत्ल भरत ने ही किया है। सुमित्री के भाई अभय राज तिवारी की शिकायत के अनुसार भरत अपनी पत्नी को काफी समय से टॉर्चर करता था और उसने ही उसकी हत्या करके लाश को फ्रिज में रख दिया है।सुमित्री मिश्रा के परिवार वालों का आरोप है कि भरत सालों से सुमित्री को प्रताड़ित कर रहा है। सुमित्री के मायके वालों का कहना कि कत्ल भरत ने ही किया है। सुमित्री के भाई अभय राज तिवारी की शिकायत के अनुसार भरत अपनी पत्नी को काफी समय से टॉर्चर करता था और उसने ही उसकी हत्या करके लाश को फ्रिज में रख दिया है। वहीं आरोपी भरत का बयान एकदम अलग है। भरत के मुताबिक उसकी पत्नी सुमित्री की मौत पीलिया की वजह से हो गई थी। उसने शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रखा है। भरत के मुताबिक उसने मुंबई में रह रहे अपने बेटे को भी इस बारे में सारी जानकारी दी है। वहीं आरोपी भरत का बयान एकदम अलग है। भरत के मुताबिक उसकी पत्नी सुमित्री की मौत पीलिया की वजह से हो गई थी।सुमित्री मिश्रा के परिवार वालों का आरोप है कि भरत सालों से सुमित्री को प्रताड़ित कर रहा है। सुमित्री के मायके वालों का कहना कि कत्ल भरत ने ही किया है। सुमित्री के भाई अभय राज तिवारी की शिकायत के अनुसार भरत अपनी पत्नी को काफी समय से टॉर्चर करता था और उसने ही उसकी हत्या करके लाश को फ्रिज में रख दिया है। वहीं आरोपी भरत का बयान एकदम अलग है। भरत के मुताबिक उसकी पत्नी सुमित्री की मौत पीलिया की वजह से हो गई थी। उसने शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रखा है। भरत के मुताबिक उसने मुंबई में रह रहे अपने बेटे को भी इस बारे में सारी जानकारी दी है। उसने शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रखा है। भरत के मुताबिक उसने मुंबई में रह रहे अपने बेटे को भी इस बारे में सारी जानकारी दी है।

भरत का कहना है कि उसने बेटे के आने तक शव को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज खरीदा। अब पुलिस इस केस की जांच में जुट गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले की हकीकत सामने आएगी। हालांकि आरोपी भरत का बयान थोड़ा अजीब जरूर है।