Sunday, September 8, 2024
HomeIndian Newsजब दिवाली पर लूट लिया गया करोड़ का माल!

जब दिवाली पर लूट लिया गया करोड़ का माल!

हाल ही में दिवाली पर करोड़ों का माल लूट लिया गया है! हर रोज की तरह उस दिन भी सुबह करीब 10 बजे देहरादून की राजपुरा रोड में स्थित जूलरी शोरूम को खोला गया। शोरूम के कर्मचारी हर रोज की तरह अपने काम में जुट गए। एक-एक कर बड़े-बड़े गहनों को डिस्पले में सजाया गया। त्योहारों का सीजन होने की वजह से ज्यादा कस्टमर आने की उम्मीद में शोरूम गहनों से भरा हुआ था। बस डिस्पले में लगाकर लुभाने की कोशिश हो रही थी, लेकिन आज इस शोरूम में जो होने वाला था उसकी कल्पना किसी ने कभी नहीं की होगी। देहरादून के राजपुर में रोड में है रिलायंस का जूलरी शोरूम। ये भीड़-भाड़ वाली मार्केट है। करीब 11 बजे तक यहां ग्राहकों को आना शुरू हो जाता है और इसलिए 10 बजे तक शोरूम खुलने लगते हैं। 9 नवंबर के दिन भी यहीं हुआ। दस बजे शोरूम खोलने के बाद कर्मचारी अपने काम में जुटे हुए थे। तभी चार लोग इस जूलरी शोरूम में आए। यहां के कर्मचारियों को लगा कि शायद ग्राहक होंगे। उनका स्वागत किया गया और फिर वो शोरूम के अंदर घुस गए।

अभी तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन तभी इन चारों लुटेरों में से एक शख्स ने अपनी जेब से पिस्टल निकाल ली और सीधा सुरक्षाकर्मी की कान पर रख दी। ये देख हर कोई घबरा गया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता इनमें से दूसरे शख्स ने भी अपनी बंदूक निकाल ली और एक कर्मचारी के कान पर रखकर सबको शांत रहने की धमकी दी। देखते ही देखते जूलरी शोरूम का नजारा पूरी तरह से बदल चुका था। हर कोई घबराया हुआ था। इन चारों के पास तार का पैकेट था। बिना देरी किए तुरंत इन लोगों ने तार से शोरूम में मौजूद सभी कर्मचारियों के हाथ पीछे करके बांध दिए। शोरूम में काम करने वाली तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर बाकी सबके हाथ बंधे हुए थे। अपने खौफ दिखाने के लिए इन लोगों ने सुरक्षागार्ड की पिटाई भी की। दो बदमाशों के हाथ में पिस्टल थी। इन चारों ने जल्दी जल्दी शोरूम में मौजूद गहनों को बटोरना शुरू किया। सारे गहने अपने एक बैग में डाले और सिर्फ 10 मिनट में दुकान से फरार हो गए।

ये चारों कार से आए हुए थे और पूरी तरह से हथियारों से लैस थे। शोरूम के अंदर ये महज 10 मिनट ही रुके, लेकिन इतनी देर में ही यहां से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने पार कर लिए। जब ये बदमाश यहां से चले गए तो कर्मचारियों ने पुलिस को पूरी वारदात की खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी इकट्ठा की। ये वारदात कल यानी 9 नवंबर को हुई थी और इस दिन राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है। पूरा पुलिस महकमा राज्य स्थापना दिवस की सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ था और ये लुटेरों के लिए एक अच्छा मौका था।

यहि नहीं उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित बाजार में 9 नवंबर को धनतेरस को लेकर चहलपहल काफी बढ़ गई थी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चारधाम यात्रा विजिट के चलते पुलिस का पूरा ध्‍यान सुरक्षा व्‍यवस्‍था में था। वीवीआईपी मूवमेंट का फायदा उठाकर डकैतों ने एक बड़ा कांड कर दिया। सुबह के समय रिलांयस के ज्‍वेलरी शोरूम में पांच बदमाश मुंह पर मास्‍क लगाए घुस आते हैं। देखते ही देखते वे शोरूम के सभी कर्मचारियों को गन पॉइंट पर ले लेते हैं। बदमाशों ने सभी को पेंट्री में बंद कर दिया और सबके हाथ रस्‍सी से बांध दिए। कुछ को पीटा भी। इसके बाद मात्र 10 मिनट के भीतर बदमाश करीब 20 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के जेवरात लूटकर चंपत हो जाते हैं। सभी बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पुलिस को जब इसकी खबर मिली तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

देहरादून पुलिस का दावा है कि नाकाबंदी कर डकैतों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह से सेम पैटर्न में रिलायंस ज्वेलर्स के स्टोर्स पर वारदातों को अंजाम दिया गया है। बदमाश मास्क और हेलमेट पहनकर दाखिल हुए थे। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा सहित कई राज्यों में इसी पैटर्न की तरह लूट की वारदातें हो चुकी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। लूट में बिहार के गैंग की संलिप्तता सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी ने सीओ स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया है।

डकैतों के फरार होने के बाद किसी तरह शोरूम की पेंट्री से बाहर आए कर्मचारियों के चेहरे से डर साफ झलक रहा था। कुछ महिला कर्मचारियों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्‍होंने बताया कि डकैत ग्राहक के रूप में आए थे। थोड़ी देर तक उन लोगों ने ज्‍वेलरी वगैरह देखी और अचानक से गन निकालकर सबको डरा दिया। इसके बाद उनके हाथ प्‍लास्टिक के रस्‍सी से बांध दिए। फिर पेंट्री में अंदर धकेलकर बाहर से दरवाजा लगा दिया। इसके बाद करीब 10 मिनट तक वे हीरे और सोने के आभूषण अपने बैग में भरते रहे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे डकैतों के डर से कुछ महिला कर्मचारी आभूषण उनके बैग में भर रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments