एक कहानी ऐसी भी है जब एक टीवी शो की मदद से अपराधी जेल के अंदर चला गया! टेलीविजन पर मोस्ट वांटेड शो देख रहे एक शख्स ने जैसे ही ये सुना उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जो चेहरा उन्होंने अभी-अभी टीवी पर देखा था वो उसे रोज़ देखते थे, लेकिेन उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वो जेल से भागा हुआ एक क्रिमिनल है। क्रिमिनल भी इतना खतरनाक कि जिसने पहले रेप किया, फिर मर्डर किया और अब जेल से फरार होकर यहां एक सामान्य ज़िंदगी बीता रहा था।राघव की आंखों के सामने राजेश का चेहरा घूमने लगा। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वो क्या करें। जिसे टीवी शो में राजेश नाम का खूंखार अपराधी बताया जा रहा था वो उसे जयन के नाम से जानते थे। कर्नाटक में उडुपी के मधुर इलाके में वो पेड़ों से रबड़ निकालने का काम करता था। टीवी में दिखाए अपराधी से उसकी शक्ल हुबहू मिलती थी और अब ये सब जानने के बाद राघव परेशान थे। उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि जयन जिसे वो जानते हैं और राजेश जो पुलिस का भगोड़ा है, दोनों की एक ही शख्स हैं या फिर कोई कनफ्यूजन है।
दो दिन तक राघव इसी उधेड़बुन में रहे कि उन्हें क्या करना चाहिए। तीसरे दिन उन्होंने अपने एक दोस्त एम सी जोस को फोन किया। जोस कर्नाटक के कोल्लुर में सब इंस्पेक्टर हैं। राघव ने पूरी बात जोस को बताई। जोस ने तुरंत उडुपी थाने में अपने सीनियर्स को इस बात की सूचना दी। जयन की फोटो और पूरी डिटेल्स निकाली गईं और फिर उन्हें तिरुवंतपुरम की जेल में पहचान के लिए भेजा गया और फिर जेल अधिकारियों ने ये कनफर्म किया कि जयन और राजेश दोनों एक ही शख्स हैं।मंगलवार की सुबह जयन काम के लिए पहुंचा, लेकिन उसके पहले ही केरला पुलिस की टीम उसका इंतजार कर रही थी। पुलिस को देखकर वो सकपका गया। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अब वापस उसे तिरुवंतपुरम जेल में डाल दिया गया है। अब राजेश पर एक और नया मामला दर्ज हो गया है जेल को तोड़कर भागने का।
राजेश को 2013 में केरला की एक सेशन कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी। राजेश पर पन्द्रह साल की एक लड़की का रेप, मर्डर और सोने के गहने चुराने के आरोप थे। वो इस सजा के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में गया था। 2020 में केरल हाइकोर्ट ने मौत की सजा को 25 साल की जेल में तब्दील कर दिया और उसके बाद से ही वो तिरुवंतपुरम की सेंट्रल जेल में बंद था। इसके अलावा जेल में भी उसपर चोरी और शराब पीने के आरोप लगे। जिसके बाद उसकी सजा दो साल और बढ़ा दी गई थी।2020 में कोविड के दौरान राजेश को सेन्ट्रल जेल से एक अन्य जेल में शिफ्ट किया गया और फिर थोड़े दिनों बाद वो इस जेल से एक अन्य साथी श्रीनिवासन के साथ फरार हो गया। जेल प्रशासन पर सवाल उठे कि आखिर क्यों के राजेश को खुली जेल में शिफ्ट किया गया। दो जेलकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया। राजेश के साथ फरार हुए अन्य कैदी को दो महिने बाद गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन पुलिस को राजेश का कोई पता नहीं चला।
राजेश ने भी सोच लिया था कि शायद अब पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।वो इस सजा के खिलाफ केरल हाईकोर्ट में गया था। 2020 में केरल हाइकोर्ट ने मौत की सजा को 25 साल की जेल में तब्दील कर दिया और उसके बाद से ही वो तिरुवंतपुरम की सेंट्रल जेल में बंद था। इसके अलावा जेल में भी उसपर चोरी और शराब पीने के आरोप लगे। जिसके बाद उसकी सजा दो साल और बढ़ा दी गई थी।2020 में कोविड के दौरान राजेश को सेन्ट्रल जेल से एक अन्य जेल में शिफ्ट किया गया और फिर थोड़े दिनों बाद वो इस जेल से एक अन्य साथी श्रीनिवासन के साथ फरार हो गया। जेल प्रशासन पर सवाल उठे कि आखिर क्यों के राजेश को खुली जेल में शिफ्ट किया गया। दो जेलकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया। राजेश के साथ फरार हुए अन्य कैदी को दो महिने बाद गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन पुलिस को राजेश का कोई पता नहीं चला। उसने जयन के नाम से अपनी नई पहचान बना ली। 2021 में उसने शादी भी कर ली थी, लेकिन उसे क्या पता था कि एक टीवी शो उसे वापस जेल की चारदीवारियों तक पहुंचा देगा। पुलिस ने राघव को इनाम देने का फैसला किया है। हालांकि राघव की असली पहचान पुलिस नहीं बताना चाहती ताकि उन्हें किसी तरह का खतरा न हो।