एक ऐसी कहानी जिसमें बाजरे के खेत में मौत की सियासत रची गई! वो बाजार गया और 30 किलो नमक लेकर आया। उसके बाद वो पास ही मौजूद एक नर्सरी में पहुंचा और वहां उसने बाजरे की बीज मांगे। हाथ में फावड़ा लेकर वो चल दिया खेत की तरफ। उसने खेत में सबसे पहले खुदाई की, फिर उसमें नमक डाला। बिल्कुल ऐसे जैसे कोई जमीन को उपजाऊ बनाने के लिए खाद डालता है। अब बारी थी बाजरे के बीज डालने की। उसने बाजार से लाए गए उन बाजरे के बीजों को भी खेत में डाल दिया और वापस घर लौट आया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के रहने वाले दिनेश को अब इंतजार था फसल के उगने का। वो रोज खेत में जाता और देखता कि क्या फसल उग आई है, लेकिन उसके पहले ही एक दिन पुलिस उसके घर आ धमकी। पुलिस को देखकर वो सकपका गया और फिर सामने आया उसका वो राज जिसे वो सबसे छुपा रहा था। क्या था वो राज ये जानने के लिए कुछ दिन पीछे जाना होगा। दिनेश मोदीनगर में अपनी पत्नी अंजू के साथ रहता था। कुछ समय पति-पत्नी में काफी झगड़े बढ़ने लगे थे। दिनेश को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर चल रहा है। उसने अंजू से इस बारे में बात भी की थी, लेकिन अंजू उसकी कोई बात सुनने को तैयार नहीं थी। दिनेश के दिमाग में खौफनाक आइडिया आने लगे थे। वो अंजू को मौत के घाट उतार देना चाहता था।
इसके लिए इस शख्स ने बकायदा प्लानिंग की। इसने एक फिल्म देखी जिससे इसे पत्नी को मारने का आइडिया मिला और फिर इसने खेला एक खूनी खेल। 24 जनवरी 2023 की सुबह-सुबह दिनेश ने अपने घर पर ही अंजू का गला दबाकर कत्ल कर दिया। उसके बाद उसने लाश को पास ही जानवरों के भूसे अंदर छिपा दिया और फिर अपने काम पर चला गया। पूरे दिन वो काम करता रहा ताकि किसी को कोई शक न हो।
घर लौटते समय दिनेश ने अपने पड़ोसियों से भी बात की, ताकि सबकुछ सामान्य लगे। इसके बाद ये घर लौट आया। पत्नी की डेड बॉडी घर पर पड़ी थी। आधी रात को इसने लाश को उठाया कंधे पर रखकर ये घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में ले गया। वहां जाकर इसने फावड़े से खुदाई शुरू की और चार फीट गहरा गड्डा खोदा। उसके बाद इसने अपनी पत्नी अंजू की लाश को वहां गाड़ दिया। लाश के ऊपर इसने 30 किलो नमक डाला ताकि लाश अंदर ही गल जाए। उसके बाद मिट्टी से गड्डे को समतल कर दिया।
दो दिन बाद ये आधी रात में उस जगह पर एक बार फिर गया और वहां बाजरे के बीज गिरा दिए। इसका प्लान था कि लाश नमक से गल जाएगी और मिट्टी और मांस की खाद से बाजरे की अच्छी फसल इस जगह पर उग जाएगी तो किसी को कभी कत्ल का पता ही नहीं चल पाएगा। ये रोज उस खेत में दिन में छह बार ये देखने जाता कि फसल उगी या नहीं। ये चाहता था कि जल्द से जल्द खुदाई की हुई जमीन हरी हो जाए और हुआ भी ऐसा ही। लाश के ऊपर बाजरे की फसल उगने लगी थी।
इस बीच इसने अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस में लिखवा दी थी। इसने आरोप लगाया था कि इसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसका प्लान था कि लाश नमक से गल जाएगी और मिट्टी और मांस की खाद से बाजरे की अच्छी फसल इस जगह पर उग जाएगी तो किसी को कभी कत्ल का पता ही नहीं चल पाएगा। ये रोज उस खेत में दिन में छह बार ये देखने जाता कि फसल उगी या नहीं। ये चाहता था कि जल्द से जल्द खुदाई की हुई जमीन हरी हो जाए और हुआ भी ऐसा ही। लाश के ऊपर बाजरे की फसल उगने लगी थी।इसने फिल्म में देखा था कि अगर पुलिस को लाश नहीं मिलती तो कातिल कभी पकड़ में नहीं आता, लेकिन अंजू के परिवारवालों को अपने दामाद पर ही शक था और उन्होंने इसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। अब पुलिस ने छानबीन शुरू की और दिनेश से पूछताछ भी की गई।
पुलिस ने जब कड़ाई से सवाल पूछे तो दिनेश की खौफनाक हकीकत सामने आई। वो पुलिस को उस जगह पर ले गया जहां अजू की लाश थी। हर कोई हैरान रह गया क्योंकि वहां पर बाजरे की फसल उग रही थी। गाजियाबाद जिले में हुई खूनी इश्क की इस कहानी जब सामने आई हर किसी के होश उड़ गए। खुदाई करके अंजू के शव को बाहर निकाला गया और उसके परिवारवालों को सौंपा गया। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया।