फरमानी नाज इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फरमानी नाज एक गायिका हैं। फरमानी नाज का फिलहाल में गाया हुआ भजन “हर हर शंभू’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। युवा वर्ग और अन्य सभी लोग इस भजन को इतना पसंद कर रहे हैं कि उन्होंने इसे अपना कॉलर ट्यून तक लगा दिया है। रैप सोंग्स को सुनने वाले लोग भी इस भजन को सुन रहे हैं और खूब तारीफ कर रहे हैं। सावन के मौके पर हर हर शंभू भजन सुनहेरे अवसर के जैसा है। शिव भक्तों को यह भजन उनके मन को प्रसन्न कर रहा है। परंतु इसका दूसरा पहलू भी है। फरमानी नाज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं क्योंकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें फरमानी नाज का भजन रास नहीं आया और उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कौन है फरमानी नाज।
कौन है फरमानी नाज
फरमानी नाज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रतनपुर की रहने वाली है। फरमानी नाज ने 2021 में इंडियन आईडल सीजन 12 में पार्टिसिपेट किया था। इंडियन आइडल के 12वे सीजन में पार्टिसिपेट करने के बाद उन्हें पापुलैरिटी मिली थी। आपको बता दें कि फरमानी नाज यूट्यूब पर काफी ज्यादा विख्यात है। यूट्यूब पर वह अपने गाए हुए गानों की वीडियो अपलोड करती रहती है। उनके लगभग 3.84 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनकी अच्छी खासी पहचान है। इंस्टाग्राम पर भी उनके 15,000 से ज्यादा फॉलोअर्स है। वह अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो और रीव्स को पोस्ट करती है।
इंडियन आइडल सीजन 12
फरमानी नाज इंडियन आईडल के सीजन 12 में नजर आई थी। जहां से उन्हें अच्छी पहचान मिली। हर हर शंभू भजन को गाने वाली फरमानी नाम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रहती हैं। फरमानी नाज का एक छोटा बेटा भी है। फरमानी नाज के पति ने बिना तलाक दिए ही किसी दूसरी महिला से शादी कर ली थी। जिसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही हैं और खुद अपने बेटे का पालन पोषण कर रही हैं। कुछ समय पहले रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 में नजर आई थी लेकिन अपने बेटे की बीमारी के इलाज के चलते उन्हें शो को बीच में छोड़ना पड़ा था।
कैसे मिली सोशल मीडिया पर पहचान?
जैसा कि हमने आपको उपरोक्त बताया कि फरमानी नाज के पति ने उनको बिना तलाक दिए दूसरी महिला से शादी कर ली थी।अपने पति से बार-बार होने वाले दबाव और दुनिया भर से परेशान होकर फरमानी नाज मुजफ्फरनगर में अपने पिता के गांव मोहम्मदपुर माफी में वापस चली गई थी। फरमानी नाज को गाने का बहुत शौक था वह कभी घर में काम करते-करते गाने गुनगुनाती रहती थीं। जहां एक युवक ने उनके गाने को सुना और उनकी आवाज को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसके बाद अपलोड किए हुए वीडियो में काफी लाइक्स और व्यूज है लोगों ने उनकी आवाज की सराहना की और वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई तथा तभी से फरमानी नाज सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने लगी थी। एक दिन ऐसा भी आया कि फरमानी नाज ने इंडियन आईडल शो में पार्टिसिपेट किया। जहां बैठी हुई ज्यूरी ने भी उनकी आवाज को काफी सरहाना दी। बेटे के इलाज के कारण उन्हे शो को छोड़ना पड़ा। परंतु नाज ने अपना गाना गाना चालू रखा और वह अपनी वीडियोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रही। बीते दिनों उनका गाया हुआ हर हर शंभू भजन खूब वायरल हुआ लोगों ने उसे खूब पसंद किया परंतु वही भजन उनके विवाद का कारण बन गया है आइए बताते हैं क्या है विवाद।
“हर- हर शंभू” गाने पर हुआ क्या है विवाद?
फरमानी नाज की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। वह सोशल मीडिया पर अपने गानों की वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने हर हर शंभू भजन गाया जो लोगों के मन को काफी ज्यादा भा गया है। परंतु वही भजन अब मुश्किल बनकर खड़ा हो गया क्योंकि हर हर शंभू भजन पर देवबंद के उलेमाओं ने इसे शरीयत के खिलाफ बताया है और उन्हें तौबा तौबा करने का फतवा जारी कर दिया है। देवबंद के मौलाना इशाक गोरा ने कहा था हम एक लोकतंत्र में रह रहे हैं और हर किसी को अपना काम करने का अधिकार है। फरमानी नाज एक सिंगर है जो गा सकती हैं उनके खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं किया गया लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि हमारा धर्म अनुमति नहीं देता है अन्य धर्मों के लिए भजन गाए यह शरीयत के साथ-साथ इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है।
क्रिया की प्रतिक्रिया
मौलाना के द्वारा फतवा जारी करने पर नाज ने उसकी कड़ी प्रतिक्रिया दी। वह डरी नहीं फतवे और आलोचनाओं पर फरमानी नाज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन्होंने लोगों से कहा है कि उन्हें उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए। वह कहती हैं कि हम कलाकार हैं और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है। हम गाते समय कोई धर्म नहीं देखते हमें भगवान ने आवाज दी है हम चाहते हैं कि उस आवाज से सबको खुश रखे।