आखिर कौन थी कल्याणी देशपांडे?

0
175

आज हम आपको कल्याणी देशपांडे के बारे में बताने जा रहे हैं! कभी होटल में, कभी अपने बंगले में तो कभी नाइट क्लब में… वो करती थी जिस्म का सौदा। एक रात के लिए लगाई जातीं मुंह मांगी कीमतें। लाखों में होता था जिस्म का कारोबार। इंडियन, रशियन, उजबेकिस्तानी, हर लड़की के अपने अलग दाम। ये कहानी है उस सेक्स क्वीन की जो सालों से होटल्स में लोगों की रातों को रंगीन बना रही है। जिसका काला कारोबार मुंबई, पुणे समेत विदेशों तक फैला हुआ था। जो अपने क्लाइंट को उन मन मुताबिक लड़कियां प्रोवाइड करवाती और खुद कमाती करोड़ों रुपये।पुणे में करोड़ों के बंगले में रहने वाली कल्याणी देशपांडे जिसे सेक्स के कारोबार का सरगना कहें तो कुछ भी गलत नहीं होगा। बेहद छोटी उम्र में सेक्स के धंधे से कल्याणी ने पैसा कमाना शुरू कर दिया था। नब्बे के दशक से वो जिस्म के इस गंदे धंधे को चला रही थी। कभी टीना नाम से, कभी जयश्री तो कभी कल्याणी वो पुणे नाइट लाइफ का अहम हिस्सा रही। सालों से बेहद शातिर तरीके से वो जिस्म के कारोबार को अंजाम दे रही थी। कहते हैं कि बड़े-बड़े लोग भी कल्याणी के क्लाइंट हैं। वो मुंबई के बार से लड़कियों को पुणे तक लाती और फिर उनके नाम पर क्लाइंट के साथ लाखों रुपये में सौदा करती।

न सिर्फ मुंबई बल्कि कल्याणी के सेक्स रैकेट में विदेशी लड़कियां भी होती थी। पहले कल्याणी मुंबई और पुणे की सेक्स वर्कर के साथ ही ये रैकेट चला रही थी, लेकिन बाद में उसकी लिस्ट में हाइप्रोफाइल क्लाइंट भी जुड़ने लगे और उनकी डिमांड पर ही वो विदेशों से भी लड़कियां बुलवाने लगी। इसके लिए उसे मुंह मांगी कीमत मिल जाती थी। अपने बंगले से ही वो इस रैकेट को चलाती। कई बार पुणे होटल्स में भी डील होती। उसने कई होटल्स से अपनी सेटिंग की हुई थी। होटल के कमरे में लड़कियों को बुलाया जाता और फिर वहां आते उसके हाई प्रोफाइल क्लाइंट्स। सालों से इसी तरह सेक्स का पूरा कारोबार बेहद ऑर्गेनाइज तरीके से किया जा रहा था।

कल्याणी का अड्डा था उसका अपना बंगला। कहा जाता है अपने बंगले से ही वीनस एस्कॉर्ट के नाम से वो एस्कॉर्ट एजेंसी को चलाती थी। यहां तक की आस पड़ोस के लोगों को भी उसके इस सेक्स के कारोबार की खबर थी। कल्याणी ने अनिल ढोले नाम का एक शख्स को अपने साथ इस कारोबार में शामिल किया था। अनिल ही दूर-दूर से लड़कियों का जुगाड़ करता था और क्लाइंट्स तक पहुंचाता था, लेकिन 2007 में कल्याणी के इसी बंगले में अनिल की हत्या हो गई थी। अनिल की हत्या के बाद लड़कियों को लाने का काम भी खुद कल्याणी ने ही करना शुरू किया और उसका नेटवर्क और भी बढ़ता चला गया।

ऐसा नहीं है कि पुलिस को इस कारोबार की खबर नहीं थी। कल्याणी देशपांडे कई बार जेल की हवा भी काट चुकी है। उसके ऊपर आज तक 24 क्रिमिनल केस दर्ज हो चुके हैं। साल 2005 में कल्याणी को पुणे की एक बार गर्ल के हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया था। कल्याणी पर मकोका भी लगाया गया था, लेकिन बाद में वो जेल से बचने में कामयाब हो गई। इसके बाद 2012 में भी उसे जिस्म के कारोबार करने के आरोप में जेल हुई थी, लेकिन तभी भी वो बच निकली और बाहर आकर फिर से उसने सेक्स का धंधा शुरू कर दिया। हर बार उसपर आरोप लगते और फिर वो बचकर बाहर आ जाती, लेकिन 2016 के बाद कल्याणी की मुश्किलें बढ़ने लगी।

पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ सालों में कल्याणी ने अपना नेटवर्क काफी ज्यादा फैला लिया था। हालांकि पूछताछ के दौरान वो खुद बेहद कमजोर बताती रही। कल्याणी ने पुलिस को बताया कि उसने मजबूरी में सेक्स रैकेट का कारोबार चुना। कल्याणी के मुताबिक वो बेहद गरीब परिवार से थी और शादी भी एक ऑटो चालक के साथ हुई थी। परिवार की जरुरतों को पूरा करने के लिए ही वो इस काले कारोबार का हिस्सा बनी। इसके पहले ही कल्याणी अपनी इमेज को सुधारने के कोशिश करती रही थी। पुलिस ने बताया कि कल्याणी अपने ऊपर एक फिल्म बनाने का दावा भी करती थी। उसके आरोप थे कि उसे जबरन सेक्स ट्रेड में झोंका गया है। कल्याणी की बातों में सच्चाई है या नहीं ये कहना तो बेहद मुश्किल है, लेकिन हां उसकी लाइफस्टाइल और उसकी दौलत उसकी बातों से एकदम उलट जरूर नज़र आती हैं।