क्या फिर से गायब होगी पाकिस्तान से आने वाली अंजू?

0
99

पाकिस्तान से आने वाली अंजू अब फिर से गायब हो सकती है! अंजू और नसरुल्लाह के प्यार के किस्से लंबे समय से सुनाई दे रहे हैं। अपने प्यार अंजू पाकिस्तान चली गई थी और वहां जाकर नसरुल्लाह नाम के शख्स से शादी भी कर ली थी। ऐसा लगा था कि शायद अब कभी अंजू वापस लौटकर न आए। वो फातिमा बन गई थी, निकाह कर लिया था। बुर्का पहनती थी, अपने नए पति के परिवार और दोस्तों के साथ खुश नजर आती थी, लेकिन कई महीने पाकिस्तान में बिताने के बाद अब अंजू वापस लौट आई है। भारत वापस लौटी अंजू की राहें अब आसान नहीं हैं। अंजू पहले से शादीशुदा है, उसकी दो बेटियां भी हैं। इसके बावजूद उसने अपने पति से तलाक लिए बिना वहां दूसरी शादी कर ली। बेशक वो फातिमा बनकर निकाह के बंधन में बंधी, लेकिन पहले से शादीशुदा होने की वजह से ये क्राइम के दायरे में आता है। अगर अंजू ने अपने पहले पति राजेश से तलाक ले लिया होता तो शायद मुश्किल न होती। अंजू के निकाह की बात जब अंजू के पहले पति को पता चली थी तो उन्होंने अंजू के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था। अलवर के एक थाने में अंजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

जब तक अंजू पाकिस्तान में थी इस एफआईआर से उसका कुछ नहीं बिगड़ रहा था, लेकिन अब वो कानून के दायरे में है। इसके अलावा एक और चीज जो अंजू को लगातार वापस लौटने के बाद फेस करनी पड़ रही है वो सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ। जाहिर सी बात है वो पाकिस्तान से लौटकर आई है, ये देश की सुरक्षा के मामले में सवाल खड़ा करता है। जब पहले अंजू यहां से पाकिस्तान गई थी तो उसके बाद सिर्फ एक महीने का वीजा था, लेकिन पाकिस्तान में रहकर उसने इस वीजा की अवधी को 5 महीने तक बढ़ा लिया। एनआईए लगातार इस मामले में अंजू से पूछताछ कर रही है।

कानूनी रूप से अंजू बुरी तरह से फंसी हुई है। उसका कहना है कि वो अपने बच्चों से मिलने यहां आई है, लेकिन अंजू के पति ने राजेश ने साफ कर दिया है कि वो अपने बच्चों सो अंजू से नहीं मिलने देगा। अंजू के माता-पिता भी उसे अपने घर नहीं पनाह दे रहे। ऐसे में अंजू के पास फिलहाल काफी दबाव है। उसके ऊपर केस होने की वजह से वो अब पाकिस्तान नहीं जा सकती। दूसरी बात ये भी है वाकई अगर अंजू अपने बच्चों से प्यार करती है और उन्हें अपने साथ रखना चाहती है तो नसरुल्लाह से रिश्ता तोड़ना ही पड़ेगा।

हालांकि अंजू के पास एक विकल्प ऐसी स्थिति में बचता है और वो है दुबई का। जब अंजू पाकिस्तान गई थी तो उसके मोबाइल नंबर की जांच की गई थी। सामने आया था कि अंजू पाकिस्तान के अलावा दुबई में भी काफी बातें करती है। पता चला था कि अंजू का एक दोस्त दुबई में भी है। पाकिस्तान जाने के बाद भी जब अंजू के वीजा की अवधी आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ रही थी तो ये खबरें आई थी कि अंजू दुबई चली जाएगी। इसके बावजूद उसने अपने पति से तलाक लिए बिना वहां दूसरी शादी कर ली। बेशक वो फातिमा बनकर निकाह के बंधन में बंधी, लेकिन पहले से शादीशुदा होने की वजह से ये क्राइम के दायरे में आता है। अगर अंजू ने अपने पहले पति राजेश से तलाक ले लिया होता तो शायद मुश्किल न होती। अंजू के निकाह की बात जब अंजू के पहले पति को पता चली थी तो उन्होंने अंजू के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया था।अंजू के माता-पिता भी उसे अपने घर नहीं पनाह दे रहे। ऐसे में अंजू के पास फिलहाल काफी दबाव है। उसके ऊपर केस होने की वजह से वो अब पाकिस्तान नहीं जा सकती। दूसरी बात ये भी है वाकई अगर अंजू अपने बच्चों से प्यार करती है और उन्हें अपने साथ रखना चाहती है तो नसरुल्लाह से रिश्ता तोड़ना ही पड़ेगा।अब एक बार फिर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि अंजू का अगला स्टेप दुबई हो सकता है। फिलहाल तो कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करना पड़ रहा है।लेकिन पाकिस्तान में रहकर उसने इस वीजा की अवधी को 5 महीने तक बढ़ा लिया। एनआईए लगातार इस मामले में अंजू से पूछताछ कर रही है। एक बार अंजू की अपने पति राजेश से बात हो जाएगी तो उसके बाद ही तस्वीर साफ होगी।