क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच होगा गठबंधन?

0
122

यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब गठबंधीत होंगे या नहीं! कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को अपनी पंजाब इकाई के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की, जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों और नीति को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों का कहना है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस से जुड़ी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आलाकमान पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन या आगे किसी भी कदम के बारे में कोई भी निर्णय प्रदेश इकाई की बातों पर विचार करते हुए करेगा। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद वड़िंग ने संवाददाताओं से कहा नेतृत्व की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है, लेकिन लोगों ने अपने-अपने विचार अपने तरीके से रखें। बातचीत मुख्य रूप से इसको लेकर ही हुई कि हमें कैसी रणनीति रखनी है, किस प्रकार के मुद्दों को लेकर हमें आगे जाना है, कैसे अगले छह महीनों में तैयारी करनी है और कैसे कार्यकर्ता को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश के नेताओं के साथ अब तक गठबंधन या सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं की है। AAP से गठबंधन से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने विचार रखे हैं, लेकिन अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व का होगा। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा आलाकमान राज्य के नेताओं की बातों पर गौर करते हुए गठबंधन के बारे में कोई फैसला करेगा। नेतृत्व का जो भी फैसला होगा वह सभी को मान्य होगा। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नेता AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। ये दोनों दल विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर AAP ने पंजाब में सरकार बनाई थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पंजाब में आठ सीट मिली थीं। शिरोमणि अकाली और भारतीय जनता पार्टी को दो-दो और AAP को एक सीट हासिल हुई थीं। राज्य में लोकसभा की कुल 13 सीट हैं।

विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई। इस बैठक में 27 दलों के नेता शामिल हुए हैं। इस बैठक में दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल रहे। इस बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पंजाब में आप और कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग पर विराम लग जाएगा। साथ ही दोनों के बीच लोकसभा चुनाव में शीट शेयरिंग पर भी तालमेल बन जाएगा। लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। पंजाब मे I.N.D.I.A गठबंधन आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेताओं की नाराजगी कम नहीं हो रही है। इस बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंद सिंह राजा वड़िंग की प्रतिक्रिया सामने आई है। राजा वड़िंग ने कहा है कि मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पंजाब में कांग्रेस और आप गठबंधन हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने हमें अब तक यही बताया है कि पंजाब की 13 में से 13 लोकसभा सीटें पर कांग्रेस लड़ेगी। वड़िंग ने आप के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि इस पर जो तय करना है वो सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं को तय करना है।

पंजाब कांग्रेस का राज्य नेतृत्व किसी भी रूप में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी से लोकसभा चुनाव में समझौता नहीं करना चाहता। पार्टी को डर है कि इससे पार्टी का वोट बैंक खिसक सकता है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि चुनाव के बाद यह हमारे पास वापस आ जाएगा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी I,N.D.I.A गठबंधन के घटक दल हैं। इन दिनों घटक दलों के बीच लोकसभा की सीटों को लेकर चर्चा चल रही है। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नेता AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। ये दोनों दल विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर AAP ने पंजाब में सरकार बनाई थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पंजाब में आठ सीट मिली थीं। शिरोमणि अकाली और भारतीय जनता पार्टी को दो-दो और AAP को एक सीट हासिल हुई थीं। राज्य में लोकसभा की कुल 13 सीट हैं।लेकिन पंजाब कांग्रेस संगठन से जुड़े नेता आप से गठबंधन नहीं चाहते। लोकसभा चुनाव के लिए आप से गठबंधन किया जाए या नहीं? इस पर अभी तक हाईकमान ने भी फैसला नहीं लिया है।