17वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या l

नई दिल्ली :गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र स्थित लैंड क्राफ्ट सोसायटी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, लैंड क्राफ्ट निवासी नितिन साहनी की पत्नी रंजना साहनी(47) ने सुबह करीब साढ़े 4 बजे 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पति ने मामले में किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पति का कहना है कि उनकी पत्नी सुबह उठकर बालकनी में गई और गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हुई है  कविनगर एसएचओ आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। नितिन साहनी के मुताबिक कि उनकी पत्नी बीमार चल रही थीं

कविनगर पुलिस के मुताबिक लैंडक्राफ्ट गोल्फलिंक्स सोसाइटी के थ्री-सी टावर के फ्लैट नम्बर 1711 में नितिन साहनी परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके परिवार में 22 वर्षीय बेटे व 18 वर्षीय बेटी के अलावा पत्नी रंजना साहनी (47) थीं।बुधवार तड़के 4:30 बजे रजनी साहनी बालकनी से नीचे कूद गईं। जमीन पर गिरते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। सोसाइटी के मैनेजर मनोज यादव का कहना है कि महिला अपने परिवार के साथ किराए पर रहती थीं। सुरक्षा गार्डों से घटना की जानकारी लगते ही डायल-112 और लालकुआं पुलिस चौकी को सूचना दे दी गई थी। पति का कहना है कि उनकी पत्नी सुबह उठकर बालकनी में गई और गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हुई है। वहीं खबर ये भी है कि महिला डिप्रेशन में चल रही थी। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और असली कारण पता लगाने की कोशिश में है।महिला के पति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। प्रथम दृष्टया डिप्रेशन के चलते महिला द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि अभी सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।