पपीता का जूस हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है! गर्मी का मौसम चल रहा है, इस समय खाद्य पदार्थाें की तुलना में पेय पदार्थाें का सेवन करने का ज्यादा मन हाेता है। साथ ही डॉक्टर्स भी गर्मियाें में ज्यादा मात्रा में खूब लिक्विड लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप चाहें ताे पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं। पपीते का जूस विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर हाेता है। इसमें विटामिन ए, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम भी काफी अच्छी मात्रा पाया जाता है। इसलिए इसे स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर राेज सुबह घर से बाहर निकलने पर एक गिलास पपीते का जूस पी लिया जाए, ताे शरीर में पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। पपीते का जूस शरीर की राेग प्रतिराेधक क्षमता बढ़ाने में भी लाभकारी हाेता है। आपकाे नियमित रूप से इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
क्या है इस जूस के फायदे
राेजाना पपीते के जूस का सेवन करने से त्वचा में निखार बना रहता है। पपीते में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर हाेता है, जाे शरीर से सारे टॉक्सिंस निकालने में हेल्पफुल हाेता है। साथ ही इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भी हाेता है, जाे त्वचा काे लाभ पहुंचाते हैं। इसमें पैपेन नामक एंजाइम हाेता है, जाे डेड स्किन सेल्स काे निकालने में मदद करता है। पपीते का जूस कील-मुहांसाें, दाग-धब्बाें, झुर्रियाें काे दूर करता है। आप अपनी खूबसूरती काे बढ़ाने के लिए पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं।
पपीते के जूस में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर इनटेक से पेट हमेशा भरा-भरा लगता है और ज्यादा भूख नहीं लगती है। इसलिए अगर आप पपीते का जूस पीते हैं, ताे इससे आपकाे वजन कम करने में मदद मिलेगी। फाइबर वजन कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से वजन हमेशा कंट्राेल में रहता है। इतना ही नहीं पपीते के जूस में कैलाेरी भी कम मात्रा में हाेती है। इसलिए इसे वजन कम करने में सहायक माना जाता है।
पपीते का जूस दिल या हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हाेता है। कई बीमारियाें के इलाज के दौरान भी पपीते का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पपीते के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स, पाेटैशियम पर्याप्त मात्रा में हाेता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्राेल में रहता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के पेशेंट हैं, ताे आप राेज पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर कंट्राेल में रहने पर हृदय से संबंधित बीमारियाें से बचा जा सकता है। इसके साथ ही इसके जूस में फाइबर, विटामिंस भी हाेता है, जाे रक्त में मौजूद वसा के कणाें काे ऊर्जा में बदल देते हैं। यह रक्त काे धमनियाें में जमने से हमारा बचाव करता है। इसके सेवन से रक्त का संचार सही रहता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियां हाेने की संभावना कम रहती है।
अपने श्वसन तंत्र काे मजबूत बनाने के लिए भी आप पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं। पपीते के जूस में विटामिन सी काफी हाेता है, जाे इम्यूनिटी बढ़ाकर आपके श्वसन तंत्र काे मजबूत बनाए रखने में मददगार हाेता है। पपीते का जूस पीने से श्वसनांगाें की सूजन कम हाेती है। यह मुंह के घावाें काे भी दूर करता है। पपीते का जूस शरीर की राेग प्रतिराेधक क्षमता बढ़ाकर गले में खराश, खांसी से भी छुटकारा दिलाता है।
अगर राेजाना पपीते के जूस का सेवन किया जाए, ताे कैंसर से काफी हद तक बचाव हाे सकता है। पपीते का जूस कैंसर के लक्षणाें काे कम करने में मदद करता है। पपीते के जूस में लाइकाेपीन नामक तत्व हाेता है, यह कैंसर की संभावनाओं काे कम करता है। इसके अलावा पपीते के जूस में पर्याप्त मात्रा में फाइबर हाेता है, जाे पेट काे स्वस्थ रखता है। इसलिए यह पेट के कैंसर की संभावनाओं काे कम करता है। पपीते का जूस शरीर से सारे विषाक्त तत्वाें काे बाहर निकालने में सहायक हाेता है।
पपीते का जूस महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह पीरियड्स से संबंधित सभी समस्याओं काे दूर करने में मददगार हाेता है। यह पीरियड्स अनियमितता और मासिक चक्र संबंधी दूसरी समस्याओं से महिलाओं काे निजात दिलाता है। इसका जूस पीने से पीरियड्स के दौरान हाेने वाले दर्द और क्रैम्प्स से भी राहत मिलती है।
नियमित रूप से पपीते के जूस का सेवन किया जाए, ताे इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। पाचन संबंधी विकाराें काे दूर करने के लिए आप पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं। पपीते के जूस में फाइबर की उच्च मात्रा हाेती है, जाे पेट या पाचन संबंधी विकाराें काे दूर करता है। यह कब्ज और अपच की समस्या में राहत दिलाता है। पपीते के जूस में मौजूद पाेषक तत्व कब्ज या पेट की अन्य समस्याओं काे दूर करने में सहायक हाेता है।
कैसे बनाए इस सेहतमंद जूस को?
पपीते का जूस बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपकाे एक पका हुआ पपीता और शहद की जरूरत हाेती है। इन दाेनाें के मिश्रण से आप पपीता का जूस तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं पपीते का जूस बनाने का तरीका.
पपीते का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास एक पका हुआ पपीता हाेना चाहिए।
इसके बाद पके हुए पपीते काे ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें।
अब इसमें अपने स्वादानुसार शहद मिला लें।
आप चाहें ताे इसमें संतरे का रस भी मिला सकते हैं।
इसके बाद आप पूरे मिश्रण काे एक बार फिर से ग्राइंड कर लें।
इससे पपीते, शहद और संतरे में मौजूद सभी पाेषक तत्व आपस में मिल जाएंगे।
आखिरी में जूस काे एक गिलास में निकालें और फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें।
ठंडा हाेने के बाद आप इस जूस काे पी सकते हैं।
आप भी नियमित रूप से पपीते के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपके स्वास्थ्य काे ढेराें लाभ मिल सकते हैं। लेकिन अगर आपकाे डायबिटीज है या आप किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, ताे आप एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।