क्या वर्तमान में हनीट्रैप के जाल में फंस रहे हैं बुजुर्ग?

0
100

वर्तमान में बुजुर्ग हनी ट्रैप के जाल में फंसते जा रहे हैं! हनीट्रैप यानी जिस्म का जादू चलाकर अपने जाल में फंसाना। दोस्ती करना, विश्वास जीतना और फिर करोड़ों रुपये लूट लेना। हनी ट्रैपिंग एक धंधा बन चुका है कमाई का, ठगी का। लड़कियां अपने हुस्न के जाल में उम्रदराज आदमियों को फंसा रही हैं और उसके बाद उनसे सालों तक लूटे जा रहे हैं लाखों करोड़ों रुपये। शर्म के मारे बुजुर्ग किसी से इस बात का खुलासा नहीं का पा रहे और इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। कभी होटल रूम में तो कभी घर पर बुलाकर बुजुर्गों को लूटा जा रहा है।मुंबई के फाइव स्टार होटल में एक लड़की के साथ 64 साल के बुजुर्ग को जाना काफी महंगा पड़ गया। लड़की की एक 64 साल के शख्स के साथ दोस्ती हुई। दोनों होटल के कमरे में मिली। नजदीकियां भी बढ़ी, लेकिन ये चाल थी उस लड़की की। ये हनीट्रैप था बुजुर्ग को फंसाने का। होटल के कमरे में जो कुछ हुआ उसकी कहानी पहले से ही ही लिखी गई थी बस ये बात अलग है कि उस शख्स को इस बारे में कुछ भी पता नहीं था।

मुंबई की इस लड़की का नाम मोनिका भगवान है। इसे देव पटेल के नाम से भी जाना जाता है। बुजुर्ग को पहले अपने हुस्न के जाल में फंसाकर अपने दो साथियों के साथ मिलकर लंबे वक्त तक बुजुर्ग से पैंस करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं इस महिला ने बुजुर्ग पर जोर जबरदस्ती कर यौन शोषण का आरोप भी लगाया, लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि महिला के शरीर में जो खून था वो महिला का नहीं बल्कि एक चिकन का था। ये मामला साल 2019 का है और अब जांच पूरी होने के बाद इस महिला को गिरफ्तार किया गया है।

आगरा में रहने वाली एक महिला एक बुजुर्ग के करीब आई। महिला ने बताया कि उसके पति की नौकरी छूट गई है। उसने बुजुर्ग से मदद मांगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ते आगे बढ़ने लगे। बाद में ये महिला बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने लगी। इसने बुजुर्ग से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। काफी समय तक वो महिला को मुंह बंद रखने के पैसे देता रहा, लेकिन महिला की ब्लैकमेलिंग नहीं रुकी। बाद में परेशान होकर बुजुर्ग ने अपने परिवार को सारी बात बताई। परिवारवालों ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बाद में सामने आया कि इस महिला ने कई बुजुर्गों को इसी तरह अपना शिकार बनाया था।

कुछ साल पहले ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम में सामने आया था जहां हनी ट्रैप करके एक महिला ने बुजुर्ग की पूरी संपत्ति अपने नाम करवा ली। बुजुर्ग केन्द्रीय विद्यालय से रिटायर्ड थे। इस महिला ने अपने बेटे का एडमिशन करवाने के नाम पर बुजुर्ग से जान पहचान की। उसके बाद इस महिला ने बुजुर्ग को एक दिन अपने घर बुलाया। ये महिला के घर पहुंचे तो महिला ने इन्हें पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक में पहले से ही नशे की दवा मिलाई गई थी। इसके बाद महिला ने कमरे में बुजुर्ग की अश्लील तस्वीरें खींची और फिर इन तस्वीरों की मदद से ब्लैकमेलिंग शुरू की। इस महिला ने बुजुर्ग का एक फ्लैट और एक प्लॉट अपने नाम करवा लिया। इसके बाद भी वो उस शख्स से पैसे मांगती रही। आखिरकार परेशान होकर बुजुर्ग ने मामले की शिकायत थाने में की।

यहि नहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भी अक्सर भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना से जुड़े लोगों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश करती रहती है. एक ताजा मामले में वायुसेना के अरुण मारवाह को हनीट्रैप में फंसाया गया और उनसे काफी जानकारी हासिल कर ली गई. अमूमन इस तरह की जानकारियों का इस्तेमाल आतंकी हमले में किया जाता है. दुश्मन जानकारी का क्या इस्तेमाल करेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि जानकारी क्या है और कितनी गोपनीय है!

अभी तक का ट्रेंड देखें तो पता चलता है कि सोशल मीडिया के जरिए सेना से जुड़े लोगों को फंसाया जाता है. ये जरूरी नहीं कि सामने जो लड़की बातें कर रही है वो वास्तव में लड़की ही हो. कई बार पुरुष एजेंट, महिला बन कर बातें करते हैं. इसके लिए फेक प्रोफाइल्स बनाई जाती हैं. ये इस कदर असली दिखती हैं कि इन पर भरोसा कर लिया जाता है! इस तरह से सभी लोग हनी ट्रैप के मामले में फंसते ही जाते हैं!