क्या सचिन के बराबर दम रखते है रोहित शर्मा?

0
144

ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर के बराबर दम रखते हैं या नहीं! भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ ही घंटों में एशिया कप 2023 का मुकाबला शुरू होने वाला है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर होंगी। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शाहीन अफरीदी के खिलाफ बैटर हार गए थे। अब इसका राउंड टू होगा। जहां रोहित पलटवार करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2007 में वनडे डेब्यू किया था। 2013 में नियमित ओपनर बनने से पहले उनके 2000 रन भी नहीं थे। लेकिन अब रोहित 10 हजार वनडे रन पूरे करने के मुहाने पर खड़े हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान अगर 78 रन बना लेते हैं तो वनडे में 10000 रन पूरे करने वाले 15वें बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी रोहित के 246 मैच की 239 पारियों में 9922 रन हैं। इस दौरान भारतीय कप्तान ने 30 शतक भी जड़े हैं। वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 264 रन रोहित ने ही बनाए हैं।

रोहित शर्मा के पास वनडे में दूसरे सबसे तेज 10 हजारी बनने का भी मौका है। सबसे कम पारियों में यहां पहुंचने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट ने 205 पारियों में ही अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए थे। अभी दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर है। वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज सचिन ने यहां पहुंचने के लिए 259 पारियां ले थी। रोहित अगली 19 पारियों में 78 रन बना लेंगे तो भी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 18426 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर 14234 रनों के साथ श्रीलंका के कुमार संगकार हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में विराट कोहली के सबसे ज्यादा 12902 रन हैं। कोहली के अलावा किसी भी एक्टिव खिलाड़ी के नाम 10 हजार रन नहीं है। क्रिस गेल ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है लेकिन चार साल से वनडे नहीं खेल रहे। भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और एमएस धोनी के भी इस फॉर्मेट में 10 हजार रन हैं। आपको बता दें कि रोहित-गिल ने मिलकर 121 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। मैच में कप्तान रोहित पहले ओवर से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने मैच में 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 56 रन बनाए और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का लगाकर खास रिकॉर्ड बनाया। इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में छक्का लगाने वाले रोहित दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा इस साल वनडे में शुरुआती 10 ओवर में सबसे ज्यादा छक्कों 17 का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। रोहित शर्मा बतौर ओपनर 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा करने वाले रोहित तीसरे भारतीय बने हैं। भारत के लिए वनडे एशिया कप में 50+ स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। मैच में कप्तान रोहित पहले ओवर से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए और उन्होंने मैच में 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ अंदाज में 56 रन बनाए और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।रोहित ने भी 9 बार वनडे एशिया कप में 50 प्लस स्कोर बनाया। वनडे एशिया कप में रोहित शर्मा ने अब तक 25 मैच खेले हैं और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा एशिया कप वनडे में 1000+ गेंदों का सामना करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए। रोहित ने 1004 गेंदों का सामना कर लिया हैं। वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर है। उन्होंने 6 बार पाकिस्तान के खिलाफ वनडे एशिया कप में 50 प्लस स्कोर बनाया है। रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे में 50 से ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। रोहित ने वनडे में 50 अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। विराट ने 205 पारियों में ही अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए थे। अभी दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर है। वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज सचिन ने यहां पहुंचने के लिए 259 पारियां ले थी। रोहित अगली 19 पारियों में 78 रन बना लेंगे तो भी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।इस मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर है, जिन्होंने वनडे में 96 बार अर्धशतक जड़े है। वहीं, द्रविड़ ने 83 और धोनी ने 73 बार ये कारनामा किया है।