यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या अब भीषण गर्मी के बीच बरसात राहत देगी या नहीं! आज से मई की शुरुआत है और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली एनसीआर में सूरज की पहली किरण के साथ जो गर्मी पड़नी शुरू होती है दोपहर तक धरती तपने लग जाती है। हाल ऐसा है कि अगर कुछ देर के लिए बाहर किसी काम से बाहर निकले तो वापस आते- आते शर्ट पसीने से भीग जाती है लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग गुड न्यूज लेकर आ गया है। दरअसल मौसम विभाग की मानें तो मई का पहला सप्ताह दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहतभरा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज से तीन मई तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके साथ तेज हवा भी चलने का अनुमान है। डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही लोगों को बाहर कम निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में कुछ जगहों पर आने वाले कुछ दिनों में लू चलने की संभावना जताई है।जिसके कारण मई का पहला सप्ताह दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो देकर ही जाएगा।
दिल्लीवासियों की तरह मई का पहला सप्ताह भी कूल- कूल गुजरने वाला है। IMD के अनुसार एक से तीन मई तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं चार मई को ये बादल काले और घने हो जाएंगे और रात होते- होते बारिश में बदल जाएंगे। वहीं 5 और 6 मई को भी दिल्ली का मौसम हल्का ठंडा बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
भीषण गर्मी से तप रहे उत्तर प्रदेश के लोगों पर भी आने वाले दिनों में इंद्रदेव थोड़े मेहरबान होते दिख रहे हैं। हालांकि अभी पूरा यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सूर्यदेव के तेवर के आगे तो दिन में लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि मंगलवार को कुशीनगर, गाजीपुर और वाराणसी में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया किया। हालांकि लू की मार झेल रहे यूपी वालों के लिए भी IMD ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पांच और छह मई को राज्य के कुछ जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। बारिश होने के कारण उत्तर प्रदेश के लोगों को भी लू से राहत मिलेगी।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में दिन के साथ ही रात में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम ये है कि 24 घंटे पंखा चलाना पड़ रहा है लेकिन उससे भी गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र को अभी लू से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। IMD ने मराठवाड़ा, मुंबई , रायगढ़, ठाणे और कोंकण गोवा के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है।वहीं चार मई को ये बादल काले और घने हो जाएंगे और रात होते- होते बारिश में बदल जाएंगे। वहीं 5 और 6 मई को भी दिल्ली का मौसम हल्का ठंडा बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके साथ ही लोगों को बाहर कम निकलने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में कुछ जगहों पर आने वाले कुछ दिनों में लू चलने की संभावना जताई है।
बता दे कि दो दिन की भीषण गर्मी के बाद बुधवार को मुंबई में हल्के बादल छाए रहे। नतीजतन मुंबई का अधिकतम तापमान सांताक्रूज़ में 34.7 डिग्री और कोलाबा में 34 डिग्री दर्ज किया गया। सांताक्रूज में 24 घंटे में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक गिर गया। कोलाबा में भी अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री तक गिर गया। हालांकि बादल छाए रहने और नमी बढ़ने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को सांताक्रूज़ का न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस और कोलाबा का 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सांताक्रूज़ में न्यूनतम तापमान औसत से 3.8 डिग्री अधिक था। मुंबईकरों को बुधवार को उमस के कारण पसीने से भी परेशानी हुई, लेकिन गर्म मौसम की तुलना में यह सहनीय था। कई मुंबईकरों ने बुधवार को बताया। इससे पहले 2019 में सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसलिए, बुधवार का तापमान भी पिछले 10 सालों में अप्रैल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान के रूप में दर्ज किया गया।