पेपर लीक और भारत सरकार के बारे में क्या बोली प्रियंका गांधी?

0
78

हाल ही में प्रियंका गांधी ने पेपर लीक और भारत सरकार के बारे में एक बयान दिया है! नीट यूजी 2024 पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देश में कई जगहों पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए लिखा कि भाजपा की सरकार हमारे देश के युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। उन्होंने एक्स पर लिखा- देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की राष्ट्रीय समस्या बन गई है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है। भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक वैकेंसी आने का इंतजार करते हैं। वैकेंसी आती है तो फॉर्म भरने का खर्चा, परीक्षा देने जाने का खर्चा, और अंत में सारा प्रयत्न भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

NEET की परीक्षा लीक के बाद NET का पेपर रद्द करने पर भी प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाने पर लिया था। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार का लीकतंत्र व लचरतंत्र युवाओं के लिए घातक है। NEET परीक्षा में हुए घपले की खबरों के बाद अब 18 जून को हुई NET की परीक्षा भी गड़बड़ियों की आशंका के चलते रद्द की गई। क्या अब जवाबदेही तय होगी? क्या शिक्षा मंत्री इस लचरतंत्र की जिम्मेदारी लेंगे?

पेपर लीक को लेकर मचे घमासान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हमें एक शांतिपूर्ण तरीके से चर्चा करनी चाहिए। जब मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया तो मुझे बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि इससे 2 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं, हमें इस मुद्दे का समाधान खोजना होगा।जो भी गड़बड़ियां सामने आई हैं मैं उसकी जिम्मेदारी लेता हूं। सारा मामला सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है। छात्र देश का भविष्य हैं और हम देश के भविष्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आग ने आगे कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देंगे।

यही नहीं एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि नीट का पेपर लीक हुआ है और कुछ लोगों ने हजारों- करोड़ों रुपये कमा लिए। हालांकि इन सबके बीच उन सभी उन सभी छात्रों के सपने बर्बाद हो गए हैं। इसलिए कल विपक्ष की बैठक में मैंने छात्रों के इस मुद्दे को उठाया था और कहा था कि इस पर एक पूरे दिन चर्चा करने की जरूरत है। हम अपने छात्रों की परवाह करते हैं जो हमारे देश का भविष्य हैं। इसके बाद उन्होंने मैसेज में आगे कहा कि सभी विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हमें एक शांतिपूर्ण तरीके से चर्चा करनी चाहिए। जब मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया तो मुझे बोलने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि इससे 2 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं, हमें इस मुद्दे का समाधान खोजना होगा। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री जिन्हें चर्चा का नेतृत्व करना है वो बहस ही नहीं चाहते हैं। हम सरकार से लड़ना नहीं चाहते हैं बस बहस करके अपने विचार रखना चाहते हैं।

इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा- भारत का विपक्षी गुट NEET परीक्षा और पेपर लीक मुद्दे पर सरकार के साथ रचनात्मक बहस करना चाहता है, बता रहे हैं अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है। भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। लेकिन हमें आज संसद में ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई। यह एक गंभीर चिंता है जो पूरे भारत में लाखों परिवारों को परेशान कर रही है। हम प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर बहस करने और छात्रों को वो सम्मान देने का आग्रह करते हैं जिसके वे हकदार हैं।