यह सवाल उठना लाजिमी है कि जम्मू और हरियाणा में सरकार आखिर किसकी बनेगी! चार राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले एक न्यूज चैनल ने ‘सी-वोटर’ के साथ मिलकर जनता का मूड जानने के लिए एक सर्वे किया है। इस सर्वे का नाम ‘मूड ऑफ द नेशन’ है। सर्वे में हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड चुनाव के अप्रत्याशित नतीजे सामने आए हैं। इन नतीजों के आधार पर समझा जा सकता है कि आगामी चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता का रुझान किस तरफ है। सर्वे में पूछा गया कि अगर आज आम चुनाव होते हैं तो कौन जीतेगा? नतीजे बताते हैं कि एनडीए को 44% वोट मिल सकते हैं और उन्हें 299 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, इंडिया ब्लॉक को 40% वोट और 233 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 16% वोट और 11 सीटें मिल सकती हैं। यह सर्वे बताता है कि इस समय मुकाबला काफी कड़ा है। एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच वोट प्रतिशत में ज्यादा अंतर नहीं है। सर्वे के तहत देश में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को 293 सीटें मिली थी जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली थी लेकिन सर्वे के अनुसार अगर अभी देश में चुनाव हुआ तो एनडीए को सीधे 6 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है।
मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे में हरियाणा की जनता ने बताया कि सूबे में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। सर्वे के मुताबिक, 27% लोग सरकार के काम से खुश हैं, जबकि 44% नाखुश हैं। केवल 22% लोग मुख्यमंत्री के काम से संतुष्ट हैं। बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनाव में 44 सीटें मिलने का अनुमान है। हरियाणा में 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आजतक ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) सर्वे किया। सर्वे में बीजेपी को सबसे आगे दिखाया गया है।
झारखंड में इस साल के आखिर तक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले आजतक न्यूज चैनल ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे किया है। 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच हुए इस सर्वे में 1 लाख 36 हजार 463 लोगों ने हिस्सा लिया। सर्वे के नतीजों से पता चला है कि 27% लोग झारखंड सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि 37% लोग नाखुश हैं। 34% लोगों ने कुछ हद तक संतुष्ट बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बात करें तो 25% लोग उनके काम से खुश हैं। 35% लोग उनके काम से नाखुश हैं। 30% लोगों ने कुछ हद तक संतुष्ट बताया। सर्वे में लोगों से विपक्ष के प्रदर्शन के बारे में भी पूछा गया। केवल 14% लोग ही विपक्ष के प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आए। 30% लोग विपक्ष से असंतुष्ट और 17% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं।
सर्वे में महाराष्ट्र के लोगों ने सरकार, मुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों के कामकाज पर अपनी राय दी है। सर्वेक्षण में जनता की संतुष्टि और असंतोष के बारे में महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं, जो राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को दर्शाते हैं। सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में 25% लोग राज्य सरकार के कामकाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं, जबकि 34% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं। लेकिन करीब 34% जनता सरकार के काम पर असंतोष भी व्यक्त कर रही है. यह डेटा बताता है कि सरकार के प्रदर्शन को लेकर जनता में मिली-जुली राय है।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कामकाज से 35% लोग संतुष्ट हैं, जबकि 31% लोग कुछ हद तक संतुष्ट हैं। हालांकि, 28% लोग उनके कामकाज से असंतुष्ट हैं।
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार, अगर आज जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव हुए तो महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को एक सीट मिलने की संभावना है। सर्वे के अनुसार, हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में एक भी सीट नहीं जीतने वाली पीडीपी कुल पांच में से एक सीट जीत सकती है। पार्टी को एक सीट पर बढ़त मिल सकती है, जो एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती है।
जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। 18 और 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इंडिया ब्लॉक को 40% वोट और 233 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य दलों को 16% वोट और 11 सीटें मिल सकती हैं। यह सर्वे बताता है कि इस समय मुकाबला काफी कड़ा है।4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जनता का मूड भांपने के लिए आजतक ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे किया। ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के 47 फीसदी लोगों का कहना है कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है।