Friday, October 18, 2024
HomeIndian Newsआखिर क्या है दिल्ली का सीएम हाउस मामला?

आखिर क्या है दिल्ली का सीएम हाउस मामला?

आज हम आपको दिल्ली के सीएम हाउस मामले के बारे में जानकारी देने वाले हैं! दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर बवाल मच गया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उपराज्यपाल के कहने पर पीडब्लूडी ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकालकर आवास को सील कर दिया है। दिल्ली के सीएम ऑफिस (CMO) की ओर से आरोप लगाया गया कि देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया। बीजेपी के इशारे पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने जबरन सीएम आतिशी का सामान मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से बाहर निकाला। इसी के बाद आतिशी को दिल्ली का नया सीएम बनाया गया। नई सीएम आतिशी हाल ही में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इसी सरकारी आवास में शिफ्ट हुई थीं। हालांकि, अब सीएमओ की ओर से उनका बंगला खाली कराने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ 9 साल से भी ज्यादा समय से इसी बंगले में रह रहे थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि अधिकारी प्रोटोकॉल की अवज्ञा कर बीजेपी के दबाव में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला आवंटित नहीं कर रहे। ये हाल तब है जबकि अरविंद केजरीवाल इसे खाली कर चुके हैं। इस बीच, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री पर गैरकानूनी ढंग से बंगले में रहने का आरोप लगाया और मांग की कि इसे सील किया जाए। आतिशी अपना सामान लेकर सोमवार को उत्तर दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित बंगले में रहने आ गई थीं। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बंगला अभी आतिशी को आवंटित नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बंगले के कैंपस में मौजूदा मुख्यमंत्री का एक शिविर कार्यालय भी खाली करा लिया गया है। बीजेपी दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीत नहीं पाई है इसलिए वह अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का बंगला हड़पने की कोशिश कर रही है।

संजय सिंह ने दस्तावेज दिखाते हुए दावा किया कि केजरीवाल ने उचित तरीके से बंगला खाली कर दिया है। इससे पहले, बीजेपी ने आरोप लगाया कि बंगला लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को नहीं सौंपा गया है और इसकी चाबियां अब भी केजरीवाल के पास हैं। हालांकि, संजय सिंह ने इस दावे को खारिज किया। आरोपों पर जवाब देते हुए विजेंद्र गुप्ता ने सवाल किया कि केजरीवाल की ओर से बंगले की चाबियां पीडब्ल्यूडी को क्यों नहीं सौंपी गयीं और इसके बजाय यह आतिशी के हाथों में चली गयीं।

विजेंद्र गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी से 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगला सील करने का अनुरोध किया और मुख्यमंत्री पर गैरकानूनी रूप से उस पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आतिशी को मथुरा रोड पर पहले ही एबी-17 बंगला आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों पर फ्लैगस्टाफ रोड बंगले पर गैरकानूनी कब्जे को जानबूझकर बचाने का आरोप लगाया। आतिशी को केजरीवाल सरकार में मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद पिछले साल एबी-17 आवास आवंटित किया गया था।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी केजरीवाल के बंगला खाली करने के दस्तावेजी सबूत होने के बावजूद इस मुद्दे पर झूठ फैला रही है। उन्होंने एक बयान में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री आतिशी ने बंगले में शिविर कार्यालय में एक बैठक की लेकिन बाद में वहां मौजूद कर्मचारियों को हटा दिया गया। प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर अधिकारियों ने भाजपा के दबाव में आतिशी को मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास आवंटित नहीं किया है।

यही नहीं आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास अगले एक दो दिनों में खाली कर देंगे। अरविंद केजरीवाल के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में एक आवास तय हो गया है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए आएंगे। AAP ने बुधवार को यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि केजरीवाल अपने परिवार के साथ मंडी हाउस के पास फिरोज शाह रोड पर AAP के राज्यसभा सांसदों को आवंटित दो सरकारी बंगलों में से एक में रहने के लिए जा सकते हैं। ये दोनों बंगले रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आम आदमी पार्टी मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह नवरात्रि के दौरान फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर देंगे। नवरात्रि का का यह त्योहार गुरुवार से शुरू हो रहा है।

पार्टी ने एक बयान में कहा केजरीवाल अगले एक – दो दिनों में मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास खाली कर देंगे, क्योंकि उनके और उनके परिवार के लिए एक आवास तय कर लिया गया है। पार्टी ने कहा कि केजरीवाल अपने परिवार के साथ नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में रहेंगे, जिसका प्रतिनिधित्व वे दिल्ली विधानसभा में करते हैं।

इससे पहले, AAPने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख के रूप में केजरीवाल को आधिकारिक आवास दिए जाने की भी मांग की थी। जेल से रिहा होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। उनके इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments