Friday, October 18, 2024
HomeIndian Newsन्याय की मांग: 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म पर...

न्याय की मांग: 13 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म पर रितेश देशमुख का गुस्सा, कहां रक्षक बन गया भक्षक तो कहां जाए कोई

रेप भारत में महिलाओं के खिलाफ चौथा सबसे आम अपराध है। रेप के मामले हर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में हर 16 मिनट में कहीं ना कहीं किसी लड़की का बलात्कार होता है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की 13 साल की एक लड़की के साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म किया और उसका अपहरण कर लिया।

 

मानवता का उस समय शर्मशार हुई जब वह थाने रिपोर्ट लिखवाने पहुंची तो पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिक के साथ जिस तरह दरिंदगी हुई उसने कानून व्यवस्था पर ना सिर्फ गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर कर दिया है कि यदि रक्षक ही भक्षक हो जाए तो फिर लोग न्याय मांगने कहां जाएंगे?

 

यह खबर जैसे ही सामने आए लोगों का गुस्सा फुटकर बाहर आने लगा। आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने भी अपना गुस्सा जाहिर करने लगे।  एक्टर रितेश देशमुख ने 13 साल की बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना के खिलाफ आवाज उठाई है।  इसी मामले में रितेश ने गुस्सा जाहिर किया है और सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने बच्ची के लिए जल्दी से जल्दी न्याय की मांग की है।

रितेश देशमुख का पोस्ट

रितेश देशमुख के ट्वीट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह इस घटना से काफी निराश हुए हैं और इसलिए उन्होंने बच्ची के लिए न्याय की मांग की है। उसी के बारे में ट्वीट करते हुए रितेश ने लिखा, ‘अगर यह सच है तो इससे बदतर कुछ नहीं हो सकता। अगर रक्षक ही भक्षक बन गया तो लोग न्याय मांगने कहां जाएंगे। ऐसे लोगों को सरे आम, चौराहे पर मारना चाहिए। सरकार जल्द कार्यवाही करें और सख्त से सख्त सजा दे।

‘https://twitter.com/Riteishd/status/1521842610901422081?s=19

 थाने में रेप का क्या है पूरा मामला?

बता दे कि 13 साल की किशोरी के साथ 27 अप्रैल को पाली थाने के तिलकधारी सरोज ने थाना परिसर में बने अपने आवास में दुष्कर्म किया था। पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद एसएचओ  बहाने से थाने के कमरे में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा किशोरी द्वारा चाइल्ड लाइन एनजीओ की काउंसलिंग में पीड़ित ने किया था।

आरोपी एसएचओ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एसएचओ तिलकधारी सिंह सरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एडीजे पोस्को एक्ट की कोर्ट में केस की सुनवाई शुरू हुई। आरोपी एसएचओ को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दो और आरोपियों को भी जेल भेजा गया है। वहीं थाने में रेप की खबर से ललितपुर से लखनऊ तक हड़कंप मच गया है। ADG  जॉन भानु भास्कर ने पूरी पाली थाने के 29 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इसमें 6 हेड कांस्टेबल, 6 एसआई, 10 सिपाही, 5 महिला आरक्षण, एक चालक और 1 फॉलोअर शामिल है।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज ने कहा, “फर्जी जांच होगी तो अपराधी कह लाऊंगा। सही एजेंसी से जांच होनी चाहिए।” आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी सरोज हाई कोर्ट के किसी वकील से मिलने के लिए वहां पहुंचा था। एसएचओ की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी एडीजी जोन के ऑफिस में पहुंच गई। अपने पति का साइड लेते हुए उसने कहा कि मेरे पति पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। मेरे पति को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है। जिसे पीड़िता बताया जा रहा है वह पीड़िता नहीं है। खुद भी कई लोगों को इससे पहले झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज चुकी है।”

अब तक एसएचओ समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

ललितपुर एसपी निखिल पाठक ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ को निलंबित कर लाइन में अटैच किया गया था, लेकिन वह फरार हो गया। देर शाम उसे प्रयागराज से पकड़ लिया गया है। एडीजी जोन भानु भास्कर ने पूरे थाने को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही आरोपी मौसी को पुलिस ने पकड़ लिया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके यूपी सरकार पर निशाना लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा की ‘बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वह शिकायत लेकर जाएंगे कहां?’ https://twitter.com/priyankagandhi/status/1521730678970191872?t=fbLYCXnQsYr_K0A-sT5pTQ&s=19

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments