आखिर कैसा है देश के मौसम का मिजाज ?

0
137

आज हम आपको बताएंगे कि देश के मौसम का मिजाज आखिर कैसा है! दिल्ली-NCR से लेकर यूपी बिहार तक में सावन झूमकर बरस रहा है। बीते कुछ दिनों से राजधानी में रोजाना हो रही बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया और उमस भी काफी कम हो गई है। वहीं अन्य राज्यों में भी बारिश ने गर्मी को मात दे दी है लेकिन पहाड़ों पर बारिश का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बारिश लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।बता दें कि हिमाचल प्रदेश ही नहीं उत्तराखंड के भी लोगों का बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। यहां पर मौसम कब पलटी मार जाए कोई नहीं बता सकता है। आज के लिए भी IMD ने उत्तरकाशी के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में तो बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं उत्तराखंड में नदियां उफान पर हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम। दिल्ली में वीकेंड की शुरुआत बारिश के साथ होने वाली है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे जो गरजने के साथ बरस भी सकते हैं। बुधवार को हुई झमाझम बारिश की वजह से राजधानी का मौसम कूल-कूल हो गया है। ऐसे में दिल्लीवासियों के इस वीकेंड में उमस कोई दखल नहीं देगी। वहीं आज राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में रिमझिम बारिश होती रहेगी।

दिल्ली के साथ ही यूपी में भी बारिश का दौर चल पड़ा है लेकिन अच्छी बारिश के लिए उत्तर प्रदेश के लोगों को थोड़ा इंतजार करना पडे़गा। मौसम विभाग ने आज भी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है। IMD ने आज यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरबिदासनगर व आसपास इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

हिमाचल प्रदेश ही नहीं उत्तराखंड के भी लोगों का बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। यहां पर मौसम कब पलटी मार जाए कोई नहीं बता सकता है। आज के लिए भी IMD ने उत्तरकाशी के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

बिहार में भी मॉनसून मेहरबान होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के नौ जिलों के लिए अगले 36 घंटे के दौरान आंधी और आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। वहीं अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास और शेखपुरा जैसे जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया। IMD के अनुसार अगले दो-तीन दिन में औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, गया, जमुई, कटिहार, मुंगेर, नवादा और रोहतास जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बादल गजरने के साथ बरस भी सकते हैं।

यही नहीं दिल्ली में दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है लेकिन राजधानी में ठंड़ी हवाओं का जोर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश पड़ सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है जो कल के तापमान से अधिक है। वहीं इस सप्ताह के अंत तक दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। मैदानी ही नहीं पहाड़ी इलाकों में भी बारिश की वजह से लोग काफी परेशान हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 3-4 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले चार-पांच दिन उत्तराखंड के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। इसके साथ ही राज्य के दो जिलों देहरादून और बागेश्वर में मंगलवार से भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पौड़ी और टिहरी में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। IMD ने बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे फिलहाल पहाड़ों की यात्रा करने से बचें।