Sunday, September 8, 2024
HomeEnvironmentआखिर दिल्ली में पहले के मुकाबले क्यों कम है बारिश?

आखिर दिल्ली में पहले के मुकाबले क्यों कम है बारिश?

दिल्ली में इस बार पहले के मुकाबले बारिश बहुत कम है! देशभर में ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिसकी वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हालांकि राजधानी दिल्ली से मॉनसून कुछ रूठ सा गया है। बीते वीकेंड भी बारिश के इंतजार में बैठे दिल्लीवासी उमस से परेशान रहे। मॉनसून की इस बिगड़ी चाल को देखकर दिल्ली के लोग हैरान हैं। वहीं यूपी- बिहार और मुंबई में लगातार बारिश से कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मॉनसून के आने के बाद कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं तो कुछ जगहों पर इतना पानी बरस गया है कि बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी के लोग अभी भी उमस से जूझ रहे हैं। दरअसल मॉनसून तो दिल्ली में आ गया है लेकिन बारिश दिल्ली के लोगों से मुंह फुला कर बैठी हुई है। जिसकी वजह से एक बार फिर से दिल्ली के लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश पड़ सकती है। वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है।

मॉनसून तो असली रंग उत्तर प्रदेश में दिखा रहा है। पूर्वी यूपी के कई इलाकों में रोजाना झमाझम बारिश पड़ रही है। जिसकी वजह से वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग ने कल और परसो यानी 9 और 10 जुलाई के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कल और परसो भी यूपी के कई शहरों में बारिश देखने को मिल सकती है।

महाराष्ट्र में भी मॉनसूनी बारिश का असर दिखने लगा है। हालांकि अब बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आज मुंबई में कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पर पानी जमा हो गया था। जिसकी वजह से मुंबई लोकल की रफ्तार भी सुस्त हो गई। मौसम विभाग के अनुसार कल भी मुंबई में बारिश का जोर देखने को मिल सकता है। IMD ने 9 जुलाई के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं कल मुंबई का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मैदानी ही नहीं पहाड़ी इलाकों में मॉनसून की बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश की वजह से उत्तराखंड में 200 से अधिक रास्ते बंद गए हैं। वहीं नैनीताल , पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में सभी स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा यानी कि बारिश होती रहेगी और भूस्खलन का भी खतरा बना रहेगा। बता दें कि मॉनसून के आने के बाद से जहां देशभर के कई राज्यों में झमाझम बरसात हो रही है और तापमान में गिरावट आई है। वहीं दिल्ली का हाल इसके बिल्कुल विपरीत है। दरअसल दिल्ली में बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है जिसकी वजह से राजधानी का तापमान भी बढ़ गया और और उमस भी काफी ज्यादा महसूस हो रही है। वहीं अन्य राज्यों की बात करें तो बिहार-यूपी और मुंबई में कई जगहों पर बारिश की वजह से जनजीवन बेहाल हो गया है। मौमस विभाग ने तो आज भी मुंबई में भारी बारिश का अनुमान जताया है। 

दिल्ली के आसमान में रोजाना सुबह बादल तो छाए रहते हैं लेकिन बारिश नहीं होती है। जिसकी वजह से राजधानी में एक बार फिर से मॉनसून पर उमस भारी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बीते कुछ दिनों से मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर उमस अपनी गर्मी फेर दे रहा है। जिसकी वजह से दिल्लीवासी काफी परेशान हो गए हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली- NCR में 11-12 जुलाई को जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर जारी है। IMD के अनुसार 9 से 10 जुलाई को भी दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ छींटे पड़ने के अलावा मध्यम से तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। जिसके बाद 11 जुलाई को बारिश के कम होने के आसार हैं। पहाड़ों पर भी इस साल मॉनसून में खूब बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों के लिए आने वाले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 जुलाई और उत्तराखंड में 9 से 12 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने लैंड स्लाइड का भी खतरा बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments