Saturday, July 27, 2024
HomeIndian Newsफिल्म The Kashmir Files को लेकर अनुपम खेर ने शेयर की फैंस...

फिल्म The Kashmir Files को लेकर अनुपम खेर ने शेयर की फैंस की प्रतिक्रियाएं

नई दिल्ली। इन दिनों अगर किसी फिल्म की जोरों शोरो से चर्चा है तो वो है विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स की (The Kashmir Files)। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया है। शुरुआत में केवल 700 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म को दर्शकों की डिमांड के बाद अब देशभर में 2000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है। हर तरफ अनुपम खेर और पल्लवी जोशी की चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर #TheKashmirFiles ट्रेंड हो रहा है। फिल्म देख कर लौटे लोग इसकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। कुछ देर पहले ही अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है- जब एयरपोर्ट पर आपको 12-15 लोग बोलें, आपकी #TheKashmirFiles देखी। माफ कीजिएगा! हमें पता ही नहीं था कि कश्मीरी पंडितों के साथ ये सब हुआ था। और फिर सिक्योरिटी कहे, खेर साहब! आपकी फिल्म ने दहला दिया। तो इसका मतलब है हमारी फिल्म लोगों के दिलों तक जा रही है।झकझोर रही है! जय हो!

हाल ही डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी पीएम मोदी से मिले। पीएम मोदी ने मेकर्स की तारीफ की कि उन्होंने इस विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत दिखाई। विवेक अग्निहोत्री ने भी एक ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताया है।

विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने पहले दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद से अधिक 3.35 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है। दूसरे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ और तीसरे दिन रिकॉर्डतोड़ 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिन में ही 25.5 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।

विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म की कहानी में बहुत दम है। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई कलाकार हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments