Tuesday, December 5, 2023
HomeIndian Newsकोरियोग्राफर गणेश आचार्य की बढ़ी मुश्किलें, महिला डांसर ने दर्ज कराया उत्पीड़न...

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की बढ़ी मुश्किलें, महिला डांसर ने दर्ज कराया उत्पीड़न का केस

नई दिल्ली। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने कई धाराओं के अंतर्गत उनपर केस दर्ज किया था। इसकी अब चार्जशीट फाइल कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने गणेश आचार्य के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। गणेश आचार्य पर यौन उत्पीड़न, पीछा करना, परेशान करना जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। यह केस 2020 में एक को-डांसर ने फाइल किया था।

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के अफसर संदीप शिंदे शिकायत की जांच कर रहे थे। इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘अब कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी गई हैl गणेश आचार्य और उनके असिस्टेंट पर धारा 354a, 354c, 354d, 509, 323, 504, 506 और 34 के अंतर्गत चार्जशीट दर्ज की गई है।’

गणेश आचार्य से मामले पर बातचीत नहीं हो पाई है। गणेश आचार्य पर एक को-डांसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिससे उन्होंने इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि यह झूठ और आधारहीन बात है। हालांकि उनपर एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

गणेश आचार्य ने मामले में महिला पर मानहानि का दावा भी ठोका था। महिला ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा था कि उन्होंने गणेश आचार्य की बात मानने से इनकार कर दिया था और वह उनसे ‘फेवर’ मांग रहे थे, नहीं देने पर वह उन्हें अपमानित करते थे और उन्हें अश्लील फिल्में दिखाते थे।

महिला के अनुसार गणेश आचार्य ने उनसे कहा था कि अगर उन्हें सफलता चाहिए तो उन्हें उनके साथ संबंध बनाने होंगे, जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तब 6 महीने बाद इंडियन फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन ने उनकी मेंबरशिप रद्द कर दी। महिला ने आगे कहा, ‘जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तब 2020 में गणेश आचार्य ने उन्हें अपमानित किया और उनके असिस्टेंट पर हमला किया।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments