अब दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में बारिश होने वाली है! राजधानी दिल्ली समेत देशभर के ज्यादातर राज्यों से मॉनसून ने विदाई ले ली है। मॉनसून के जाने के बाद अब धीरे-धीरे तापमान कम होना शुरू हो गया है और कुछ राज्यों में गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगा है। इस बीच एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर एक्टिव हुआ है। इसकी वजह से पहाड़ों और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। आने वाले दिनों में दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद इन राज्यों में तापमान कम होगा और ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी।स्काईमेट के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर एक्टिव हुआ है। यह सिस्टम उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में एक साथ बारिश देगा। बारिश का सिलसिला आज यानी 14 अक्टूबर से ही शुरू हो रहा है। आज तलहटी और पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती हैं। वहीं 15 अक्टूबर से दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्सों में भी इसका असर दिखेगा। 16 अक्टूबर सोमवार को इन राज्यों में सबसे ज्यादा बारिश होगी। हालांकि इसके अगले दिन ही बारिश का सिलसिला थमना शुरू हो जाएगा। 18 अक्टूबर से एक बार फिस से मौसम साफ होने लगेगा।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों सुबह शाम ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। सुबह लोगों को गर्म पानी से नहाने की नौबत आ रही है। वहीं रात में भी मौसम ठंडा ही रहता है। हालांकि दिन में तेज धूप की वजह से अभी भी गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब इन राज्यों में सोमवार से ठंड और बढ़ने वाली है। बारिश की वजह से दिन में भी तापमान कम होगा। लेकिन बारिश के बाद तापमान फिर से बढ़ सकता है। राजधानी दिल्ली में रविवार से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश हो सकती है। आज भी कई इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बारिश के साथ ही दिल्ली के तापमान में भी गिरावट होगी। दिल्ली के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी हो सकती है। ऐसे में राजधानी में ठंड बढ़ जाएगी।
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। राजधानी लखनऊ में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती हैं। वहीं रविवार रात को भी बारिश की संभावना है। यूपी में बारिश का सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी के जिलों में देखने को मिलेगा। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बारिश हो सकती है। वहीं आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती। इसके अलावा पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
मॉनसून के जाने के बाद राजधानी के न्यूनतम तापमान में अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही गिरावट आनी शुरू हो गई थी। रात में तापमान गिरने की वजह से लोगों ने गर्म पानी से नहाना शुरू कर दिया। इसके बाद 12 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया। अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर की वजह से तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। यह सामान्य है। हवा में नमी का स्तर 43 से 96 प्रतिशत तक रहा। दिल्ली के सबसे गर्म इलाकों में पीतमपुरा का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री, सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और पूसा का 37.1 डिग्री और लोदी रोड का 37 डिग्री रहा।
शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। 15 अक्टूबर की रात को बूंदाबांदी शुरू हो जाएगी। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। 16 व 17 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। बादल छाए रहेंगे। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक सिमट जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास रहेगा। 18 व 19 अक्टूबर को मौसम साफ होने लगेगा। अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। यह 18 से 19 डिग्री तक पहुंच सकता है।
स्काईमेट के अनुसार, एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की पहाड़ियों पर एक्टिव हुआ है। यह सिस्टम उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में एक साथ बारिश देगा। 14 अक्टूबर को तलहटी और पहाड़ियों तक बारिश सीमित रहेगी। इसके बाद 15 अक्टूबर से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी इसका असर दिखेगा। 16 अक्टूबर को बारिश सबसे अधिक तेज होगी। 17 अक्टूबर को बारिश में कमी आनी शुरू हो जाएगी। 18 अक्टूबर से मौसम साफ होने लगेगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से रात का तापमान बढ़ेगा। इसके बाद इसमें दोबारा कमी आएगी।