Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 486

हरियाणा के अंशुल ने केरल के खिलाफ 10 विकेट झटके:रणजी में ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज; केरल पहली पारी में 291 रन पर ऑलआउट

हरियाणा के अंशुल कंबोज रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पांचवें राउंड में केरल के खिलाफ पहली पारी में 10 विकेट लिए। वे टूर्नामेंट के इतिहास में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने लाहली में केरल के खिलाफ खेले जा रहे रणजी मैच में पहली पारी में 49 रन देकर सभी खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। कंबोज ने गुरुवार को रणजी के दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक केरल के आठ खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया था। वहीं शुक्रवार सुबह पहले ओवर में थम्पी को आउट कर अपना नौवां विकेट लिया और शॉन रोजर को आउट करके अपना 10वां विकेट पूरा किया, जिससे केरल की टीम पहली पारी में 291 रन पर ढेर हो गई। कंबोज से पहले रणजी में दो खिलाड़ी पहली पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। 1956-57 सीजन में बंगाल के प्रेमंगसु मोहन चटर्जी यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज थे। वहीं राजस्थान के प्रदीप सुंदरम ने 1985-86 सीजन में विदर्भ के खिलाफ एक मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे कंबोज फर्स्ट क्लास में ऐसा करने वाले छठे गेंदबाज
कंबोज फर्स्ट क्लास में 10 विकेट लेने वाले केवल छठे भारतीय गेंदबाज हैं, उनसे पहले दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले, सुभाष गुप्ते और देबाशीष मोहंती इस सूची में शामिल हैं। इमर्जिंग एशिया कप में इंडिया-ए का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व
कंबोज पिछले महीने संपन्न हुए इमर्जिंग एशिया कप में इंडिया ए का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के खेले तीन मैचों में 10 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की और 4 विकेट भी लिए। वहीं इस साल खेले दलीप ट्रॉफी में भी कंबोज ने शानदार प्रदर्शन किया था। वह टॉप विकेट टेकर थे। उन्होंने इंडिया-C से खेलते हुए 3 मैचों में 3.19 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 16 विकेट लिए। टूर्नामेंट में अपने दूसरे मैच में उन्होंने आठ विकेट लिया था। इस तरह वह दलीप ट्राफी के एक मैच में आठ विकेट लेने वाले तीसरे तेज गेंदबाज बन गए थे। उनसे पहले मोहंती (10/46) और अशोक डिंडा (8/123) थे। कंबोज पिछले घरेलू सत्र के दौरान सुर्खियों में आए और उन्हें IPL 2024 सत्र के लिए मुंबई इंडियंस ने चुना। वहीं पिछले साल हरियाणा को पहली बार विजय ट्रॉफी का खिलाफ दिलाने में कंबोज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। कंबोज के नाम 15 लिस्ट-ए खेलों में 23 विकेट हैं। रणजी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गोवा के बैटर्स ने रणजी की सबसे बड़ी साझेदारी की:कश्यप-स्नेहल ने तीसरे विकेट के लिए 606 रन जोड़े; लोमरोल का तिहरा शतक गोवा के बल्लेबाज कश्यप बेकले (300 रन) और स्नेहल कौथानकर (314 रन) ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप की है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 606 रन जोड़े हैं। इस जोड़ी ने 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। जो महाराष्ट्र के स्वप्निल सुगाले और अंकित बवाने ने 2016-17 के सीजन में बनाया था। पूरी खबर

टिम साउदी का टेस्ट से संन्यास का ऐलान:इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में खेलेंगे आखिरी मैच; न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 770 विकेट लिए

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी इंग्लैंड के खिलाफ 28 नवंबर से शुरू हो रही सीरीज के अंत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। साउदी 15 दिसंबर को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में अपने घरेलू मैदान पर आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। 35 साल के साउदी ने कहा- यदि हमारी टीम WTC फाइनल के लिए क्वालिफाई करती है, तो मैं उपलब्ध रहूंगा। साउदी तीनों फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर हैं। उनके नाम 770 इंटरनेशनल विकेट दर्ज हैं। टिम साउदी का पूरा बयान… न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना ही मेरा बचपन से सपना था। 18 साल तक ब्लैक कैप्स के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं उस खेल से दूर हो जाऊं जिसने मुझे इतना कुछ दिया है। टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, इसलिए उसी देश के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेलना, जिसके खिलाफ मेरा टेस्ट करियर इतने सालों पहले शुरू हुआ था, मेरे लिए बेहद खास हैं। मैं हमेशा अपने परिवार, दोस्तों, कोच, हमारे फैंस और खेल से जुड़े सभी लोगों का आभारी रहूंगा, जिन्होंने सालों से मेरा और मेरे करियर का समर्थन किया है। यह एक अद्भुत सफर रहा है और मैं इसमें कुछ भी नहीं बदलना चाहूंगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में 770 विकेट लिए
टिम साउदी न्यूजीलैंड के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। साउदी ने न्यूजीलैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 770 विकेट लिए हैं। साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 104 टेस्ट, 161 वनडे और 125 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में 385, वनडे में 221 और टी-20 में 164 विकेट लिए हैं। साउदी ने 4 वनडे वर्ल्ड कप, 7 टी-20 वर्ल्ड कप, दो चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट और 2019-21 साइकिल के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, विलियम्सन की वापसी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। वे चोट की वजह से भारत के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके थे। सीरीज का पहला मैच 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। दूसरा मैच 6 दिसंबर से वेलिंगटन और तीसरा 14 दिसंबर से हैमिल्टन में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड टेस्ट टीम: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओरूर्क, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्ट), नाथन स्मिथ, टिम साउदी, केन विलियम्सन, विल यंग। ——————————————————- टेस्ट क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… BGT से पहले केएल राहुल की कोहनी में चोट लगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को प्रैक्टिस मैच के दौरान राहुल की कोहनी में प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल लगी और वे स्कैन के लिए मैदान से बाहर चले गए। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया है कि कोहली ने भी एक अज्ञात चोट के लिए स्कैन कराया है। पढ़ें पूरी खबर

प्रैक्टिस में पंत-बुमराह की मस्ती, 100-100 डॉलर की शर्त लगाई:ऋषभ बोले- आउट कर दूंगा, जसप्रीत ने कहा- विकेट नहीं गिरने वाला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने जा रही है। दोनों टीमें दबाव में हैं, क्योंकि सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम है। दबाव के बीच भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस में मस्ती करते नजर आए हैं। BCCI ने शुक्रवार को इसका वीडियों जारी किया। इस वीडियो में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आपस में 100-100 डॉलर की शर्त लगाई है। BCCI के वीडियो में पंत ने गेंदबाजी की और बुमराह को बैटिंग के लिए बुलाया और आउट भी किया। हालांकि, बुमराह ने आउट होते ही पंत के एक्शन पर सवाल उठा दिया। बता दें कि भारतीय टीम पर्थ टेस्ट से पहले WACA स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है। प्रैक्टिस में पंत-बुमराह की मजेदार बातचीत
वीडियो की शुरुआत में पंत नेट्स में जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी करते दिखाई दिए। पंत कहते हैं- ‘मैं आउट कर दूंगा, 100-100 डॉलर की शर्त लगी।’ इस पर बुमराह कहते हैं- ‘विकेट नहीं गिरने वाला। रहने दे।’ इस पर पंत जवाब देते हैं कि मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक विकेट लिया है। इस पर बुमराह बोलते हैं कि मुबारक हो, उसे तुम सजाकर रखो, अब बस करो। पंत पहली बॉल डालते हैं, जिसे बुमराह छोड़ देते हैं। यहां बॉल उठाते हुए पंत कहते हैं- ‘रुक तुझे बाउंसर मारता हूं।’ वे अगली बॉल शॉर्ट लेंथ पर डालते हैं और बुमराह उस बॉल पर पुल करते हैं। इस पर पंत कहते हैं कि यह आउट है। वे कोच मोर्ने मोर्केल से पूछते हैं कि आउट है ना। इस पर कोच असमंजस्य में आ जाते हैं। वहीं, बुमराह कहते हैं कि तेरा एक्शन अवैध है। मैं आउट नहीं हुआ। यहां पंत कहते हैं- नेट्स में तो आउट है। बोर्ड ने फैंस से पूछा आउट है या नहीं, मजेदार जवाब मिले
बोर्ड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘एक ऐसा कॉन्टेस्ट, जिसने बॉलिंग कोच को सोच में डाल दिया। आप टीम बुमराह है या टीम पंत? क्या पंत ने बुमराह को आउट किया?’ इस पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने हंसने का इमोजी डालते हुए लिखा- ‘टीम बुमराह या टीम पंत। यह बहस कभी पुरानी नहीं होती। किसने बड़ा दांव चला’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘अल्टीमेट मुकाबला।’ ————————————————— BGT से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… BGT से पहले केएल राहुल की कोहनी में चोट लगी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को प्रैक्टिस मैच के दौरान राहुल की कोहनी में प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल लगी और वे स्कैन के लिए मैदान से बाहर चले गए। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया है कि कोहली ने भी एक अज्ञात चोट के लिए स्कैन कराया है। पढ़ें पूरी खबर

केएल राहुल की कोहनी में चोट लगी:रोहित की जगह पर्थ टेस्ट में ओपनिंग ऑप्शन थे; दावा- कोहली ने भी स्कैन कराया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। शुक्रवार को प्रैक्टिस मैच के दौरान राहुल की कोहनी में प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल लगी और वे स्कैन के लिए मैदान से बाहर चले गए। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया है कि कोहली ने भी एक अज्ञात चोट के लिए स्कैन कराया है। राहुल-कोहली की इंजरी की खबरों ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि 32 साल के राहुल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पहला टेस्ट नहीं खेलने पर ओपनिंग के ऑप्शन थे, जबकि विराट कोहली ने विदेशी पिचों पर सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया में ही बनाए हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में पहले टेस्ट के साथ करेगी। वहां भारतीय टीम को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारतीय टीम के लिए अहम है। 29 रन बना चुके थे राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल लगी
न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्रों के हवाले बताया, ‘राहुल के बारे में यह अभी हुआ है, इसलिए (उनकी कोहनी की चोट) आकलन करने में कुछ समय लगेगा। राहुल टेस्ट में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु मैच के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया था।’ बेंगलुरु के इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2023 में सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था और तब से उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 2 अर्द्धशतक बनाए हैं। दावा- कोहली ने भी स्कैन कराया
ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने दावा किया है कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गुरुवार को एक अज्ञात चोट के लिए स्कैन करवाया। हालांकि, उन्हें प्रैक्टिस मैच में खेलने से नहीं रोका गया और उन्होंने आउट होने से पहले 15 रन बनाए। इस पर एक सूत्र ने PTI को बताया, ‘विराट कोहली के साथ अभी कोई चिंता नहीं है।’ वे बड़े रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनका आखिरी टेस्ट शतक जुलाई 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ था। तब से, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 14 टेस्ट पारियों में सिर्फ दो अर्द्धशतक बनाए हैं। पिछली 60 पारियों में, कोहली ने सिर्फ दो शतकों के साथ 31.68 का औसत बनाया है। 2024 में उनका औसत छह टेस्ट में सिर्फ 22.72 है। ———————————————- BGT से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलिया में 36 साल बाद 5 टेस्ट खेलेगा भारत, सभी टेस्ट वेन्यू की पिच रिपोर्ट टीम इंडिया 36 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट की सीरीज खेलने के लिए पहुंच चुकी है। भारत ऑस्ट्रेलिया के पांचों प्रमुख टेस्ट वेन्यू पर मैच खेलेगा। 2018 से इन मैदानों पर भारत ने कम से कम एक मैच जरूर खेला है। पर्थ और सिडनी को छोड़कर भारत ने सभी में जीत भी हासिल की है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत को पहली जीत की तलाश है। वहीं सिडनी में टीम ने पिछले तीनों टेस्ट ड्रॉ ही खेले। पढ़ें पूरी खबर

ऑस्ट्रेलिया में 36 साल बाद 5 टेस्ट खेलेगा भारत:पर्थ में पहली जीत की तलाश, एडिलेड में 36 पर ऑलआउट हो चुके; वेन्यू रिपोर्ट

टीम इंडिया 36 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट की सीरीज खेलने के लिए पहुंच चुकी है। भारत ऑस्ट्रेलिया के पांचों प्रमुख टेस्ट वेन्यू पर मैच खेलेगा। 2018 से इन मैदानों पर भारत ने कम से कम एक मैच जरूर खेला है। पर्थ और सिडनी को छोड़कर भारत ने सभी में जीत भी हासिल की है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत को पहली जीत की तलाश है। वहीं सिडनी में टीम ने पिछले तीनों टेस्ट ड्रॉ ही खेले। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 10 साल से कोई टेस्ट सीरीज भी नहीं हारी। इस बीच टीम ने 4 सीरीज 2-1 के अंतर से जीतीं। 2 अपने घर पर और 2 ऑस्ट्रेलिया में। स्टोरी में पांचों वेन्यू की रिपोर्ट 1. ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ: ऑस्ट्रेलिया का नया किला?
पर्थ में 2 स्टेडियम हैं, एक WACA ग्राउंड और दूसरा ऑप्टस स्टेडियम। वाका में 2017 तक टेस्ट मैच खेले जाते रहे, 2018 से ऑस्ट्रेलिया ने ऑप्टस स्टेडियम को नया टेस्ट वेन्यू बना लिया। यहां पहला मैच भारत ने ही खेला था, तब विराट कोहली के बेहतरीन शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। यहां 22 नवंबर को सीरीज का पहला मैच होगा। पर्थ में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 4 टेस्ट खेले और चारों जीते। हर बार टीम ने पहले बैटिंग कर बड़ा स्कोर बनाया और जीत दर्ज की। यहां पेस बॉलर्स को ज्यादा मदद मिलती है, भारत ने पिछले टेस्ट में एक भी फुल टाइम स्पिनर नहीं खिलाया था। इसके बावजूद ऑफ स्पिनर नाथन लायन 27 विकेट के यहां के पर टॉप विकेट टेकर हैं। पर्थ में पहली पारी का औसत स्कोर 456 रन है, इसलिए टीमें यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग करना ही पसंद करती हैं। मैच के दिन बढ़ने के साथ स्टेडियम में बैटिंग करना मुश्किल हो जाती है। मार्नस लाबुशेन 519 रन के साथ ग्राउंड के टॉप रन स्कोरर हैं। कोहली यहां 70 की औसत से रन बनाते हैं, वहीं मोहम्मद शमी 6 विकेट ले चुके हैं। 2. एडिलेड ओवल: आखिरी टेस्ट में 36 पर सिमटा था भारत
एडिलेड स्टेडियम का नाम विराट के कप्तानी डेब्यू के साथ जोड़ा जाता है। जहां 2014 में उन्होंने दोनों पारियों में सेंचुरी लगाई थी, लेकिन 2020 में टीम इंडिया कोहली की कप्तानी में ही 36 रन पर ऑलआउट हो गई। जो टेस्ट में भारत का सबसे छोटा स्कोर है, यह एक डे-नाइट टेस्ट था। टीम अब फिर इस मैदान पर 6 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट ही खेलेगी। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने एक भी डे-नाइट टेस्ट नहीं गंवाया। 2018 से टीम ने यहां कुल 6 टेस्ट खेले, टीम को 5 में जीत मिली, जबकि इकलौती हार भारत के खिलाफ 2018 में ही आई। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 4 और पहले बॉलिंग करने वाली टीमों ने 2 टेस्ट जीते। पहली पारी का औसत स्कोर 375 रन है। भारत ने यहां 2018 से 2 टेस्ट खेले, 1 जीता और 1 गंवाया। विदेश के डे-नाइट टेस्ट में तीसरा सेशन अहम हो जाता है, क्योंकि लाइट्स चालू होने के बाद पिंक बॉल की स्विंग बढ़ जाती हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें तीसरे सेशन में ज्यादातर बार गेंदबाजी करना ही पसंद करेंगी। एडिलेड में मिचेल स्टार्क 30 विकेट लेकर टॉप बॉलर हैं। कोहली यहां 63 की औसत से 509 रन बना चुके हैं। उनके नाम यहां 3 सेंचुरी हैं। 3. द गाबा, ब्रिसबेन: 2 टेस्ट हार चुकी होम टीम
ब्रिसबेन का द गाबा स्टेडियम 2020 तक ऑस्ट्रेलिया का किला था। होम टीम को यहां 1988 से किसी भी टेस्ट में हार नहीं मिली थी। 2021 में फिर भारत ने यहां 3 विकेट से टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की थी। भारत के बाद इसी साल कंगारू टीम को वेस्टइंडीज ने भी हरा दिया। ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया ने 2018 से 6 टेस्ट खेले, 4 जीते और 2 गंवाए। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को एक ही बार जीत मिली, यह जीत वेस्टइंडीज ने इसी साल डे-नाइट टेस्ट में हासिल की थी। यहां बाकी मैच दिन में ही खेले गए, सभी में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को जीत मिली। पहली पारी का औसत स्कोर भी महज 227 रन है, इसलिए यहां टॉस जीतने वाली टीम बॉलिंग ही चुनेगी। भारत ने पिछले 10 साल में ब्रिसबेन में 2 टेस्ट खेले, एक जीता और एक ही गंवाया। पैट कमिंस ने पिछले 6 साल में यहां 36 विकेट लिए हैं, वहीं मार्नस लाबुशेन 497 रन बनाकर टॉप स्कोरर हैं। भारत के लिए यहां मौजूदा स्क्वॉड के ऋषभ पंत, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर फिफ्टी लगा चुके हैं। 4. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड: भारत यहां 12 साल से नहीं हारा
मेलबर्न स्टेडियम टेस्ट क्रिकेट में अब भारत का किला बनता जा रहा है। यहां टीम इंडिया 2012 के बाद से कोई टेस्ट नहीं हारी। टीम ने इस दौरान यहां 3 टेस्ट खेले, 2 जीते और 1 ड्रॉ कराया। दोनों जीत पिछले 2 दौरों पर आईं। ऑस्ट्रेलिया ने यहां 2018 से 6 टेस्ट खेले, 4 जीते और 2 गंवाए। पहले बैटिंग करने वाली टीमों को भी 3 बार और पहले बॉलिंग करने वाली टीमों को भी 3 बार ही जीत मिली। मेलबर्न में पहली पारी का औसत स्कोर 299 रन है। भारत ने यहां पिछला मैच पहले बॉलिंग करते हुए जीता था, तब अंजिक्य रहाणे ने सेंचुरी लगाई थी, वहीं जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लिए थे। यहां पैट कमिंस 31 विकेट लेकर पिछले 6 साल में टॉप विकेट टेकर हैं। मेलबर्न में पेस को ज्यादा मदद मिलती है। तीसरी पारी में यहां तेज गेंदबाजी बहुत ज्यादा इफेक्टिव नजर आई है। मेलबर्न में बुमराह के नाम 2 टेस्ट में 15 विकेट हैं। वहीं कोहली यहां 52.66 की औसत से 316 रन बना चुके हैं। उनके नाम यहां एक शतक भी है। ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ स्मिथ यहां 11 टेस्ट में 1093 रन बना चुके हैं। 5. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड: 2 स्पिनर खिला सकता है भारत
सिडनी की पिच ऑस्ट्रेलिया की बाकी पिचों से अलग है, यहां पेस के मुकाबले स्पिन को ज्यादा मदद मिलती है। भारत यहां 3 जनवरी से सीरीज का आखिरी मैच खेलेगा, इस दौरान सिडनी में बारिश की भी संभावनाएं बढ़ जाती हैं। 2018 में लगातार 2 दिन बारिश होने के कारण टीम इंडिया को लगभग जीते हुए मैच में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था। भारत ने यहां पिछले तीनों टेस्ट ड्रॉ ही खेले हैं। 2014 में बैटिंग पिच के कारण, 2018 में बारिश के कारण और 2021 में अपने विकेट ज्यादा गिर जाने के कारण टीम को मैच ड्रॉ कराना पड़ा था। सिडनी में पहली पारी का औसत स्कोर 436 रन है, यहां पिछले 6 साल में नाथन लायन ने सबसे ज्यादा 26 विकेट लिए हैं। सिडनी में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत एक सेंचुरी और एक फिफ्टी लगाकर 2 टेस्ट में 292 रन बना चुके हैं। विराट के नाम यहां 49.60 की औसत से 248 रन हैं, वह भी सिडनी में एक सेंचुरी लगा चुके हैं। गेंदबाजों में मोहम्मद शमी के नाम 2 टेस्ट में 8 विकेट हैं, हालांकि रणजी ट्रॉफी में वापसी के बावजूद उनका ऑस्ट्रेलिया जाना अब तक कन्फर्म नहीं हो सका है। ——————————————————- BGT से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… टीम इंडिया ने पर्थ में प्रैक्टिस शुरू की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम तैयारियों में जुटी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों के पर्थ में प्रैक्टिस करते हुए फोटोज-वीडियो पोस्ट की। 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

चैंपियंस ट्रॉफी का टूर PoK में नहीं होगा:BCCI की आपत्ति के बाद ICC ने PCB को मना किया, 16 नवंबर से होना था दौरा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने BCCI की आपत्ति के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को चैंपियंस ट्रॉफी का टूर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कराने से मना कर दिया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह दावा एक रिपोर्ट के हवाले से किया है। PCB की तरफ से इस मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। ICC की एक अधिकारी ने दैनिक भास्कर को बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी टूर का प्लान ICC ही जारी करता है। ऐसे में ट्रॉफी के टूर को लेकर किसी चीज को इनकार और स्वीकार करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। अभी हम ट्रॉफी के टूर के शेड्यूल को लेकर बातचीत कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI को एक सूत्र ने बताया, BCCI सचिव जय शाह ने PCB के चैंपियंस ट्रॉफी का टूर PoK में कराने की घोषणा की आपत्ति जताई है। शाह ने इस मामले को ICC के सामने उठाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। इसे लेकर ICC को कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले, PCB ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रॉफी के टूर को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। PCB ने लिखा, ‘टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद से शुरू होगा। इसके बाद यह कई शहरों से होते हुए, PoK के स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद भी जाएगा।’ पाकिस्तान में खेली जानी है चैंपियंस ट्रॉफी
पाकिस्तान फरवरी 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाला है, लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। ICC ने BCCI से पूछा- टीम इंडिया को पाकिस्तान न भेजने की वजह बताएं
ICC ने BCCI से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान न भेजने के लिए लिखित में जवाब मांगा है। ANI ने पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के हवाले से लिखा, PCB ने ICC से भारत के जवाब की एक कॉपी उन्हें देने का अनुरोध किया है। 12 नवंबर: PCB ने ICC को लिखा था- पाकिस्तान क्यों नहीं आ सकता भारत
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन दिन पहले टीम इंडिया के पाकिस्तान न जाने को लेकर ICC से जवाब मांगा था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB स्पोक्सपर्सन ने बताया था कि अगर सुरक्षा मामलों की वजह से भारत, पाकिस्तान नहीं आ रहा है तो पिछले दिनों न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया है। फिर टीम इंडिया को क्यों परेशानी हो रही है। 09 नवंबर: हाइब्रिड मॉडल से पाकिस्तान ने इनकार किया
BCCI चाहता है टीम इंडिया के मैच UAE या दुबई में हों, हालांकि PCB पहले ही साफ कर चुका है कि वह हाइब्रिड मॉडल में चैंपियंस ट्रॉफी नहीं कराएगा। हाइब्रिड मॉडल यानी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर हों और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाए। एशिया कप में पाकिस्तान नहीं गया था भारत, हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया पिछले साल सितंबर में एशिया कप खेला गया था। पाकिस्तान को इसकी मेजबानी मिली थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ACC ने यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में कराया। भारत के सभी मुकाबले श्रीलंका में खेले गए और बाकी टूर्नामेंट पाकिस्तान में हुआ। पाकिस्तान ने भारत से अपना मुकाबला श्रीलंका में खेला था। वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आई थी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की टीम पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी। तब इंडिया और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को मुकाबला खेला गया था। इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जमाई थी। जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट लिए थे। मुंबई में आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान नहीं जा रहा भारत
भारतीय टीम ने 2007-08 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं। 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं। पाकिस्तान में 2009 के दौरान श्रीलंका टीम पर भी आतंकी हमला हो चुका है। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया में 36 साल बाद 5 टेस्ट खेलेगा भारत:पर्थ में पहली जीत की तलाश, एडिलेड में 36 पर ऑलआउट हो चुके; वेन्यू रिपोर्ट टीम इंडिया 36 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट की सीरीज खेलने के लिए पहुंच चुकी है। भारत ऑस्ट्रेलिया के पांचों प्रमुख टेस्ट वेन्यू पर मैच खेलेगा। 2018 से इन मैदानों पर भारत ने कम से कम एक मैच जरूर खेला है। पर्थ और सिडनी को छोड़कर भारत ने सभी में जीत भी हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर…

IPL ऑक्शन के लिए 574 खिलाड़ी तय, 366 भारतीय:BCCI ने फाइनल लिस्ट रिलीज की; पंत-राहुल की बेस प्राइस ₹2 करोड़, आर्चर-ग्रीन का नाम नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ऑक्शन के लिए BCCI ने शुक्रवार को 574 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट रिलीज कर दी। इनमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 81 प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। ऑक्शन लिस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का नाम शामिल नहीं किया गया है। ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होगा। 10 टीमों में 204 प्लेयर्स की जगह खाली है, टीमें 70 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। दोपहर 3 बजे शुरू होगा ऑक्शन
IPL मेगा ऑक्शन 24 नवंबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ऑक्शन अगले दिन भी 3 बजे ही शुरू होगा। 574 में से 244 खिलाड़ी कैप्ड हैं, वहीं 330 अनकैप्ड हैं। कैप्ड प्लेयर्स में 48 भारतीय, 193 विदेशी और 3 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी रहेंगे। वहीं अनकैप्ड खिलाड़ियों में भारत के 318 और विदेश के 12 प्लेयर्स हैं। आर्चर, ग्रीन को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया
लिस्ट में इंग्लिश पेसर जोफ्रा आर्चर और ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का नाम शामिल नहीं किया गया है। दोनों प्लेयर्स ने 2-2 करोड़ की बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन IPL टीमों ने इन दोनों खिलाडियों में इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। वहीं पहली बार IPL में रजिस्ट्रेशन करने वाले इंग्लैंड के 42 साल के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लिस्ट में शामिल किया गया है। उनकी बेस प्राइस 1.25 करोड़ है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ऑक्शन में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी हैं, वह बिहार से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 2 करोड़ की बेस प्राइस में 81 खिलाड़ी
अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइस 30 लाख रुपए रखी गई है, जिनमें 320 प्लेयर्स हैं। इस बार भी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए सबसे बड़ी बेस प्राइस हैं, इसमें 81 खिलाड़ियों के नाम हैं। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में 27 प्लेयर्स, 1.25 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में 18 खिलाड़ी और 1 करोड़ रुपए की बेस प्राइस में 23 प्लेयर्स हैं। पंत और श्रेयस की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए ऑक्शन में मार्की प्लेयर की 2 लिस्ट रहेंगी। पहली लिस्ट में ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा, जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क का नाम शामिल है। दूसरी लिस्ट में युजवेंद्र चहल, लियम लिविंगस्टन, डेविड मिलर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। 10 टीमों ने 46 खिलाड़ी रिटेन किए
IPL का मेगा ऑक्शन हर 3 साल में एक बार होता है। जिसके लिए इस बार टीमें ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थीं। 31 अक्टूबर रिटेंशन की आखिरी तारीख थी, इस दिन 10 टीमों ने 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया। पंजाब किंग्स ने सबसे कम 2 खिलाड़ी रिटेन किए। वहीं राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 6-6 प्लेयर्स को अपने साथ रखा। पंजाब के पास सबसे ज्यादा पर्स
2 ही खिलाड़ी रिटेन करने के कारण पंजाब के पास ऑक्शन में 110.50 करोड़ रुपए का पर्स बाकी है। उनके बाद बेंगलुरु के पास 83 करोड़ रुपए बाकी हैं। राजस्थान के पास सबसे कम 41 करोड़ रुपए बचे हैं। राजस्थान और बेंगलुरु के पास कोई राइट टु मैच कार्ड भी नहीं है। जबकि पंजाब के पास 4 और बेंगलुरु के पास 3 RTM कार्ड बचे हैं। राइट टु मैच कार्ड क्या होता है?
जिन भी टीमों ने 6 से कम प्लेयर्स रिटेन किए हैं, उन्हें ऑक्शन में राइट टु मैच यानी RTM कार्ड मिलेगा। RTM कार्ड से टीमें स्क्वॉड में शामिल पिछले खिलाड़ी को वापस अपने साथ रख पाएंगी। RTM को उदाहरण से समझते हैं, मान लीजिए पिछले सीजन RCB का हिस्सा रहे ग्लेन मैक्सवेल को ऑक्शन में MI ने 7 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीद लिया। अब RCB चाहे तो RTM कार्ड का इस्तेमाल कर मैक्सवेल को अपने साथ रख सकती है। हालांकि इस बार MI के पास मैक्सवेल के लिए बोली बढ़ाने का ऑप्शन भी रहेगा। RTM का इस्तेमाल करने के बाद MI चाहे तो मैक्सवेल पर 10 करोड़ रुपए की बोली भी लगा सकती है। अब अगर RCB मैक्सवेल को अपने साथ रखना चाहेगी तो उसे 10 करोड़ रुपए देने होंगे। इसी के साथ उसका एक RTM कार्ड इस्तेमाल हो जाएगा। अगर RCB ने मना कर दिया तो मैक्सवेल 10 करोड़ रुपए में MI के हो जाएंगे।

IND vs SA चौथा टी-20:तिलक ने 22 गेंद पर फिफ्टी लगाई, सैमसन के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप की

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। वांडरर्स स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया है। भारत से संजू सैमसन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। टीम ने 13 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। सैमसन फिफ्टी लगा चुके हैं, उन्होंने तिलक के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप भी कर ली। अभिषेक शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें लुथो सिपामला ने कॉट बिहाइंड कराया। मैच का लाइव स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह। साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रायन रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले सिमेलाने, मार्को यानसन, जेराल्ड कूट्जी, लुथो सिपामला और केशव महाराज।

गुरु नानक जयंती 2024:गुरुद्वारे में लोगों की सेवा करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी और निमरत कौर, राज कुंद्रा भी हुए शामिल

हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जी की जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर देशभर में गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस दिन गुरुद्वारे पहुंचकर अरदास लगाते हैं और मत्था टेकते हैं। इसी कड़ी में शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के साथ गुरुद्वारे पहुंचीं। वहीं, निमरत कौर भी गुरुद्वारे में मत्था टेकते हुए नजर आईं। दरअसल, आज श्री गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और निमरत कौर मुंबई के गुरुद्वारा धन पोठोहार नगर में लोगों की सेवा करती नजर आईं।

इब्राहिम अली से रिलेशनशिप पर दिया पलक तिवारी ने रिएक्शन:कहा उनके साथ समय बिताना पसंद है; डेटिंग की खबरों को नकारा

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रहती हैं। अक्सर पलक तिवारी का नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है। पलक ने एक शो में इब्राहिम अली खान के साथ अपने रिलेशन को लेकर बातचीत की है। इब्राहिम के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद – पलक
पलक ने सिद्धार्थ कनन के शो में बताया कि वो और इब्राहिम सिर्फ पब्लिक और सोशल गैदरिंग्स में ही मिलते हैं। दोनों टच में नहीं रहते, उन्होंने कहा हमारी कभी मैसेज पर भी बात नहीं होती। पलक ने कहा इब्राहिम अली खान उनके सिर्फ दोस्त हैं, और उन्हें इब्राहिम के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद है। उन्होंने कहा कि मेरी लाइफ काफी बोरिंग है, सोशल मीडिया पर मेरा नाम सात लड़को के साथ जोड़ा गया था। लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। इब्राहिम के डेब्यू पर बोलीं पलक
बातचीत के दौरान पलक ने इब्राहिम अली खान के डेब्यू को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा ‘इब्राहिम अपने काम में काफी अच्छे हैं। वो कुछ समय में डेब्यू भी करने वाले हैं।’ बता दें, पलक का ये इंटरव्यू काफी पुराना है, इसके बाद भी दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। कुछ दिन पहले ही अबू जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में इब्राहिम और पलक को साथ देखा गया था। इस दौरान इब्राहिम ने पलक को तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा से भी मिलवाया था। फिल्म सरजमीन से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे इब्राहिम
वहीं, पलक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज की हैं। इसके अलावा पलक, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में भी नजर आईं थी। वहीं, इब्राहिम की बात करें तो वो थ्रिलर फिल्म ‘सरजमीन’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। ………………………………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- इब्राहिम अली खान ने लगाया रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक को गले:तमन्ना-विजय से करवाया इंट्रोड्यूस, अबू जानी संदीप खोसला की दिवाली पार्टी से वीडियो सामने आया दिवाली से ठीक पहले फिल्म इंडस्ट्री की प्री-दिवाली पार्टियों की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी, जहां इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई हैं। पूरी खबर पढ़े….