Home Blog Page 968

क्या एशियाई देशों में अपनी छवि निखार रहा है भारत?

भारत वर्तमान में एशियाई देशों में अपनी छवि निखार रहा है! विदेश नीति के मोर्चे पर पिछले एक दशक में भारत की स्थिति पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई है। जी-20 से लेकर वैश्विक मंचों पर भारत की मौजूदगी ने एक अलग ही छाप छोड़ी है। भारत ने यूरोपीय देशों के साथ ही एशिया में भी अपनी धाक जमाई है। इन सब के बीच में भारत पर दबंग होने के आरोप भी लगते रहे हैं। क्या भारत के पड़ोसी देश उसे दबंग मानते हैं? इस सवाल का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी तरफ से जवाब दिया। जवाब में जयशंकर ने इस तरह के सवाल उठाने वालों को आईना दिखा दिया। जयशंकर ने कहा कि दुनिया के इस हिस्से में आज बड़ा बदलाव यह है जो भारत और उसके पड़ोसियों के बीच हुआ है। उन्होंने कहा कि

जब पड़ोसी देश मुसीबत में होते हैं तो दबदबा बनाने वाला बड़ा देश 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर नहीं देता है। उन्होंने कहा कि जब कोविड महामारी चल रही थी, तब दबदबा बनाने वाले बड़े देशों ने अन्य देशों को वैक्सीन की सप्लाई नहीं की। उन्होंने कहा कि हमने भोजन की मांग, ईंधन की मांग, उर्वरक की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए अपने स्वयं के नियमों में अपवाद बना दिया क्योंकि दुनिया के किसी अन्य हिस्से में युद्ध ने उनके जीवन को जटिल बना दिया था।

विदेश मंत्री ने कहा कि आपको आज यह भी देखना होगा कि वास्तव में भारत और उसके पड़ोसियों के बीच क्या बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, बांग्लादेश और नेपाल के संदर्भ में मेरा मतलब है कि आज आपके पास एक पावर ग्रिड है, आपके पास सड़कें हैं जो एक दशक पहले मौजूद नहीं थीं, आपके पास रेलवे हैं जो एक दशक पहले यह अस्तित्व में नहीं था, जलमार्गों का उपयोग होता है। भारतीय व्यवसाय बांग्लादेश के बंदरगाहों का उपयोग नेशनल ट्रीटमेंट के आधार पर करते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने और सुधारने के लिए काम किया गया है। ऐसी धारणा है कि विदेश नीति कुछ जटिल, गूढ़ है। इससे निपटने के लिए इसे कुछ लोगों पर छोड़ दिया जाना चाहिए…जो पूरी तरह से बिना किसी औचित्य के नहीं है। औसत व्यक्ति को इसमें शामिल होना चाहिए, विदेश नीति पर अधिक ध्यान देना चाहिए…और उनमें से कुछ घटनाएं, यदि आप देखें, तो वे कोविड थी।उन्होंने कहा कि नेपाल, श्रीलंका, भूटान, बांग्लादेश और मालदीव के साथ व्यापार निवेश और यात्रा में तेज वृद्धि देखी गई है। विदेश मंत्री ने कहा कि आज कनेक्टिविटी की बात करें तो आने जाने वाले लोगों की संख्या कम-अधिक होती है लेकिन न केवल नेपाल और बांग्लादेश के साथ बल्कि श्रीलंका के साथ वहां होने वाले व्यापार की मात्रा, निवेश आदि वास्तव में बताने के लिए एक बहुत अच्छी कहानी है। जयशंकर ने इस दौरान भूटान का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि मैं उनके नाम पर चूकना नहीं चाहता क्योंकि वे लगातार मजबूत भागीदार रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि इसलिए पड़ोस में हमारी समस्या, बहुत ईमानदारी से, एक देश के संबंध में है। जयशंकर ने कहा कि कूटनीति में, आप हमेशा आशा रखते हैं कि, हां ठीक है, इसे जारी रखना चाहिए और कौन जानता है कि एक दिन भविष्य में क्या होगा।

इस बात पर जोर देते हुए कि एक ‘औसत व्यक्ति’ के लिए विदेश नीति के मामलों में सक्रिय रूप से शामिल होना आवश्यक है, जयशंकर ने कहा कि निश्चित रूप से, सभी भारतीयों को विदेश नीति में अधिक रुचि लेने की आवश्यकता है।जब कोविड महामारी चल रही थी, तब दबदबा बनाने वाले बड़े देशों ने अन्य देशों को वैक्सीन की सप्लाई नहीं की। उन्होंने कहा कि हमने भोजन की मांग, ईंधन की मांग, उर्वरक की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए अपने स्वयं के नियमों में अपवाद बना दिया क्योंकि दुनिया के किसी अन्य हिस्से में युद्ध ने उनके जीवन को जटिल बना दिया था। उन्होंने कहा कि यह दुनिया भर में बहुत आम है, ऐसी धारणा है कि विदेश नीति कुछ जटिल, गूढ़ है। इससे निपटने के लिए इसे कुछ लोगों पर छोड़ दिया जाना चाहिए…जो पूरी तरह से बिना किसी औचित्य के नहीं है। औसत व्यक्ति को इसमें शामिल होना चाहिए, विदेश नीति पर अधिक ध्यान देना चाहिए…और उनमें से कुछ घटनाएं, यदि आप देखें, तो वे कोविड थी।

क्या अब सांसद नहीं ले पाएंगे घूस?

आने वाले समय में अब सांसद घूस नहीं ले पाएंगे!सुप्रीम कोर्ट ने वोट के बदले नोट मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने इस संबंध में 5 जजों की संविधान पीठ के 1998 वाले फैसले को पलट दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस संबंध में सांसदों को राहत देने पर सहमत नहीं है। शीर्ष अदालत ने कानून के संरक्षण में सांसदों को छूट देने से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी को घूस की छूट नहीं दी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सात जजों की संवैधानिक बेंच इस मामले में सुनवाई की। पीठ ने कहा कि वोट के लिए नोट लेने वालों पर केस चलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की बेंच ने सोमवार को 1998 के फैसले को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच ने इस मामले में सुनवाई के बाद पांच अक्टूबर 2023 को फैसला सुरक्षित रख लिया था।चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एम एम सुंदरेश, जस्टिस जेबी पारदीवाला, जस्टिस मनोज मिश्रा, जस्टिस एएस बोपन्ना, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस पीवी संजय कुमार की पीठ ने सुनाया फैसला। पीठ ने कहा कि अनुच्छेद 105 या 194 के तहत रिश्वतखोरी को छूट नहीं दी गई है क्योंकि रिश्वतखोरी में लिप्त सदस्य एक आपराधिक कृत्य में लिप्त होता है। पीठ ने कहा कि हम पीवी नरसिम्हा मामले में फैसले से असहमत हैं। पीवी नरसिम्हा मामले में फैसले, जो विधायक को वोट देने या भाषण देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने से छूट प्रदान करता है, के व्यापक प्रभाव हैं और इसे खारिज कर दिया है। पीठ ने कहा कि विधायकों द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नष्ट कर देती है।

  चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच ने एक मत से दिए फैसले में 1998 के फैसले को पलट दिया और कहा कि सांसद और विधायक रिश्वतोखरी मामले में मुकदमा से छूट नहीं पा सकते हैं। सांसद और विधायक विशेषाधिकार (इम्युनिटी) का दावा तब नहीं कर सकते हैं जब उन पर रिश्वतखोरी का आरोप हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम 1998 के फैसले से असहमत हैं और उसे खारिज करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की बेंच ने उस मामले में फैसला सुनाया जिसमें सांसदों और विधायकों को सदन में वोट व भाषण के बदले नोट के मामले में केस से छूट है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह इस मुद्दे को डील करेंगे कि क्या सांसदों को मिली छूट तब भी जारी रहेगी जब मामला आपराधिक हो? सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में दिए अपने फैसले में कहा था कि एमपी और एमएलए को सदन में वोट और बयान के बदले कैश के मामले में मुकदमा चलाने से छूट है। सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में दिए अपने फैसले में कहा था कि एमपी और एमएलए को सदन में वोट और बयान के बदले कैश के मामले में मुकदमा चलाने से छूट थी।

शीर्ष अदालत ने यह भी कहा कि 1998 का फैसला सांसदों और विधायकों को वोट के बदले नोट और बयान के बदले नोट के मामले में इम्युनिटी प्रदान करता था। लेकिन इसका पब्लिक लाइफ, संसदीय लोकतंत्र और लोकहित पर व्यापक प्रभाव पड़ रहा था। उक्त फैसले पर दोबारा विचार न किया जाना गंभीर खतरे की ओर ले जा रहा था।

सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की बेंच ने 1998 के मामले में दिए गए फैसले पर दोबारा विचार किया और फिर फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने 2019 में इस मामले को पांच जज को रेफर किया था और कहा था कि यह मामला सार्वजनिक महत्ता और व्यापक प्रभाव का है। इसके बाद मामले को सात जजों की बेंच को रेफर किया गया था। सीता सोरेन की अर्जी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा 1998 के फैसले पर विचार करने का फैसला किया था। पीवी नरसिम्हा मामले में फैसले, जो विधायक को वोट देने या भाषण देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत लेने से छूट प्रदान करता है, के व्यापक प्रभाव हैं और इसे खारिज कर दिया है। पीठ ने कहा कि विधायकों द्वारा भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी भारतीय संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को नष्ट कर देती है।सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की बेंच ने कहा था कि वह इस मुद्दे को डील करेंगे कि सांसदों व विधायकों को मिली छूट तब भी जारी रहेगी जब मामला आपराधिक हो? सांसदों और विधायकों को सदन में भाषण व वोट के बदले नोट के मामले में मुकदमा चलाने से मिली छूट के मामले को दोबारा सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की बेंच ने परीक्षण किया।

जब जस्टिस अभिजीत गांगुली ने किया राजनीति में आने का खुला ऐलान!

हाल ही में जस्टिस अभिजीत गांगुली ने राजनीति में आने का खुला ऐलान कर दिया है! कोलकाता हाई कोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गांगुली ने अपनी न्यायपालिका की नौकरी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ भी ठीक नहीं है। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के शासन में प. बंगाल अव्यवस्था और अराजकता के भयंकर दौर से गुजर रहा है। हालात ये हो गए हैं कि जज सरकार से संबंधित मामलों की सुनवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और जो सुनवाई की प्रक्रिया का हिस्सा बनकर फैसले देते हैं उनके खिलाफ सरकार प्रायोजित हमले होते हैं। जस्टिस गांगुली का कहना है कि टीएमसी नेता टीवी चैनलों पर जाकर उन्हें चुनौते दे रहे थे कि हिम्मत है तो चुनाव अखाड़े में आ जाएं तो उनकी चुनौती स्वीकार है। जस्टिस गांगुली ने ऐलान किया है कि वो राजनीतिक का रुख कर रहे हैं और किसी पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव का टिकट दिया तो वौ शौक से अपनी किस्मत आजमाएंगे। जस्टिस गांगुली के राजनीति में आने के फैसले पर सवाल उठने लगे हैं और दावा किया जा रहा है कि आज के दौर में न्यायपालिका का भी राजनीतिकरण हो गया है। तो क्या कोलकाता हाई कोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गांगुली के राजनीति में आने से न्यायपालिका की विश्वसनीयता संदिग्ध हो जाएगी? इससे भी बड़ा सवाल है कि क्या अभिजीत गांगुली पहले जज हैं जिन्होंने राजनीति का रुख किया है? वह तारीख 5 सितंबर, 2013 थी जब राज्यसभा में विपक्ष के तत्कालीन नेता अरुण जेटली ने जजों के राजनीति में आने को लेकर ऐसी बातें कही थीं जिनकी नजीर आज भी दी जाती है। उन्होंने कहा था कि जज जो फैसले देते हैं, वो उनकी रिटायरमेंट के बाद नौकरियां पाने की इच्छा के कारण प्रभावित होते हैं। यह न्यायपालिका के स्वतंत्रता के लिए खतरा है। जेटली ने तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार की तरफ से जजों की रिटायरमेंट की उम्र सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया था। उन्होंने राज्यसभा में कहा था, ‘मुझे लगता है कि अब हम रिटायरमेंट के बाद जजों को नौकरी देने के मामले में थोड़ा ज्यादा ही आगे चल गए हैं।’ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देकर जबर्दस्त तंज कसा था। उन्होंने कहा कि एक तो सरकारें रिटायर्ड जजों को नौकरी देने का भरपूर प्रयास करती है और अगर सरकारें नहीं करें तो वो खुद अपने लिए व्यवस्था कर लेते हैं। इसीलिए, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि केंद्रीय सूचना आयोग के सारे सदस्य रिटायर्ड जज ही होंगे।

अरुण जेटली कानून के जानकार थे और केंद्रीय कानून मंत्री रह चुके थे। उनके राज्यसभा में दिए इस बयान से स्पष्ट है कि कम-से-कम रिटायरमेंट के बाद तो जजों को अलग-अलग पद ऑफर करने की लंबी परंपरा रही है। जहां तक बात जजों के राजनीति में आने की है तो ऐसे राज्यपालों की लिस्ट अच्छी-खासी है जो पूर्व में जज रह चुके हैं। देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई रिटायर हुए तो मौजूदा सरकार ने उन्हें सीधे राज्यसभा के लिए नॉमिनेट कर दिया। इतिहास में न्यायपालिका और राजनीति के बीच सांठगांठ का सिलसिला देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की सरकार के दौर से ही शुरू हो गया था। इतिहास में ऐसे वाकये भरे पड़े हैं। आइए एक नजर डालते हैं, नेहरू सरकार ने जस्टिस फजल अली के सुप्रीम कोर्ट के जज रहते हुए ही राज्यपाल के रूप में नियुक्ती की घोषणा कर दी थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू के कहने पर जस्टिस फजल अली ने 30 मई, 1952 को जज का पद त्याग दिया और सिर्फ आठ दिन के अंदर 7 जून, 1952 को उड़ीसा के राज्यपाल बन गए।

नेहरू सरकार ने बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमसी चागला को पहले अमेरिका में राजदूत बनाया, फिर यूके का उच्चायुक्त। उसके बाद नेहरू सरकार में वो पहले शिक्षा मंत्री और फिर विदेश मंत्री बनाए गए। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश कोका सुब्बा राव ने 1967 में राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार बनने के लिए पद छोड़ दिया। उन्होंने जज पद से इस्तीफा देने के तीन महीने बाद हुए राष्ट्रपति चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार जाकिर हुसैन के खिलाफ ताल ठोंकी थी।

अप्रैल, 1962 से 10 साल तक कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रहे थे। फिर उन्हें इंदिरा गांधी सरकार ने दिसंबर, 1980 में सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त कर दिया। फिर उनके रिटायरमेंट में छह सप्ताह बाकी ही थे कि उन्हें इस्तीफा दिलवा दिया गया और असम चुनाव में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी उतार दिया गया। इस्लाम ने 13 जनवरी, 1983 को सुप्रीम कोर्ट जज पद से इस्तीफा दे दिया और अगले ही दिन कांग्रेस ने असम के बारपेटा लोकसभा सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। मजे की बात है कि रिटायरमेंट के चार सप्ताह पहले ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को धोखाधड़ी और आपराधिक दुराचार के आरोपों से मुक्त किया था। शिवनंदन पासवान बनाम स्टेट ऑफ बिहार का वह मामला काफी चर्चित रहा। जस्टिस बहारुल इस्लाम से पहले जस्टिस एस हेगड़े भी राज्यसभा सदस्य हुआ करते थे। उन्होंने 1957 में मैसूर हाई कोर्ट का जज बनने के लिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। जस्टिस मोहम्मद हिदायतुल्ला 1970 में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पद से रिटायर हुए थे। बाद में वो देश के उप-राष्ट्रपति चुने गए।

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक मौके पर कहा था कि संविधान के मुताबिक जजों की नियुक्ति करना सरकार का काम है, लेकिन 1998 में सुप्रीम कोर्ट ने अपना कॉलेजियम सिस्टम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, ‘दुनियाभर में कहीं भी जज दूसरे जजों की नियुक्ति नहीं करते हैं। जजों का मुख्य काम है न्याय देना, लेकिन मैंने नोटिस किया है कि आधे से ज्यादा समय जज दूसरे जजों की नियुक्ति के बारे में फैसले ले रहे होते हैं। इससे न्याय देने का उनका मुख्य दायित्व प्रभावित होता है।’ रिजिजू ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान 1973 में तीन वरिष्ठ जजों को हटाकर अगले जज एएन रे को चीफ जस्टिस बनाया गया था। मोदी सरकार ऐसे कामों में दखल नहीं देती है।

बहरहाल, उपर के उदाहरणों से कम-से-कम यह तो कहा ही जा सकता है कि जजों और राजनीति में लाने और यहां तक कि राजनीति से न्यायपालिका में भेजे जाने की पुरानी परंपरा रही है। जस्टिस अभिजीत गांगुली ने अगर रिटायरमेंट ने राजनीति में जाने के लिए पद छोड़ने की घोषणा की तो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जस्टिस फजल अली को पद पर रहते हुए ही राज्यपाल नियुक्त कर दिया था। इसलिए जहां तक बात जस्टिस गांगुली के जज पद त्यागकर राजनीति में जाने से न्यायपालिका की विश्वसनीयता घटने का सवाल है तो इसका जवाब आप खुद ढूंढ सकते हैं। हैरानी की बात है कि जब कोई व्यक्ति जज पद पर होते हैं तो उनके पास नेताओं को अदालत में अपने सामने खड़े करने की शक्ति होती है लेकिन राजनीति में जाकर वो खुद उन्हीं नेताओं के मातहत हो जाते हैं। अगर कोई अपनी हैसियत में गिरावट स्वीकार करने को तैयार होता है तो निश्चित रूप से उसके बदले उसे बहुत कुछ हासिल होता होगा। विकसित देशों के मुकाबले भारत में जजों के वेतन-भत्ते और सुविधाएं बहुत कम हैं। इस कारण जज अपने पद पर होते ही रिटायरमेंट के बाद का भविष्य संजोने में जुट जाते हैं। कुछ का राजनीतिक दलों से सांठगांठ हो जाता है और जो कुछ ऐसा नहीं करना चाहते या चाहकर भी सफल नहीं होते, वो उद्योग जगत में बड़े-बड़े पद पाते हैं। कॉर्पोरेट वर्ल्ड में पूर्व जजों की बड़ी पूछ होती है और वो मोटी तनख्वाह पर कंपनियों को अपनी सेवा देते हैं।

क्या विपक्षी नेता भी चाहते हैं बीजेपी में शामिल होना?

वर्तमान में विपक्षी नेता भी बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं! देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस के साथ ही विपक्षी दलों के लिए सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में पार्टी में उठी बगावत भले ही थम गई है लेकिन अभी भी कई राज्यों में पार्टी का सिरदर्द कम नहीं हो रहा है। गुजरात, ओडिशा से लेकर अरुणाचल प्रदेश में पार्टी नेताओं में असंतोष देखने को मिल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले तरजीह नहीं मिलने से लेकर पार्टी में उपेक्षा झेल रहे नेता अब पार्टी से किनारा करने लगे हैं। वहीं, कई नेता हिंदुत्व विशेषकर राम मंदिर को लेकर पार्टी के रुख से भी नाराज हैं। पार्टी में हाशिये पर चल रहे नेताओं को बीजेपी समेत अन्य दलों में अपना भविष्य बेहतर नजर आ रहा है। वहीं, क्षेत्रीय दलों के नेताओं में भी असंतोष देखने को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त बीजेपी में शामिल होने वाले नेता अपनी पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी की भी बात कह रहे हैं। गुजरात में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को विधायक पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मोढवाडिया जनवरी में अयोध्या में भगवान राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का ‘बहिष्कार’ करने के पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई। मोढवाडिया ने हमारे सहयोगी अखबार टीओआई को बताया कि वह जल्द ही अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होंगे। दो अन्य, राज्य कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक अंबरीश डेर और नवसारी जिला अध्यक्ष धर्मेश भीम पटेल ने भी पार्टी छोड़ दी है। यह तिहरा झटका पार्टी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया। इसकी वजह है कि राज्य में 7-9 मार्च तक राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से महज दो दिन पहले इस्तीफों की झड़ी लग गई। तीन बार के विधायक मोढवाडिया ने सोमवार को स्पीकर शंकर चौधरी से मुलाकात की और विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया। मोढवाडिया पहले गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता और गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।

छह बार के अरुणाचल प्रदेश विधायक और सीएलपी नेता लोम्बो तायेंग सोमवार को निर्दलीय विधायक चकत अबोह के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव से पहले तायेंग के जाने से, 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस की ताकत 2019 में चार से घटकर पूर्व सीएम नबाम तुकी के रूप में एकमात्र विधायक रह गई है। इससे पहले पिछले सप्ताह दो अन्य कांग्रेस विधायक, निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। साथ ही दो एनपीपी विधायकों मुत्चू मिथि और गोकर बसर ने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया था।

बीजद विधायक और पूर्व मंत्री प्रेमानंद नायक सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। नायक तेलकोई विधानसभा सीट से विधायक हैं। नायक पिछले एक महीने से भी कम समय में भाजपा में शामिल होने वाले चौथे मौजूदा विधायक हैं। आदिवासी नेता और दो बार के विधायक नायक 2019 से 2022 तक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की परिषद में कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार थे। इससे पहले 9 फरवरी को नायक ने पार्टी में उपेक्षा के चलते बीजेडी से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। नायक ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों की अधिक प्रभावी ढंग से सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल हुआ।” बीजद के पूर्व धामनगर विधायक राजेंद्र दास भी भगवा पार्टी में शामिल हुए। 2009 से 2014 तक धामनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले दास ने कहा बीजेपी में लोकतंत्र है।

लोकसभा चुनाव से पहले इस भगदड़ से क्या संकेत मिल रहे हैं। आमतौर पर माना जाता है कि जिस पार्टी की हवा होती है अधिक नेताओं की तरफ से उस दल में शामिल होने की होड़ लग जाती है। फिलहाल, कांग्रेस से लेकर विपक्षी दलों में बीजेपी में शामिल होने की होड़ है तो क्या माना जा सकता है कि इस बार चुनाव में बीजेपी की जीत होगी। हालांकि, विधानसभा चुनावों का ट्रेंड देखें तो यह इस बात की पूरी तरह से तस्दीक नहीं करता है। इससे पहले पिछले सप्ताह दो अन्य कांग्रेस विधायक, निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। साथ ही दो एनपीपी विधायकों मुत्चू मिथि और गोकर बसर ने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया था।उदाहरण के लिए विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में भी कई नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे थे लेकिन वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलट कर्नाटक में भी कई नेता चुनाव से पहले हाथ थाम रहे थे, वहां कांग्रेस को जीत हासिल हुई।

आखिर क्या होता है ड्राई आइस? क्या यह खतरनाक है?

आज हम आपको बताएंगे कि ड्राई आइस क्या होता है और क्या यह खतरनाक होता है! गुरुग्राम के एक कैफे में वो लोग खाना खाने गए। सभी ने खाना खाया। भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर भी आ गया। वेटर ने उस ग्रुप को माउथ फ्रेशनर दिया। ग्रुप के पांच लोगों ने माउथ फ्रेशनर खा लिए। अंकित भी उसी ग्रुप में शामिल थे। उन्होंने माउथ फ्रेशनर नहीं खाया। वो लकी निकले। क्यों? क्योंकि माउथ फ्रेशनर खाने वाले थोड़ी देर में पेरशान हो गए। उनका जी मिचलाने लगा और तुरंत खून की उल्टियां होने लगीं। आखिर में अंकित ही उन्हें अस्पताल ले गए और पुलिस को सारी बातें बताईं। सवाल है कि आखिर माउथ फ्रेशनर खाने से खून की उल्टियां कैसे हो सकती हैं? दरअसल, वो माउथ फ्रेशनर कुछ और नहीं, ड्राई आइस था। आइए जानते हैं कि ड्राई आइस यानी सूखी बर्फ क्या होता है और इसके खाने से खून की उल्टियां क्यों आ गईं? ड्राई आइस दरअसल ठोस कार्बन डाइऑक्साइड होता है। यह कार्बन डाइ ऑक्साइड Co2 का जमा हुआ रूप है। हम सांस के रूप में ऑक्सिजन लेते हैं और कार्बन डाइ ऑक्साइड छोड़ते हैं। हमसे उलट पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइ ऑक्साइड का इस्तेमाल करते हैं और ऑक्सिजन छोड़ते हैं। ड्राई आइस -78.5 डिग्री सेल्सियस -109.3 डिग्री फारेनहाइट के तापमान पर जमा होता है और सामान्य बर्फ के टुकड़ों से बहुत ज्यादा ठंडा होता है। आइस क्यूब, पानी को 0 डिग्री सेल्सियस 32 डिग्री फारेनहाइट तापमान पर जमाकर बनता है। ड्राई आइस का उपयोग खराब होने वाले सामानों के ट्रांसपोर्टेशन या फिल्मों या पार्टियों में कोहरा जैसे विशेष प्रभाव बनाने में होता है।हालांकि, इसकी ठंडक में ही खतरा छिपा है। सामान्य आइस क्यूब के विपरीत ड्राई आइस पिघलकर पानी नहीं बनता, बल्कि यह उर्ध्वपतन करता है। इसका मतलब है कि यह ठोस से सीधे गैस में बदल जाता है। ठोस से गैस बनने की इस प्रक्रिया में भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड पैदा होता है। यही वजह है कि जब गुरुग्राम के ला फॉरेस्टा कैफे के वेटर ने पांच लोगों को माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस दे दिया तो उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं।

ड्राई आइस खाने से यह मुंह, गले और पेट में मौजूद बहुत गर्म ऊतकों के सीधे संपर्क में आ जाता है। बहुत ठंडा बर्फ और पेट की गर्मी के बीच तापमान में इतने बड़े फर्क के कारण जलन पैदा हो जाता है। इसे ऐसे समझिए कि जैसे गर्म तवे या किसी अन्य बर्तन पर ठंडे पानी के छीटें मार दिए हों। जलन आपके पाचन तंत्र की नाजुक परत को नुकसान पहुंचाती है। यह नुकसान जलन, रक्तस्राव ब्लीडिंग और यहां तक कि अल्सर भी पैदा कर सकता है। सेल को नुकसान पहुंचने से खून बहना आम हो जाता है, जिससे खून के धब्बों वाली उल्टी हो सकती है। गंभीर मामलों में अत्यधिक ब्लीडिंग हो सकती है।

जैसा कि पहले बताया गया है, ड्राई आइस घुलता नहीं बल्कि गैस बन जाता है। इससे बड़ी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड गैस निकलती है। आपके पेट जैसे बंद स्थान में यह गैस तेजी से फैलेगी तो पाचन तंत्र पर दबाव पड़ेगा जिससे जलन और ब्लीडिंग जैसी गंभीर समस्या हो सकती है। ड्राई आइस कभी मत खाएं। यह ठोस से सीधे गैस में बदल जाता है। ठोस से गैस बनने की इस प्रक्रिया में भारी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड पैदा होता है। यही वजह है कि जब गुरुग्राम के ला फॉरेस्टा कैफे के वेटर ने पांच लोगों को माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस दे दिया तो उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं।यह खाने के लिए नहीं है और इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

ड्राई आइस को सावधानी से संभालें। त्वचा के संपर्क से बचने के लिए दस्ताने पहनें, जिससे फ्रॉस्टबाइट हो सकता है। ड्राई आइस को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें। वे इसे खाने या खेलने के लिए सुरक्षित चीज समझ सकते हैं।  यदि आपको संदेह है कि किसी ने ड्राई आइस खा लिया है, तो तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाएं। किसी ने ड्राई आइस खा ली हो तो उसे उल्टी करवाने की कोशिश नहीं करें और कुछ भी खाने-पीने नहीं दें। खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण FSSAI ने 11 अक्टूबर, 2019 के एक नोट में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों से ‘खाद्य उत्पादों के लिए शीतलक के रूप में ड्राई आइस के सुरक्षित और उचित संचालन के बारे में सभी फूड बिजनस ऑपरेटरों और आम नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए एक व्यवस्थित अभियान शुरू करने’ का आग्रह किया था।

क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी करने लगा है पक्षपात?

यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी पक्षपात करने लगा है या नहीं! ब्रिटिश साइंस फिक्शन टीवी सीरीज ‘ब्लैक मिरर’ के 2016 के एपिसोड ‘हेटेड इन द नेशन’ में दिखाया गया है कि किस तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई सिस्टम उस डेटा के आधार पर लोगों या समूहों के खिलाफ पूर्वग्रह और भेदभाव को बढ़ा सकते हैं, जिस पर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। यह एक ऐसी कहानी सुनाता है जिसमें असली मधुमक्खियों के विलुप्त होने के कारण परागण के लिए एआई क्षमताओं वाली रोबोट मधुमक्खियों का उपयोग किया जाता है। हालांकि, अंततः एआई सिस्टम उन लोगों को निशाना बनाती है जो ऑनलाइन नफरत अभियानों का केंद्र रहे हैं। गूगल के जेमिनी एआई को लेकर हुए हंगामे के बहुत पहले से एआई में पक्षपात मौजूद है। वास्तव में, भेदभावपूर्ण डेटा और एल्गोरिदम पर चलने वाले एआई मॉडल बड़े पैमाने पर अपने पूर्वग्रहों को विस्तार देते हैं। एआई सिस्टम के सीखने, ग्रहण करने और सही निर्णय लेने का आधार डेटा है। उदाहरण के लिए, चैटजीपीटी को तीन खरब से अधिक शब्दों के साथ प्रशिक्षित किया गया था। एआई डेवलपर्स, लैंग्वेज मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए शैक्षणिक पत्रों, पुस्तकों, समाचार लेखों, विकिपीडिया और फिल्टर की गई ऑनलाइन सामग्री से हाई क्वॉलिटी डेटा का उपयोग करते हैं। लेकिन इतना ही काफी नहीं है। बाकी डेटा को लो क्वॉलिटी माना गया है जो यूजर क्रिएटेड होता है। इसमें ब्लॉग, सोशल मीडिया पोस्ट और वेबसाइट कमेंट्स शामिल हैं।

2020 की अमेरिकी डॉक्युमेंट्री ‘कोडेड बायस’ बताती है कि कैसे एआई भेदभाव को कायम रखता है। यह डॉक्युमेंट्री जॉय बुओलामविनी नाम के एक कैरेक्टर पर आधारित है जो एमआईटी मीडिया लैब की रिसर्चर है। जॉय को जब समझ गई कि चेहरे की पहचान करने वाला सॉफ्टवेयर गहरे रंग की त्वचा वाले चेहरों की विशेषताओं को गलत पढ़ता है तो उसने एल्गोरिदम में पक्षपात के खिलाफ अमेरिकी कानून के तहत लड़ाई लड़ने का फैसला किया। एआई के पूर्वग्रह बेहद भयावह हैं, खासकर जब एआई हमारी जीवन शैली को नियंत्रित कर रहा है तो इसका पक्षपाती स्वरूप केवल अंतर्निहित मानवीय पूर्वग्रह का प्रतिबिंब और प्रकटीकरण है। यह मनुष्यों द्वारा निर्मित डेटा पर प्रशिक्षित होता है और इसके अंतर्निहित एल्गोरिदम भी मनुष्यों द्वारा लिखे जाते हैं। जब कोई एआई मॉडल किसी खास सबसेट के डेटा पर बहुत ज्यादा फिट हो जाता है, उसके रिजल्ट के रुझान ही वही डेटी सबसेट हो जाते हैं। ऐसे में उसे नए डेटा का सामना करना पड़ता है तो वह गलत आउटपुट देने लगता है। उस आउटपुट में उस डेटा सबसेट के प्रति पक्षपात साफ झलकता है जिस पर एआई मॉडल ट्रेंड हुआ है। अमेरिकी गणितज्ञ कैथी ओ’नील ने अपनी 2016 की किताब ‘वेपन्स ऑफ मैथ डिस्ट्रक्शन: हाउ बिग डेटा इंक्रीजेज इनइक्वलिटी एंड थ्रेटेंस डेमोक्रेसी’ में ऐसे कई उदाहरण दिए हैं, जहां मॉडल अपारदर्शी, अनियमित और अविश्वसनीय होते हैं।

2014 में ऐमजॉन द्वारा बनाया गया एक एआई बेस्ड अप्लीकेंट इवेल्युएशन टूल, जो 2018 में बंद कर दिया गया था, पक्षपाती डेटा का एक सटीक उदाहरण है। इसने पहले हुई भर्ती प्रक्रियाओं के आंकड़ों से सीखा, जिससे महिलाओं को योग्य उम्मीदवारों के समूह से बाहर कर दिया गया। इसी तरह, अपराध, पुलिसिंग या जेल जाने के रुझानों से सीखने वाले एल्गोरिदम, जो अश्वेत लोगों को असमान रूप से प्रभावित करते हैं, फिलाडेल्फिया के एआई सिक्यॉरिटी सिस्टम SEPTA में रेसियल प्रोफाइलिंग और भेदभाव का कारण बन सकते हैं। डेटा पक्षपात के बारे में 400 साल पहले फ्रांसिस बेकन ने एक शुरुआती वर्णन में दावा किया था कि ‘आज के सिद्धांत बहुत कम डेटा और कुछ बार-बार होने वाले मामलों से लिए गए थे, जिसके बाद उन्हें मॉडल बनाया गया था। इसलिए कोई आश्चर्य नहीं कि वे नई घटनाओं की भविष्यवाणी करने में विफल रहते हैं।’ आलोचकों का कहना है कि एआई ऐसे पूर्वग्रहों को और बढ़ा देता है। पक्षपाती डेटा पर प्रशिक्षित एआई टूल्स ने ऐसी गलतियां की हैं, जैसे यह मान लेना कि केवल पुरुष ही हाई लेवल जॉब की योग्यता रखते हैं। काले चेहरों को इंसान के रूप में पहचानने में विफलता भी ऐसी गलतियों का उदाहरण है।

स्टीवन स्पीलबर्ग की 2002 की फिल्म ‘माइनॉरिटी रिपोर्ट’ में वॉशिंगटन डीसी के प्रीक्राइम पुलिस होने वाले अपराधों की भविष्यवाणी के लिए डेटा एनालिसिस का उपयोग करते हैं। सिस्टम में एक पुलिस अधिकारी जॉन को भविष्य की हत्या के लिए फंसाया जाता है और वह अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए निकल पड़ता है। क्या हम पक्षपाती एआई के साथ ऐसे ही विपरीत भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं?

आखिर नेहरू और अंबेडकर की क्या थी UCC पर राय? जानिए!

आज हम आपको बताएंगे कि नेहरू और अंबेडकर की UCC पर राय क्या थी! जब संविधान का प्रारूप तैयार हो रहा था तो जवाहरलाल नेहरू और डॉ. भीमराव आंबेडकर चाहते थे कि पूरे भारत के लिए एक समान नागरिक संहिता हो। लेकिन, उन्हें धार्मिक कट्टरपंथियों के विरोध का सामना करना पड़ा। संविधान सभा में इस पर चर्चा हुई, खूब हंगामा मचा। कई सदस्यों ने तर्क दिया कि समान नागरिक संहिता के लिए देश तैयार नहीं है। अल्पसंख्यक समुदाय में असुरक्षा की भावना है। हालांकि नेहरू और आंबेडकर इसे राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत में शामिल करने में सफल रहे। इसी संवैधानिक निर्देश का अनुकरण करते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लाई गई। इस अधिनियम के अनुसार, विवाह के लिए लड़कों की न्यूनतम उम्र 21 और लड़कियों की 18 साल होनी चाहिए। बहुविवाह और बाल विवाह प्रतिबंधित है। यह संहिता उत्तराखंड के निवासियों पर लागू होती है। बाहर से आए लोग भी इसकी जद में हैं। हालांकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 366(25) और 342 के तहत संरक्षित अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

यह अधिनियम उत्तराधिकार के मामले में भी महत्वपूर्ण व्यवस्था करता है, विशेषकर जब कोई वसीयत न हो। कानून व्यक्ति के जीवनकाल के दौरान पैदा हुए बच्चों और उनकी मृत्यु के बाद पैदा हुए बच्चों के बीच अंतर नहीं करता। यदि किसी विधवा या विधुर ने मृतक की मृत्यु से पहले पुनर्विवाह किया है, तो उन्हें विरासत नहीं मिल सकती। हत्या में शामिल या हत्या में सहायता करने वाला कोई भी व्यक्ति पीड़ित की संपत्ति का उत्तराधिकारी नहीं हो सकता। यह अधिनियम मृतक की संपत्ति की सुरक्षा का भी प्रावधान करता है। इसके तहत स्थानीय न्यायाधीश के पास आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, जब किसी की मौत हो जाती है, तो उसके मामलों को संभालने के लिए नियुक्त व्यक्ति निष्पादक या प्रशासक हर चीज के लिए उसका कानूनी प्रतिनिधि बन जाता है और मृतक की सारी संपत्ति उसकी हो जाती है।

समकालीन समय में उभरी एक नई संस्कृति ‘लिव-इन रिलेशन’ के चलते महिलाएं उत्पीड़न का शिकार बनी हैं। इससे जुड़ी समस्याओं पर भी UCC में गौर किया गया है। उत्तराखंड के किसी भी निवासी या उत्तराखंड में रहने वाले व्यक्ति को अपने लिव-इन रिलेशनशिप का विवरण उस इलाके के रजिस्ट्रार को देना होगा। अगर दोनों में से कोई भी साथी नाबालिग है या किसी और से विवाहित है या अगर अनुमति जबरन ली गई है, तो लिव-इन रिलेशनशिप को पंजीकृत नहीं किया जाएगा। हालांकि ऐसे रिश्तों से पैदा हुए बच्चे वैध माने जाएंगे। विरोधियों का तर्क है कि इस तरह के अधिनियम को लागू करना धार्मिक स्वतंत्रता के लिए खतरा है, खासकर अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति। आलोचक दावा करते हैं कि संविधान सभी धर्मों के अनुयायियों को अपने धर्म का पालन करने और उसे संरक्षित करने के अधिकार की गारंटी देता है। UCC को इस सिद्धांत के विरोधाभास के तौर पर देखा जा रहा। भारत में विभिन्न समुदायों के पर्सनल लॉ में विभिन्न सांस्कृतिक प्रथाएं अंतर्निहित हैं। एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के ढांचे के भीतर सांस्कृतिक विविधता का सम्मान और संरक्षण करना आवश्यक है। अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर मुस्लिम समाज को इस बात का डर है कि UCC इन सांस्कृतिक पहचानों को नष्ट कर सकता है।

लेकिन, अगर व्यापक नजरिए से देखा जाए तो UCC संविधान के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों के अनुरूप है, जो सभी नागरिकों के साथ कानून के समक्ष समान व्यवहार करता है। यह विभिन्न धार्मिक समुदायों के लिए अलग-अलग कानूनी ढांचे की आवश्यकता को समाप्त करता है ताकि पर्सनल लॉ के नाम पर लैंगिक असमानताओं को समाप्त किया जा सके।लड़कों की न्यूनतम उम्र 21 और लड़कियों की 18 साल होनी चाहिए। बहुविवाह और बाल विवाह प्रतिबंधित है। यह संहिता उत्तराखंड के निवासियों पर लागू होती है। बाहर से आए लोग भी इसकी जद में हैं। हालांकि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 366(25) और 342 के तहत संरक्षित अनुसूचित जनजातियों के सदस्यों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह अधिनियम एक अधिक प्रगतिशील और समावेशी कानूनी ढांचे को बढ़ावा देता है ताकि कानूनी एकरूपता के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक न्याय का मार्ग प्रशस्त किया जा सके। एक धर्मनिरपेक्ष राज्य के ढांचे के भीतर सांस्कृतिक विविधता का सम्मान और संरक्षण करना आवश्यक है। अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर मुस्लिम समाज को इस बात का डर है कि UCC इन सांस्कृतिक पहचानों को नष्ट कर सकता है।विभिन्न पर्सनल लॉ से उत्पन्न भ्रम और संघर्ष कम करते हुए UCC एक अधिक समतावादी समाज को प्राप्त करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

शाहजहाँ की गिरफ्तारी के बाद सीपीएम ने संदेशखाली में अपना पार्टी कार्यालय फिर से खोला.

0

एक सदी पहले उन्हें पीटा गया और पार्टी कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया। नेताओं की तस्वीरें जला दी गईं, साथ ही लाल झंडा भी जला दिया गया। सीपीएम ने शनिवार को संदेशखाली के कोराकाटी में खाली किये गये पार्टी कार्यालय पर ‘फिर से कब्जा’ कर लिया. संदेशखाली के पूर्व सीपीएम विधायक सेफ़र सरदार के नेतृत्व में मार्च कर वामपंथियों ने इस पार्टी कार्यालय पर कब्ज़ा कर लिया. 2011 में राज्य में राजनीतिक सत्ता परिवर्तन के बाद भी सीपीएम ने संदेशखाली में अपना गढ़ बरकरार रखा. लेकिन 2012 में संदेशखाली के कोराकाटी इलाके में लाल झंडा पार्टी कार्यालय को नष्ट कर दिया गया. सीपीएम ने आरोप लगाया कि तृणमूल के लोगों ने सबसे पहले पार्टी कार्यालय में लगे सभी लाल झंडे जलाये और अपनी पार्टी का निशान लगाया. इसके बाद पार्टी कार्यालय में मौजूद लोगों को मारपीट कर भगा दिया गया. सीपीएम का दावा है कि उस दिन से रातों रात तृणमूल का घास फूल का झंडा सीपीएम के पार्टी कार्यालय की शोभा बढ़ाने लगा. उसके बाद कालिंदी, छोटा कालागाछी नदी में काफी पानी बह गया। इलाके के ‘बाघ’ कहे जाने वाले तृणमूल नेता शाहजहां अब जेल में हैं. और उसमें सीपीएम को ‘हवा पलटने’ का संकेत मिल रहा है.

शनिवार सुबह सीपीएम ने इलाके में मार्च किया. जुलूस का नेतृत्व सीपीएम नेता सफ़र सरदार ने किया, जो कभी इस क्षेत्र के विधायक थे। वह वही है जिसने जुलूस के साथ कोराकाटी में प्रवेश किया था। इसके बाद वह बंद पार्टी कार्यालय का ताला खोलकर अंदर घुस गये. सामने लाल झंडा फहराया गया है. आकाश, वायु तब क्रांति की ध्वनि से गर्जना करने लगे। चारों ओर का वातावरण लाल झंडों से ढका हुआ है। सेफ़र कहते हैं, ”2011 से आपने देखा है कि कैसे तृणमूल सीपीएम कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आतंकित कर रही है। इलाके के सभी लाल झंडार पार्टी कार्यालयों पर तृणमूल ने कब्जा कर लिया. यह एकमात्र स्थान था जहां क्षेत्र के गरीब किसान और खेतिहर मजदूर बैठकर अपने सुख-दुख पर चर्चा करते थे। आज पार्टी कार्यालय फिर से लोगों से खचाखच भर गया। लोगों की आंखों में खुशी देखी जा रही है.

5 जनवरी को संदेशखाली के सरबेरिया गांव में शाहजहां के घर की तलाशी के दौरान केंद्रीय एजेंसी ईडी के अधिकारियों को ‘बाघ’ के अनुयायियों द्वारा पीछा किए जाने के बाद वापस लौटना पड़ा. संदेशखाली की महिलाएं फरवरी की शुरुआत से ही ज़मीन पर कब्ज़ा करने से लेकर भेड़-बकरियां बनाने और महिलाओं पर अत्याचार करने जैसी कई शिकायतों के साथ सड़कों पर उतर आईं। उस वक्त सेफर को भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि बाद में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गई. और रिहा होने के बाद वह फिर से संगठन को मजबूत करने के काम में लग गये. उसी के एक भाग के रूप में, कोराकाटी, संदेशखाली में पार्टी कार्यालय, जिसे एक सदी पहले खाली कर दिया गया था, पर फिर से कब्जा कर लिया गया। संदेशखाली के शाहजहां शेख ने शुक्रवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी बेगुनाही का दावा किया। लेकिन शनिवार को फिर पुरानी खामोशी! मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय शाहजहाँ चुप रहा। उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया.

बुधवार की रात को सीबीआई हिरासत में लिए जाने के 24 घंटे बाद शाहजहां को मेडिकल जांच के लिए सीबीआई जोका स्थित ईएसआई अस्पताल ले जा रही थी. यहीं पर शाहजहाँ ने पहली बार मीडिया के सामने अपना मुँह खोला। उन्होंने जो कहा उसका मतलब है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है, लेकिन ईडी-सीबीआई-पुलिस या कोर्ट से नहीं! मेडिकल जांच के लिए निकलने से पहले शाहजहां ने मीडिया को देखकर अचानक कहा, ‘सब झूठ है।’ इसके तुरंत बाद, संदेशखाली के “प्रभावशाली” नेता ने कहा, “ऊपर वाला इसका फैसला करेगा।” लेकिन शनिवार को, शाहजहाँ को अपनी बेगुनाही का दावा करते नहीं देखा गया।

कई लोगों के अनुसार, राज्य जांचकर्ताओं के हाथों से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में स्थानांतरित होने के बाद ही शाहजहाँ की शारीरिक भाषा बदल गई। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, 29 फरवरी को गिरफ्तारी के बाद शाहजहां में जो अहंकार सामने आया था, वह पिछले गुरुवार को निजाम पैलेस में देखने को नहीं मिला. शनिवार को शाहजहां की बॉडी लैंग्वेज में भी वही अटपटा भाव दिखा। सिर नीचे गति में कोई परिचित शक्ति नहीं है.

आरएसएस की बैठक में आ सकता है संदेशखाली का मुद्दा.

0

आरएसएस की नीति-निर्धारक संस्था अखिल भारतीय प्रताप सभा महिलाओं के खिलाफ संदेशखाली हिंसा, किसान आंदोलन और मणिपुर पर चर्चा के लिए चुनाव से पहले बैठक कर रही है। यह बैठक 15-17 मार्च को नागपुर में होगी. आरएसएस अगले साल सौ साल पूरे करने जा रहा है. ऐसे में अगले एक साल में देशभर में किस तरह से अभियान चलाया जाएगा, इस पर चर्चा होने वाली है.

लोकसभा चुनाव सामने हैं. उससे ठीक पहले होने वाली बैठक में संघ के नीतिगत मुद्दों के अलावा हाल की विभिन्न घटनाओं पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक बैठक में संदेशखाली की घटना पर विस्तार से चर्चा होनी है. सरब संघ परिवार लंबे समय से अतिक्रमण के कारण जनसंख्या असंतुलन की शिकायत करता रहा है, खासकर पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में। इस मामले में स्थानीय महिलाएं महिला हिंसा के मुद्दे को लेकर आगे आई हैं, इसलिए इस मामले ने खास तूल पकड़ लिया है. सूत्रों के मुताबिक, गेरुआ शिबिर चाहते हैं कि उन इलाकों में प्रताड़ित हिंदू महिलाएं सामने आएं और अपना मुंह खोलें। राजनेताओं के मुताबिक, संदेशखाली महिलाएं अत्याचारों के बारे में जितना अधिक बोलेंगी, लोकसभा से पहले पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण उतना ही अधिक होगा। लाभ
ये बीजेपी का होगा. इसीलिए संदेशखाली के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही मणिपुर में जिस तरह से मेइतिदों पर अत्याचार हो रहा है, जिस तरह से कुकी उग्रवादी विदेशी हथियारों की मदद से हमला कर रहे हैं, उस पर भी संज्ञान लेने का फैसला किया गया है.

लोकसभा के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव. लेकिन पिछले फरवरी से उस राज्य में किसान केंद्र विरोधी धरने पर बैठे हैं. उन्हें रोकने के लिए हरियाणा की बीजेपी शासित मनोहरलाल खट्टर सरकार को बल प्रयोग करना पड़ा. ऐसे में यह मामला प्रतिनिधि सभा की बैठक में उठना तय माना जा रहा है. संघ का करीबी भारतीय किसान संघ जहां किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की वकालत करता है, वहीं किसान संगठन समय-समय पर किसानों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तरीके की आलोचना करता रहा है। अब प्रतिनिधि सभा लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव से पहले आगे की रणनीति पर चर्चा करने जा रही है.

इसके अलावा बैठक में समान नागरिक संहिता, जनसंख्या नियंत्रण नीति जैसे विवादास्पद मुद्दों पर भी चर्चा होनी तय है. आरएसएस पूरे देश में समान नागरिक संहिता के पक्ष में है. उत्तराखंड सरकार पहले ही राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर चुकी है। बैठक में प्रतिनिधि सभा के सदस्य इस बात पर भी चर्चा करने वाले हैं कि आने वाले दिनों में पूरे देश में समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने को लेकर कैसे आगे बढ़ा जाए. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की उम्मीद है.

सूत्रों के मुताबिक, आरएसएस समान नागरिक संहिता, जनसंख्या कानून, स्वदेशी के बढ़ते इस्तेमाल जैसे मुद्दों को बीजेपी के लोकसभा घोषणापत्र में जगह दिलाना चाहता है. उन मुद्दों पर नड्‌डा की मौजूदगी में चर्चा होनी है। इसके अलावा आरएसएस की शताब्दी के मौके पर देशभर में कम से कम एक लाख शाखाएं बनाने का लक्ष्य लिया गया है. महिला शाखाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है, खासकर आरएसएस में महिलाओं की सदस्यता बढ़ाने पर। एक सदी पहले उन्हें पीटकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकाल दिया गया था. नेताओं की तस्वीरें जला दी गईं, साथ ही लाल झंडा भी जला दिया गया। सीपीएम ने शनिवार को संदेशखाली के कोराकाटी में खाली किये गये पार्टी कार्यालय पर ‘फिर से कब्जा’ कर लिया. संदेशखाली के पूर्व सीपीएम विधायक सेफ़र सरदार के नेतृत्व में मार्च कर वामपंथियों ने इस पार्टी कार्यालय पर कब्ज़ा कर लिया.

2011 में राज्य में राजनीतिक सत्ता परिवर्तन के बाद भी सीपीएम ने संदेशखाली में अपना गढ़ बरकरार रखा. लेकिन 2012 में संदेशखाली के कोराकाटी इलाके में लाल झंडा पार्टी कार्यालय को नष्ट कर दिया गया. सीपीएम ने आरोप लगाया कि तृणमूल के लोगों ने सबसे पहले पार्टी कार्यालय में लगे सभी लाल झंडे जलाये और अपनी पार्टी का निशान लगाया. इसके बाद पार्टी कार्यालय में मौजूद लोगों को मारपीट कर भगा दिया गया. सीपीएम का दावा है कि उस दिन से रातों रात तृणमूल का घास फूल का झंडा सीपीएम के पार्टी कार्यालय की शोभा बढ़ाने लगा. उसके बाद कालिंदी, छोटा कालागाछी नदी में काफी पानी बह गया। इलाके के ‘बाघ’ कहे जाने वाले तृणमूल नेता शाहजहां अब जेल में हैं. और उसमें सीपीएम को ‘हवा पलटने’ का संकेत मिल रहा है.

आमिर खान की आने वाली फिल्म सितारे ज़मीन पर डाउन सिंड्रोम को संबोधित करती है?

0

करियर के लिहाज से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के लिए पिछले कुछ साल खास अच्छे नहीं रहे हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स अभिनीत फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की असफलता के बाद आमिर लगभग एक साल तक सुर्खियों से दूर रहे। उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने का भी फैसला किया। लेकिन पिछले कुछ महीनों से ऐसी अफवाहें आ रही हैं कि अभिनेता धीरे-धीरे खुद को अभिनय में वापसी के लिए तैयार कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया कि उनकी अगली फिल्म का नाम ‘सितारे जमीन पर’ है। आमिर 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ के दम पर सफलता की तलाश में हैं।

‘तारे ज़मीन पर’ में एक 10 साल के लड़के को दिखाया गया है जो डिस्लेक्सिया से पीड़ित है। इस बार इसी फिल्म की कहानी के अंदाज में ‘सितारे जमीन पर’ बनाई जा रही है। वहां डाउन सिंड्रोम जैसी चीजों पर प्रकाश डाला जाएगा. अभिनेता ‘तारे जमीन पर’ के जरिए डिस्लेक्सिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहते थे। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया ‘निकुंभ सर’ का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ‘सितारे ज़मीन पार’ एक ऐसी फिल्म है जो दिखाएगी कि डाउन सिंड्रोम वाले लोगों पर क्या गुजरती है। बेहद संवेदनशील मामला. इस फिल्म के जरिए यह संदेश दिया जाएगा कि डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लोग बाकियों से बाकी पांच लोगों की तरह ही व्यवहार की उम्मीद करते हैं. इस फिल्म के बारे में आमिर ने कहा कि फिल्म का मुख्य स्वर ‘सितारे जमीन पर’ वही है. आमिर ने कहा, ”पिछली फिल्म में मैंने ईशान की मदद की थी, इस बार इसका उलट होगा.”

आमिर खान ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है ये खबर पहले से ही सामने आ चुकी है. ‘सितारे जमीन पर’ नाम की इस फिल्म की रिलीज को लेकर आमिर ने नई जानकारी दी।

आमिर ने कुछ महीने पहले पहली बार अपनी अगली फिल्म के बारे में खुलासा किया था। फिल्म के नाम का खुलासा करने के अलावा, अभिनेता ने कहा कि यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की शैली में बनाई जाएगी जिसमें आमिर ने अभिनय किया था। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित इस फिल्म में विशेष रूप से सक्षम बच्चों की सफलता की कहानियाँ दिखाई गईं। फिल्म का मुख्य किरदार ईशान डिस्लेक्सिया नामक बीमारी से पीड़ित था। आमिर ने ड्राइंग टीचर रामशंकर निकुंभ का किरदार निभाया था. सूत्रों के मुताबिक इस बार भी फिल्म की पटकथा एक चर्चित सामाजिक समस्या पर तैयार की गई है.

हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ ने इस फिल्म की रिलीज को लेकर अपने विचार व्यक्त किए. आमिर ने कहा, ”एक अभिनेता के तौर पर यह मेरी अगली फिल्म होगी। हम फिल्म को अगले क्रिसमस पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। स्क्रिप्ट सुनने के बाद मुझे कहानी पसंद आई।”

फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है. फिल्म में आमिर तो हैं, लेकिन सरप्राइज और भी हैं। आमिर के मुताबिक, ‘फिल्म में मैं मेन रोल में नहीं, बल्कि कैमियो रोल में हूं।’ इस फिल्म में आमिर के अलावा जेनेलिया देशमुख हैं। यह पहली बार है जब वे किसी फिल्म में जोड़ी बना रहे हैं। इसके अलावा आमिर अपनी प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म ‘अति सुंदर’ में भी कैमियो रोल निभाएंगे।

2022 में आमिर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज हुई थी। ऑस्कर विजेता अंग्रेजी फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की रीमेक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। विफलता के घावों को भुलाने के लिए मैंने अभिनय से अस्थायी ब्रेक की भी घोषणा की। लेकिन उसके बाद फैंस ये जानकर खुश हैं कि वह एक्टिंग में वापसी कर रहे हैं. अब आइए अतीत को भूल जाएं और देखें कि क्या आमिर ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ दर्शकों के मन में अपनी खोई हुई सीट वापस पा पाते हैं। फिल्म की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है. फिल्म में आमिर तो हैं, लेकिन सरप्राइज और भी हैं। आमिर के मुताबिक, ‘फिल्म में मैं मेन रोल में नहीं, बल्कि कैमियो रोल में हूं।’ इस फिल्म में आमिर के अलावा जेनेलिया देशमुख हैं। यह पहली बार है जब वे किसी फिल्म में जोड़ी बना रहे हैं। इसके अलावा आमिर अपनी प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म ‘अति सुंदर’ में भी कैमियो रोल निभाएंगे।