Home Blog Page 974

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाना हो गया है सपना?

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाना एक सपना हो गया है! युवा सरकारी नौकरी के लिए घर से दूर शहर में रहकर तैयारी करते हैं और परीक्षा देते हैं, लेकिन जब पेपर लीक होता तो उनको बड़ा धक्का लगता है। वहीं, जब कोर्ट में मामला विचाराधीन होता है तो इंतजार में कई युवा ओवर एज हो जाते हैं। यह हाल किसी एक सरकार में नहीं रहा है। ये हर सरकार में रहा है। फिर चाहे सरकार मायावती की रही हो, अखिलेश यादव की रही हो या फिर योगी आदित्यनाथ की सरकार रही हो। सरकारी नौकरी का पेपर लीक होना और धांधली का आरोप लगाकर भर्ती पर रोक लगाना नई बात नहीं है। कई मामले अभी भी कोर्ट में चल रहे हैं। वहीं, युवा ओवर एज हो रहे हैं। पेपर लीक होता है। परीक्षा रद्द कर दी जाती है, लेकिन न दोषियों पर सरकारें सख्त कार्रवाई करती हैं और न पेपर लीक को रोक पाती हैं। 2005-06 में तत्कालीन सपा सरकार में करीब 22 हजार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती हुई थी। जैसे ही सरकार बदली और बसपा की सरकार आई तो इसमें घपला बताकर सिपाहियों की सेवाएं खत्म कर दीं।दिसंबर, 2018 में दूसरे चरण के 69 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया। पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में किए गए कुछ बदलाव और फैसलों ने ऐसी असहज स्थिति पैदा की कि भर्ती के हर चरण को आरोपों और अदालतों के कठघरे से गुजरना पड़ा। 67,000 से अधिक पद भरे जाने के बाद भी गलत सवाल और आरक्षण का विवाद अब भी विभाग की गले की हड्डी बना हुआ है। बसपा सरकार के इस फैसले को सिपाहियों ने हाई कोर्ट में चुनौती। लंबी लड़ाई के बाद 2009 में हाई कोर्ट ने बसपा सरकार में बर्खास्त सभी सिपाहियों को बहाल कर दिया था। अब सभी सिपाही यूपी के विभिन्न जिलों में तैनात है और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

बसपा के शासन काल में यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। 4010 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन 2012 में सपा सरकार आते ही भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगा दी गई। जिस समय सपा सरकार ने रोक लगाई थी, उस समय कई ट्रेनिंग कर रहे थे। अखिलेश यादव सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के समायोजन को कोर्ट ने रद्द कर दिया था। साथ ही कोर्ट ने खाली हुए एक लाख 26 हजार पदों पर भर्ती का आदेश दिया था। 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में यूपी के 1.37 लाख शिक्षामित्रों की सहायक शिक्षकों के तौर पर नियुक्ति को अवैध घोषित कर दिया था और इन पदों पर भर्ती के निर्देश दिए थे। सरकार ने दो चरणों में इन पदों पर भर्ती करवाने का फैसला किया। पहले चरण में 68,500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। दिसंबर, 2018 में दूसरे चरण के 69 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया। पहले चरण के मुकाबले दूसरे चरण में किए गए कुछ बदलाव और फैसलों ने ऐसी असहज स्थिति पैदा की कि भर्ती के हर चरण को आरोपों और अदालतों के कठघरे से गुजरना पड़ा। 67,000 से अधिक पद भरे जाने के बाद भी गलत सवाल और आरक्षण का विवाद अब भी विभाग की गले की हड्डी बना हुआ है।

योगी सरकार की दूसरे शासनकाल में 60 हजार से ज्यादा यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया और सरकार को झुकना पड़ा। तत्कालीन सपा सरकार में करीब 22 हजार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती हुई थी। जैसे ही सरकार बदली और बसपा की सरकार आई तो इसमें घपला बताकर सिपाहियों की सेवाएं खत्म कर दीं। बसपा सरकार के इस फैसले को सिपाहियों ने हाई कोर्ट में चुनौती। लंबी लड़ाई के बाद 2009 में हाई कोर्ट ने बसपा सरकार में बर्खास्त सभी सिपाहियों को बहाल कर दिया था। कई मामले अभी भी कोर्ट में चल रहे हैं। वहीं, युवा ओवर एज हो रहे हैं। पेपर लीक होता है। परीक्षा रद्द कर दी जाती है, लेकिन न दोषियों पर सरकारें सख्त कार्रवाई करती हैं और न पेपर लीक को रोक पाती हैं। 2005-06 में तत्कालीन सपा सरकार में करीब 22 हजार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती हुई थी।अब सभी सिपाही यूपी के विभिन्न जिलों में तैनात है और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।शनिवार को योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द करते हुए फिर से छह महीने के अंदर परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही एसटीएफ को परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच सौंप दी है। एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है अखिलेश यादव से जुड़ा अवैध खनन मामला?

आज हम आपको अखिलेश यादव से जुड़ा अवैध खनन मामला बताने जा रहे हैं! उत्तर प्रदेश में अवैध खनन घोटाला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पूरा मामला 2012 से 2017 तक का है। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। मुख्यमंत्री के पद पर अखिलेश यादव थे। अवैध खनन का मामला हमीरपुर जिले में आया था। इस मामले को वर्ष 2016 में हाई कोर्ट में उठाया गया। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की। कोर्ट की ओर से अवैध खनन पर रोक लगाने का आदेश जारी किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद हाई कोर्ट ने सीबीआई को जांच दे दी। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि सीबीआई मामले की जांच करे और बताए कि क्या प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन का मामला जारी है? हाई कोर्ट के आदेश पर 2016 में ही सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी थी। इस केस में प्राथमिकी प्रारंभिक जांच शुरू होने के बाद तीन साल बाद वर्ष 2019 में दर्ज की गई। इसमें कुल 11 लोगों को नामजद किया गया। इस मामले को उठाने में वकील विजय द्विवेदी की भूमिका अहम रही है। राजनीतिक जानकारों का दावा है कि इस मामले में की शुरुआत के समय अखिलेश यादव सीएम थे। कुछ इसी प्रकार का मामला बिहार में वर्ष 1996 में आया था। तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाले का आरोप लगा था। इस दौरान दावा किया गया था कि स्कूल पर गाय- भैंस ढोई गई। चारा घोटाले ने लालू यादव की राजनीति पर ब्रेक लगा दिया। अखिलेश यादव अब इसी प्रकार की परेशानी में घिरते दिख रहे हैं। प्राथमिकी में कहा गया कि सरकारी मुलाजिमों ने हमीरपुर में अवैध खनन को होने दिया। इस पूरी प्रक्रिया में टेंडर के नियमों का पालन नहीं किया गया। अवैध रूप से नए पट्टे दिए गए। एनजीटी की ओर से खनन पर बैन के बावजूद लाइसेंस रिन्यू किए गए। सीबीआई की ओर से इस मामले में आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला समेत 11 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई की जांच में एक ही दिन में 13 परियोजनाओं को अखिलेश यादव कार्यालय की ओर से मंजूरी दी गई। दरअसल, यूपी में वर्ष 2012 में सीएम बनने के बाद अखिलेश यादव ने खनन विभाग अपने पास रखा था।

एजेंसी का दावा है कि 17 फरवरी 2013 को तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव की ओर से 14 पट्टों को मंजूरी दी गई थी। इसे ई-टेंडर प्रक्रिया का उल्लंघन बताया गया। सीबीआई की जांच में दावा किया गया कि इन पट्टों को हमीरपुर की तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला की ओर से मंजूरी मिली थी। जनवरी 2019 में केस दर्ज करने के बाद सीबीआई ने बी .चंद्रकला समेत सपा नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में अपनी तरफ कार्रवाई शुरू की। इस मामले में अखिलेश यादव सरकार में बाद में मंत्री बनाए गए गायत्री प्रजापति को शिकंजे में लिया गया। दरअसल, मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे गायत्री प्रजापति को अखिलेश सरकार में वर्ष 2013 में खनन विभाग का जिम्मा दिया गया। ईडी ने इस छापेमारी के दौरान नकद 11 लाख रुपये बरामद किया था। अब सीबीआई न अखिलेश यादव को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया है। धारा 160 के तहत किसी भी व्यक्ति को गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाने का अधिकार जांच एजेंसी को है।

विजय द्विवेदी हमीरपुर के जनहित याचिकाकर्ता हैं। उन्होंने हमीरपुर अवैध खनन का मामला उठाया। हाई कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका दायर किए जाने के बाद वे लगातार एक वर्ग के निशाने पर रहे हैं। उनको कई बार धमकियां मिलीं। इसके बाद भी वे पीछे नहीं हटे। आखिरकार इस मामले में हाई कोर्ट ने जांच का आदेश जारी किया। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को मामले की जांच दी गई। अवैध खनन मामले के सूत्रधार विजय द्विवेदी हैं। इनके कारण ही आज अखिलेश यादव को सीबीआई के समक्ष पेश होना होगा। विजय द्विवेदी को इस मामले में 2017 से सुरक्षा दी गई है। पिछले दिनों उनकी सुरक्षा हटाने का मामला सामने आया था। हालांकि, बाद में इस पर कार्रवाई की गई।

अखिलेश यादव को सीबीआई का समन आने के बाद एक बार फिर हमीरपुर खनन मामले की चर्चा शुरू हो गई है। बड़े पैमाने पर हुए अवैध खनन को लेकर हमीरपुर के वकील विजय द्विवेदी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। दरअसल, 2012-13 में हाई कोर्ट के बाद भी 17 खनन के पट्‌टों से अवैध मौरंग खनन की शुरुआत हुई। यह मामला 68 मौरंग खनन के पट्‌टों तक पहुंच गया।

जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए 28 जुलाई 2016 को हाई कोर्ट तत्कालीन न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इसकी सीबीआई जांच का आदेश दिया। याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी बताते हैं कि 2012-13 में पहले 17 और फिर 51 मौरंग खनन के पट्‌टे नियम के खिलाफ किए गए। पट्‌टाधारकों ने अवैध खनन से अरबों की राशि कमाई। हमीरपुर अवैध खनन केस में तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला को आरोपी बनाया गया है। उनके अलावा पूर्व एमएलसी मौरंग कारोबारी रमेश मिश्रा, उनके भाई पट्‌टाधारक दिनेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय दीक्षित, उनके पिता पट्‌टाधारक सत्यदेव दीक्षित, तत्कालीन खनिज अधिकारी मुईनुद्दीन, खनिज लिपिक रामआसरे, पट्‌टाधारक अंबिका तिवारी उर्फ उर्फ बबलू, करन सिंह, रामऔतार सहित कुल 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था।

आखिर क्या है टीले वाली मस्जिद का इतिहास?

आज हम आपको टीले वाली मस्जिद का इतिहास बताने जा रहे हैं, जिसका मुद्दा अब कोर्ट पहुंच चुका है! 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर निर्माण शुरू हो गया है। अब मथुरा, काशी और लक्ष्मण टीला का मुद्दा भी कोर्ट पहुंच चुका है। लखनऊ के पक्का पुल के नीचे से निकली गोमती नदी के ठीक बाएं साइड में एक टीले वाली मस्जिद बनी हुई है। इसको हिन्दू पक्ष ने लक्ष्मण का टीला बताते हुए अपना हक मांगा है। अब यह मामला कोर्ट में पहुंच चुका है।

बुधवार को एडीजे प्रथम की कोर्ट में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका दे दिया है। मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई करते हुए रिवीजन याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष का मुकदमा चलने योग्य माना है। अब निचली अदालत में इनका मुकदमा चलेगा। वहीं कोर्ट के फैसले को हिंदू पक्ष अपनी जीत होने का दावा कर रहा है। टीले वाली मस्जिद बनाम लक्ष्मण टीला का मुकदमा साल 2013 से कोर्ट में चल रहा है। हिंदू पक्ष के पक्षकार वकील नपेंद्र पांडेय ने कहा कि जिसे मुस्लिम पक्ष टीले वाली मस्जिद कहता है वो हकीकत में लक्ष्मण का टीला है। उन्होंने कहा कि शेषनाग अवतारी भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण जी द्वारा शहर को बसाया गया था। उन्हीं के उसपर गोमती नदी के किनारे एक टीला था। पक्षकार ने बताया कि औरंगजेब के जमाने में लक्षमण टीला को ध्वस्त कर किया गया था। औरंगजेब ने पहले राम जी के मंदिर को ध्वस्त किया फिर यहाँ लक्ष्मण टीले को ध्वस्त किया था। औरंगजेब ने लक्ष्मण टीला को ध्वस्त करके एक मस्जिद बना दी थी।

हिंदू पक्षकार ने कहा कि उस मस्जिद में हमारी पूजा पाठ पहले से हो रही थी। साल 2001 में हजारों बलवाइयों ने वहां जाकर दंगा किया और हमारे मंदिर टीलेश्वर महादेव को तोड़ दिया था। शेषनागेश पाताल कूप को ध्वस्त कर दिया गया था। वकील नपेंद्र पांडेय ने कहा कि पूजा के अधिकार को लेकर कोर्ट में साल 2022 में एक याचिका दाखिल की थी कि हमें पूजा-पाठ से क्यों रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम लोग वहां पूजा-पाठ करने गए थे तब मुस्लिम पक्ष के द्वारा अभद्रता की गई थी। इसी को लेकर कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। 7/11 में मुस्लिम पक्ष अपर अदालत में गया था उसमें मुस्लिम पक्ष के द्वारा कहा गया कि यह मुकदमा चलने योग्य नहीं है क्योंकि इसमें कारण स्पष्ट नहीं है। इसी पर कोर्ट का निर्णय आया है कि हिंदू पक्ष का मुकदमा सुनने योग्य है।

टीले वाली मस्जिद के मौलाना फजलुल मन्नान ने कहा कि यह अंग्रेजों की साजिश थी वह यह प्रोपेगेंडा छोड़ गए हैं, जिससे हिंदू मुस्लिम लड़ते रहें। उन्होंने कहा कि एक पक्के पुल के पास लक्ष्मण टीला है और दूसरा बक्शी का तालाब में भी लक्ष्मण का टीला है। अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि ये टीले वाली मस्जिद वर्ल्ड फेम है। टीले वाली मस्जिद का मामला हो, ज्ञानवापी का मसला या फिर ईदगाह मथुरा का प्रकरण हो। इस तरह से उनके जितने भी धार्मिक स्थल हैं, वो मस्जिद के ऊपर बने हुए हैं। ये पूरी तरह से गलत है। लोगों को लड़ाने की बात है। मौलाना फजलुल मन्नान ने कहा कि मैं इन बातों का खंडन करता हूं। साथ ही कहा कि अगर उन्हें तोड़कर बनाया जा रहा था तो जब तोड़ा जा रहा था आप कहां थे।

टीले वाली मस्जिद का प्रकरण 2013 से कोर्ट में चल रहा है। वकील हरिशंकर जैन ने साल 2013 में मस्जिद पर लखनऊ कोर्ट में पहली याचिका दाखिल की थी। हिंदू पक्ष ने अपना हक मांगते हुए याचिका में दावा किया था कि ये पूरा परिसर शेषनागेस्ट टीलेश्वर महादेव का है। इसलिए यहां हिंदुओं को पूजा-पाठ करने की इजाजत देने की मांग की गई थी। साथ ही याचिका में मस्जिद को हटाकर हिंदुओं को सौंपने की मांग की गई थी। इसके बाद साल 2018 में मस्जिद परिसर में प्रभु श्री के भाई लक्ष्मण जी की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद हो गया था। यूपी में बीजेपी सरकार आने के बाद बीजेपी पार्षद रजनीश गुप्ता और रामकृष्ण यादव ने लखनऊ नगर निगम को प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में मस्जिद के पास 151 फिट ऊंची मूर्ति लगाने का प्रस्ताव किया गया था। लेकिन मुस्लिमो के विरोध के बाद मामला शांत पड़ गया था।

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक 1296 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने लक्ष्मण टीले पर मौजूद गुफा को तोड़ी थी। जानकारों की माने तो लक्ष्मण टीले पर एक शेष गुफा थी। बार तोड़े जाने के कारण इस जगह पर टीला बन गया था। इसके बाद भी इसका नाम लक्ष्मण टीला ही बना रहा। इसके बाद 1659 ई. में मुगल बादशाह औरंगजेब ने टीले वाली मस्जिद बनवाई थी। इसका जिक्र पूर्व सांसद लालजी टंडन की किताब अनकहा लखनऊ में है।

1901 में अंग्रेजो के कब्जे से मस्जिद छुड़वाई गई। शाह पीर मुहम्मद पहले से ही यहां रहते थे, मस्जिद से थोड़ी दूर पर उनकी कब्र दरगाह भी है। टीले पर स्थित होने की वजह से इसका नाम टीले वाली मस्जिद पड़ा। टीले वाली मस्जिद में तीन गुंबद और ऊंची मीनारें हैं, जो की दूर से दिखाई देती हैं। मस्जिद उठे हुए चबूतरे पर ईंट और पत्थर से बनी हुई है। वहीं मस्जिद परिसर में लगे इमली के पेड़ पर करीब 40 क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। टीले वाली मस्जिद 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गवाही भी बना था।

वहीं लखनऊ की टीले वाली मस्जिद से जुड़ा विवाद दशकों पुराना है। इसको लेकर लखनऊ से पूर्व सांसद और राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन ने अपनी किताब अनकहा लखनऊ में भी इसका जिक्र किया है। अपनी किताब में उन्होंने मुस्लिम समुदाय पर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण से शहर का नाता तोड़ने का आरोप लगाया था।

दिवंगत नेता लालजी टंडन ने अपनी किताब लिखा है कि मुगल सम्राट औरंगजेब के शासनकाल के दौरान राज्य की राजधानी की सबसे बड़ी सुन्नी मस्जिद का निर्माण लक्ष्मण टीला पर किया गया था, जो भगवान राम के भाई लक्ष्मण के नाम पर बनाया गया, एक ऊंचा मंच था। किताब इस वजह से राजनीतिक विवाद में भी घिर गई थी। हिन्दू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी का कहना है कि टीले वाली मस्जिद हमारा लक्ष्मण टीला हुआ करता था यहां पर 8-9 हिन्दू परिवार भी रहा करते थे लेकिन उनका सामान फेंकवाकर उस पर जबरन कब्जा कर लिया गया और हिन्दू परिवारों को वहां से भगा दिया गया था। उसके बाद सपा सरकार में उसे टीले वाली मस्जिद बनाकर वक्फ वगैरा से कब्जा कर लिया गया था। उसी की लड़ाई 2013 से चल रही है।

आखिर सरकार के MSP वाले बिंदु पर क्यों राजी नहीं हो रहे किसान?

वर्तमान में किसान सरकार के MSP वाले बिंदु पर राजी नहीं हो रहे हैं! हफ्तेभर से प्रदर्शन कर रहे किसानों और केंद्र सरकार के बीच रविवार को चंडीगढ़ में चौथे दौर की बातचीत हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार ने किसानों के सामने MSP को कुछ फसलों पर रियायत का विचार दिया। सरकार ने दाल, मक्का और कपास की खरीद पर पांच साल के अनुबंध का प्रस्ताव रखासरकार के इस प्रस्ताव को किसानों ने ठुकरा दिया। किसानों अभी भी सभी फसलों पर MSP गारंटी को लेकर अड़े हुए हैं। इसके साथ ही किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को किसानों की मांगे मानने के लिए 21 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। किसान दिल्ली कूच को लेकर तैयार हैं। ऐसे में अब सरकार के सामने चुनौतियां और बढ़ गई हैं। किसान आंदोलन की अगली दिशा क्या होगी? और सरकार के सामने क्या चुनौतियां हैं? आइए समझते हैं। चंडीगढ़ में किसानों और सरकार के बीच हुई बैठक में सरकार ने कुछ फसलों पर MSP को लेकर सहमति जताई। इसमें मक्का, दालें और कपास की खेती शामिल है। बातचीत में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सहित तीन केंद्रीय मंत्री सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। लेकिन इस बैठक के कोई खास परिणाम निकलते नहीं दिख रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार को सिर्फ दाल या मक्का पर नहीं, बल्कि सभी 23 फसलों पर गारंटी देनी चाहिए। पंजाब के किसानों का कहना है कि उनके लिए इस प्रस्ताव से कोई खास लाभ नहीं है, क्योंकि वहां दाल और मक्का की खेती कम ही होती है। उन्होंने कहा, इस अधूरे प्रस्ताव से पंजाब, हरियाणा के किसानों को कोई फायदा नहीं है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह समझौता मक्का उत्पादन को बढ़ाने की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अनाज से इथेनॉल बनाने के लिए कच्चा माल तैयार करना है। उन्होंने बताया कि इससे पंजाब के कृषि क्षेत्र को फायदा होगा, भूजल स्तर में सुधार होगा और जमीन बंजर होने से बचेगी। सरकार फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है, इसलिए मक्का के लिए MSP पिछले साल ₹1,760 से बढ़ाकर ₹2,090 प्रति क्विंटल कर दिया गया था। भूजल को लेकर पहले भी चिंताएं जताई गई थीं। पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब को मक्का की ओर रुख करने सहित उपाय करने की चेतावनी दी थी। यह चेतावनी दिल्ली क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के संदर्भ में दी गई थी, जो मुख्य रूप से पराली जलाने के कारण होता है।

फिलहाल सरकार रागी, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी के बीज, जौ, रेपसीड और सरसों सहित 23 फसलों के लिए MSP पर खरीद करती है। सरकार हर साल खरीफ फसलों के लिए जून में एमएसपी घोषित करती है। यह न्यूनतम मूल्य उत्पादन लागत से कम से कम 1.5 गुना अधिक होता है। इसका उद्देश्य किसानों को उचित दाम दिलाना और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है।

किसानों की पहली और सबसे जरूरी मांग ये है कि सरकार MSP को लेकर कानून बनाए, ताकि किसानों की फसल का उचित दाम मिल सके।

किसानों की दूसरी मांग स्वामीनाथन आयोग कि सिफारिशों को लागू करना है। इस रिपोर्ट में MSP कुल लागत मूल्य से कम से कम 50% अधिक रखने की सिफारिश की थी। इसे C2+50 फॉर्मूला कहा जाता है। किसान चाहते हैं कि सरकार इसे लागू करे। किसानों की तीसरी मांग किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए पेंशन है। किसानों की लंबे समय से मांग है कि उन्हें और खेतिहर मजदूरों को भी बुढ़ापे में पेंशन मिले।

इन मांगो के अलावा किसानों की कुछ और मांगे भी हैं। किसान कर्ज माफी, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं, पिछले विरोध प्रदर्शनों के दौरान दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेने, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के लिए न्याय, भूमि अधिग्रहण अधिनियम को बहाल करने और विरोध प्रदर्शनों के दौरान मरने वालों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान फिलहाल पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर से लगभग 200 किमी दूर दिल्ली से डेरा डाले हुए हैं। किसानों ने 21 तक का अल्टीमेटम सरकार को दिया है। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार के पास 21 तक का समय है। सरकार को सोचना और समझना चाहिए कि ये दो चीजें तिलहन और बाजरा खरीद के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। जैसे उन्होंने दालों, मक्का और कपास का उल्लेख किया, उन्हें इन दोनों फसलों को भी शामिल करना चाहिए। अगर इन दोनों को शामिल नहीं किया गया तो हमें इस बारे में फिर से सोचना होगा…कल हमने फैसला लिया कि अगर 21 तक सरकार नहीं मानी तो हरियाणा भी आंदोलन में शामिल होगा। इसके अलावा हाल ही में संयुक्त किसान मोर्चा ने भी इस आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। किसान नेता राकेश टिकैट ने साफ तौर पर कहा था ये आंदोलन अभी लंबा चलेगा।

आखिर किसान आंदोलन पर क्यों खड़े हो रहे हैं सवाल?

वर्तमान में किसान आंदोलन पर सवाल खड़े हो रहे हैं! अगर कोई विदेशी पंजाब के पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर और संगरूर जिले के खनोरी बॉर्डर की तस्वीर देखेगा तो पहली नजर में उसे यही लगेगा कि कोई युद्ध चल रहा है। किसान संगठनों ने जिस तरह मिट्टी के बोरों से दीवारें बनाई हैं, वह सीमाओं की मोर्चाबंदी जैसी ही है। लोकतांत्रिक आंदोलन के नाम पर ऐसी युद्ध की मोर्चाबंदी कभी नहीं देखी गई। बड़ी-बड़ी JCB मशीनें, क्रेन, पोकलेन, ट्रैक्टर को इस तरह मॉडिफाई किया गया है कि ये बख्तरबंद वाहन बन गए हैं। इनके केबिन को लोहे की छड़ों से इस तरह घेरा गया है कि सिर्फ देखने की जगह बचे। आंसू गैस के गोलों का इन पर कोई प्रभाव न पड़े। वाहनों के पहियों को भी लोहे की चादरों से घेरा गया है ताकि कील आदि न चुभ सकें। आंसू गैस के प्रभाव को कम करने के लिए ट्रैक्टरों के पीछे पंख लगाए गए हैं। लोगों के बीच इंडस्ट्रियल गैस मास्क, सामान्य गैस मास्क बांटे गए हैं। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी, टूथपेस्ट आदि के भी बड़े भंडार रखे गए हैं ताकि आंसू गैस के प्रभाव कम किए जा सकें। सीने और घुटने के गार्ड से लेकर बॉडी सील और बुलेट प्रूफ जैकेट तक दिखाई दे रहे हैं। भारी संख्या में पतंग की व्यवस्था है जो ड्रोनों को रोकने के काम आ सकते हैं। इन सबको क्या कहेंगे?

ऐसा आंदोलन न कभी देखा गया न सुना गया। दूसरी ओर पुलिस ने भी अपना सुरक्षा घेरा बनाया है। आंसू गैस, रबर की गोलियां, बुलेट प्रूफ जैकेट, JCB, ड्रोन, कंटेनर बैरिकेड, मास्क आदि दिख रहे हैं। खनौरी बॉर्डर हरियाणा के जींद और शंभू बॉर्डर हरियाणा के अंबाला से लगता है। हरियाणा सरकार ने अपनी सीमाओं को इस तरह सील किया है कि आसानी से कोई घुस नहीं सकता। दछसरे बॉर्डर से भी किसानों ने घुसने की कोशिश की। हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार के लिए विकट स्थिति है। कारण यह कि किसी को ऐसे आंदोलन से निपटने का अनुभव नहीं है। बावजूद इसके, सरकार किसान संगठनों से बातचीत कर रही है। हालांकि फिलहाल दिल्ली कूच का विचार किसानों ने स्थगित कर रखा है। लेकिन इस संदर्भ में विचार के दो बिंदु हैं- आंदोलन का तौर-तरीका और संगठनों द्वारा उठाए गए मुद्दे। पहला आरोप यही है कि सरकार किसान संगठनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकना चाहती है, जो इनके संविधान प्राप्त अधिकारों के विरुद्ध है।

प्रश्न है कि सरकार क्या करे? इस तरह उपद्रव की तैयारी वाले लाव-लश्कर के साथ इन संगठनों को आगे बढ़ने दे? बेशक, देश की राजधानी दिल्ली में किसी को भी आने-जाने का अधिकार है। किंतु इस तरह युद्ध की तैयारी से अगर कोई समूह चलेगा तो उसे रोकना राज्य का दायित्व बनता है। दूसरे, जब सरकार चंडीगढ़ में उनसे बातचीत को तैयार है तो दिल्ली आने का क्या मतलब है? संयुक्त किसान मोर्चा कह रहा है कि सरकार केवल बातचीत में उलझाना चाहती है। तो क्या वे दिल्ली में घुसकर युद्ध लड़ेंगे? पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने भी कहा भी कि अगर इन्हें दिल्ली जाना है तो बस से क्यों नहीं जा रहे? उच्च राजपथों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऐसे कई वाहनों का निषेध है तो किस कानून के तहत ये पंजाब में चलते हुए सीमा तक आ गए? आगे इन्हें किस कानून के तहत हाईवे या एक्सप्रेस-वे पर चलने की अनुमति दी जाएगी? वास्तव में यह आंदोलन का तरीका है ही नहीं, आंदोलन विरोधी आचरण है। कई विडियो आए हैं, जिनमें इन वाहनों में टेलिविजन सहित सारी सुख-सुविधाएं दिख रही हैं।

आंदोलन में लगे संसाधनों और तौर-तरीके से ऐसा लगता ही नहीं कि वाकई किसान किसी तरह के संकट से गुजर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ये आंदोलन का उत्सव मना रहे हों। पंजाब सरकार की जिम्मेदारी थी कि इन्हें कानून को धता बताने से रोके। यदि उसने अपनी जिम्मेदारी का पालन किया होता तो हरियाणा को समानांतर मोर्चाबंदी नहीं करनी पड़ती। सरकार किसी की भी हो आंदोलन के नाम पर इस तरह की गतिविधियों को महत्व मिलना भविष्य के लिए खतरनाक होगा। लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी आंदोलन लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ चलाया जाना चाहिए।

इस आंदोलन के नेताओं ने बातचीत में ऐसी-ऐसी मांगें रखी हैं, जिन्हें कोई सरकार स्वीकार नहीं कर सकती। किंतु केंद्र बिंदु न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी कानून को बनाया गया है। यानी सरकार कानून बना दे ताकि किसानों की पैदावार न्यूनतम मूल्य से नीचे कोई न खरीदे। सामान्य तौर पर देखें तो यह मांग स्वाभाविक लगेगी। किंतु MSP की पृष्ठभूमि हमारे देश में खाद्यान्न संकट से जुड़ी हुई है। 70 के दशक में MSP का आधार इसलिए दिया गया था कि किसान अधिक पैदावार के लिए प्रोत्साहित हों और कठिन समय के लिए सरकार के पास पर्याप्त भंडार रहे। आज MSP की उस रूप में न प्रासंगिकता है और न ही कोई सरकार इसकी गारंटी दे सकती है। मूल बात है किसानों की खेती में लागत कम करना और खेत की उर्वरा शक्ति व धरती के नीचे के पानी को बचाना। सरकार प्राकृतिक खेती पर जोर दे रही है।

आखिर क्या है पीएम मोदी की असली ताकत का राज?

आज हम आपको पीएम मोदी की असली ताकत का राज बताने जा रहे हैं! लोकसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा कर चुके हैं कि इस बार उनके दल बीजेपी को कम-से-कम 370 सीटें मिलने वाली है। पीएम ही नहीं, उनके मंत्रियों और पार्टी का दावा है कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश का बहुआयामी विकास किया है। आर्थिक प्रगति से लेकर वैज्ञानिक उपलब्धियों तक और कल्याणकारी योजनाओं से लेकर गरीबी उन्मूलन तक, भारत ने मोदी सरकार में प्रगति की कई सीढ़ियां फटाफट चढ़ी हैं। विभिन्न सर्वेक्षणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता आज भी कायम है। यहां तक वैश्विक स्तर पर भी पीएम मोदी ही लीडरों की लिस्ट में टॉप पर रहते हैं। देश में मोदी सरकार को एक बड़े वर्ग का समर्थन हासिल है क्योंकि सरकार के कई मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आई 100 लिस्ट में शीर्ष पर हैं। 73 वर्षीय पीएम मोदी के सबसे शक्तिशाली भारतीय होने के पीछे कारण यह बताया गया है कि वे लगातार लोकप्रिय बने हुए हैं। आईई ने पीएम की टॉप रैंकिंग का कारण बताते हुए लिखा है कि उनकी सरकार के दो कार्यकालों में जनकल्याण के काम बढ़े हैं, विकास को गति मिली है, महंगाई नियंत्रित है और दुनिया में भारत के लिए एक विशेष स्थान सुरक्षित हुआ है। इसमें कहा गया है कि यह सब एक दुर्जेय पार्टी मशीनरी के कारण संभव हो रहा है जिसने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राम मंदिर के अभिषेक सहित वैचारिक वादों को पूरा करने में मोदी सरकार की जबर्दस्त मदद की है। आई कहता है कि मोदी सरकार की आलोचना के केंद्र में अक्सर सत्ता का केंद्रीकरण, जांच एजेंसियों का उपयोग, संस्थानों को कमजोर करना, असहमति की गुंजाइश और अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व घटने जैसे मुद्दे होते हैं। पीएम मोदी की विशेष खासियतों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि जी20 शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली ने वैश्विक उच्च पटल पर आम सहमति हासिल की तो पीएम ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन करते हुए बहुत कड़क संदेश भेजा है कि उनके लिए धर्म के साथ राज्य का जुड़ाव सीमा का उल्लंघन नहीं है बल्कि राजनीति में एक नई लकीर खींचने जैसा है।

आगामी आम चुनाव में एनडीए के 400 सीटों के लक्ष्य का बोझ लगभग पूरी तरह से मोदी अपने कंधों पर उठाए हुए हैं। यदि वो लौटते हैं तो भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के अपने वादे के प्रति शासन और राजनीति में कौन से नए अध्याय लिखेंगे? वह परिसीमन, केंद्र-राज्य संबंधों और सामाजिक सद्भाव पर उनके कदम कैसे आगे बढ़ेंगे, यह उनकी विरासत को आकार देगा। अमित शाह और नरेंद्र मोदी का साथ दशकों से बना हुआ है। गुजरात में दोनों की जोड़ी बनी और आज दिल्ली तक काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है। कहा जाता है कि अमित शाह बीजेपी के चाणक्य हैं। उन्हें चुनावी चाणक्य भी माना जाता है। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए पार्टी को सफलता के नए-नए स्वाद चखाए। आज वो बीजेपी अध्यक्ष नहीं हैं, फिर भी पार्टी की रणनीति को आकार देने में आगे रहते हैं। देश के गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से संविधान की धारा 370 को निरस्त करने का ऐतिहासिक कदम उठाया। इसके अलावा, उन्होंने अंग्रेजी कानूनों को खत्म करने के अभियान को पंख लगा दिया जब न्याय संहिता ही बदल दी। आईपीसी, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य कानून को पूरी तरह रिप्लेस कर देने वाले तीन नए कानून 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे।

मोदी सरकार के विदेश मंत्री की छवि उस चतुर और हौसलामंद इंसान की है जिसने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की जबर्दस्त वकालत करता है और किसी भी दबाव को सिरे से खारिज कर देता है। अपने इन गुणों के कारण जयशंकर, मोदी सरकार के सबसे मुखर मंत्री माने जाते हैं। वैश्विक मंच पर उनके बयान अक्सर वायरल हो जाते हैं। वो अमीर और ताकतवर देशों को अपने अकाट्य तर्कों से आईना दिखाते हैं और भारत के हितों की खुलकर पैरवी करते हैं। मोदी सरकार में भारत का मान दुनियाभर में बढ़ने के पीछे विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा योगदान है। उन्होंने भारत की अंतरराष्ट्रीय शक्ति को निखार रहे हैं और लगातार वाहवाही बटोर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध हो या इजरायल-हमास के बीच छिड़ा संघर्ष, जयशंकर के कूटनीतिक कदमों ने दुनिया को चौंकाया है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के प्रयासों को लेकर अमेरिका ने आरोप लगाया तो जयशंकर तुरंत ऐक्टिव हो गए और इसका असर हुआ कि अमेरिका के तेवर नरम पड़ गए। इसी तरह, कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया तो उसकी कैसी भद्द पिटी, यह दुनिया ने देखा।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह मंत्री का जिम्मा संभालने वाले राजनाथ सिंह अभी देश के रक्षा मंत्री हैं। वो बेहद मिलनसार लेकिन कड़क मिजाज राजनेता हैं। रक्षा मंत्री के रूप में उनकी यह शख्सियत निखरकर सामने आई है। उन्हें गृह मंत्री और रक्षा मंत्री, दोनों का अनुभव है इस कारण आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर उनका नजरिया काफी स्पष्ट और प्रभावी है। उन्होंने सैन्य आधुनिकीकरण की मजबूत नींव रखी और साजो-सामान से लेकर विभिन्न देशों के साथ रक्षा समझौतों तक को आकार देने में गंभीर भूमिका निभाई है। राजनीति, समाज से लेकर विभिन्न वर्गों में अपनी पहुंच और पकड़ के कारण राजनाथ सिंह सरकार के लिए कई मौकों पर काफी उपयोगी साबित हुए हैं। इसका एक उदाहरण किसान आंदोलन भी है जिसका समाधान निकालने के लिए मोदी सरकार उनका उपयोग पिछले दरवाजे से बातचीत के लिए कर रही है। यह राजनाथ सिंह ही थे जिन्होंने राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सीएम पद का मोह छोड़ने को मनाया था।

एस. जयशंकर और अश्विनी वैष्णव की तरह ही हरदीप सिंह पुरी भी पीएम मोदी की खोज हैं। उन्होंने इन्हें सरकार में अपनी क्षमता साबित करने का मौका दिया। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में हरदीप पुरी ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से भारत के तेल आयात का काफी आत्मविश्वास के साथ बचाव किया। पुरी के पास आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय भी है जो मोदी सरकार की फ्लैगशिप स्कीम ‘पीएम आवास योजना’ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। पुरी के मंत्रालय ने ही संसद भवन का निर्माण भी करवाया। इसके साथ ही ‘भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर’ के निर्माण से भी पुरी की छवि मजबूत हुई है। पीएम मोदी ने इस कन्वेंशन सेंटर की जमकर तारीफ की है। इसी में भारत ने जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी।

क्या बीजेपी के अंदर जाग चुकी है जीत की भूख ?

वर्तमान में बीजेपी के अंदर जीत की भूख जाग चुकी है! यूपी और हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की अप्रत्याशित कामयाबी इस बात का एक और संकेत है कि बीजेपी में किस हद तक जीत की भूख है। वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। हालांकि, कर्नाटक में वह अपना घर नहीं संभाल पाई जहां उसके दो विधायकों ने या तो क्रॉसवोटिंग किया या फिर वोटिंग से नदारद रहा। यूपी और हिमाचल में पार्टी की रणनीनित इतनी तगड़ी थी कि उसे सपा और कांग्रेस के कई विधायकों का समर्थन हासिल हुआ। इस तरह उसकी झोली में राज्यसभा की 2 अतिरिक्त सीटें भी आ गईं। यूपी के नतीजे से कोई सियासी भूचाल तो नहीं आया लेकिन हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बाद निकट भविष्य में कांग्रेस सरकार के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। पहला, भाजपा को अपनी पहले से मजबूत स्थिति को और भी मजबूत बनाने के प्रयास को देखते हुए भी विपक्ष एकजुट क्यों नहीं हो पा रहा है? दूसरा, क्या विपक्ष में महत्वाकांक्षा की कमी है जो मोदी की अति महत्वाकांक्षा का मुकाबला कर सके? और तीसरा, क्या केंद्र में भाजपा का बढ़ता वर्चस्व और उन राज्यों में उसकी सेंध जहां वह पहले कमजोर थी, हमें एक-दलीय राज्य की ओर ले जा रहा है? आखिरी सवाल का जवाब सबसे पहले। भारत 1947 से 1964 तक काफी हद तक एक-व्यक्ति, एक-दलीय राज्य था, जब नेहरू की कांग्रेस का शासन था। उन्होंने केंद्र और राज्यों दोनों में पार्टी और सरकार दोनों पर अपना वर्चस्व स्थापित किया था। भाजपा उस स्तर के वर्चस्व के आसपास भी नहीं है, लेकिन वह गैर-संघ परिवार के तत्वों को अपने दायरे में शामिल करके वहां पहुंचने की उम्मीद कर रही है, जबकि साथ ही दक्षिण जैसे अब तक कमजोर क्षेत्रों में विस्तार करने की कोशिश कर रही है।

नेहरू और मोदी युग में कॉमन क्या है? दोनों का जनता से सीधा जुड़ाव रहा है, जिससे उनकी पार्टियों को वोट जुटाने में आसानी हुई। नेहरू ने सभी तरह के विचारों को समायोजित करने के लिए एक व्यापक मंच बनाया था। ठीक उसी तरह बीजेपी गैर-संघ परिवार के नेताओं को शामिल करके ऐसा करने का प्रयास कर रही है। क्या भारत एक-दलीय व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है? इसका सीधा जवाब यह है कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि 2024-29 के बीच बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर मोदी जैसा दूसरा नेता बनाने में सफल होती है या नहीं, और क्षेत्रीय विपक्ष की ताकत पर भी निर्भर करता है। बीजेपी उन राज्यों में विस्तार करने की उम्मीद कर रही है जहां कुछ क्षेत्रीय दल कमजोर हो रहे हैं (उदाहरण के लिए, तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक AIADMK, बंगाल और त्रिपुरा में सीपीएम। लेकिन जब तक क्षेत्रीय दल आपस में विकल्प प्रदान करते रहेंगे, तब तक बीजेपी राज्य की राजनीति पर उसी तरह हावी नहीं हो पाएगी, जैसा कि वह अभी दिल्ली में कर रही है। इसलिए, यह कहना मुश्किल है कि क्या हम एक-दलीय व्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं।

असली सवाल यह है कि यदि बीजेपी इस मई में बड़ी जीत हासिल करती है तो विपक्ष अब से लेकर मोदी के कार्यकाल समाप्त होने तक (2029 के बाद कभी) के बीच क्या करता है? विपक्ष अपने कुछ क्षेत्रीय गढ़ों से आगे अपना आधार क्यों नहीं बढ़ा पा रहा है, जिनमें से कुछ अब कमजोर भी दिख रहे हैं? विपक्ष की अगर कोई सबसे कमजोर कड़ी है तो वह है कांग्रेस जो उन राज्यों में भी प्रभावी जवाब देने में सक्षम नहीं रही है, जहां केवल दो राष्ट्रीय पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। मोदी-विरोधी गठबंधन की मुश्किल बढ़ाने वाला एक और फैक्टर है विपक्ष के पास कोई राजनीतिक संदेश ही नहीं है। मतदाता को पता है कि भानुमति का पिटारा वाला गठबंधन टिकने से रहा तो आखिर उसे अगर वोट दें तो उसका कोई कारण तो होना चाहिए। विपक्षी गठबंधन वोटरों को ऐसा कोई भी स्पष्ट संदेश देने में नाकाम रहा है कि अगर वे जीत भी जाते हैं तो कैसे काम करेंगे? यही नहीं, वोटर के पास इसके लिए पुख्ता कारण भी होना चाहिए कि वह उसे क्यों छोड़े जो पहले ही उसके हाथ में है यानी मोदी की गारंटी। सिर्फ ये हल्ला करना कि मोदी तानाशाह हैं और फासीवादी हैं, आपको वोट नहीं दिला सकता। मोदी अगर काम करके दिखा रहे हैं तो वोटर पर विपक्ष के ऐसे हमलों का शायद ही कोई असर हो।

सवाल है कि क्या विपक्ष में राजनीतिक कामयाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा और भूख है? विपक्ष में कम से कम 4 से 5 नेता ऐसे हैं जिनकी नजर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है। अगर गठबंधन जीतता है तो वे नेता खुद को पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा समस्या नहीं है। समस्या है बीजेपी की सकारात्मक महत्वाकांक्षा के बरक्स नकारात्मक महत्वाकांक्षा। जब बीजेपी ‘मोदी की गारंटी’ की बात करती है तब वह अपने नेता के करिश्मा को सामने रखती है और जनसमूह की आकांक्षा को पूरा करने का सपना दिखाती है। मोदी से अंधी नफरत और जातिगत या क्षेत्रीय ध्रुवीकरण की बदौलत विपक्ष चुनाव नहीं जीत सकता क्योंकि बीजेपी इसे हिंदुत्व और विकास के जरिए काउंटर कर देगी।बीजेपी ने हिंदू जातियों और समुदायों का एक बड़ा गठबंधन बना लिया है, और यहां तक कि कुछ ईसाई समूहों और पसमांदा मुसलमानों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ विपक्ष दो अल्पसंख्यक समुदायों खासकर मुसलमानों की नकारात्मक भावनाओं पर निर्भर है। इससे भी बदतर स्थिति तब होती है जब अल्पसंख्यकों को लुभाने के चक्कर में विपक्ष जाने-अनजाने में खुद को हिंदू विरोधी के तौर पर पेश कर देता है। चुनाव से पहले मंदिर जाने से भी हिंदू मतदाताओं के इस संदेह को दूर नहीं किया जा सकता है कि अल्पसंख्यकों को विशेष लाभ दिए जा रहे हैं। आप केवल नकारात्मक भावनाओं को भड़काकर चुनाव नहीं जीत सकते।

मनीषा रानी ने जीती झलक दिखला जा 11 की ट्रॉफी.

0

‘झलक दिखला जा 11’ की विजेता हैं मनीषा रानी, ​​जीते कितने लाख रुपये? वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में प्रवेश करने के बाद, विजेता की ट्रॉफी सीधे ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम मनीषा के पास गई। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में मनीषा रानी ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने कम समय में ही सबके दिल को छू लिया. मनीषा ‘बिग बॉस’ तो नहीं जीत पाईं, लेकिन इस बार ‘झलक दिखला जा 11′ की विजेता हैं। वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में प्रवेश करने के बाद, विजेता की ट्रॉफी सीधे मनीषा के कमरे में गई। शो में आने के बाद से, अपने पहनावे से लेकर जीवन की बुनियादी समझ तक, बिहार की बेटी अपने अनूठे व्यक्तित्व के साथ आगे बढ़ी है। वह काफी संघर्ष के बाद आगे बढ़े हैं, यह स्वीकार करने से उन्हें डर नहीं लगता।’ उन्होंने अपनी हाजिरजवाबी और डांस से जजों का दिल जीत लिया.

मनीषा ने 30 लाख रुपये जीते. उनके नृत्य गुरु आशुतोष पवार को 10 लाख टका का नकद पुरस्कार मिला। इस डांस रियलिटी शो के टॉप चार फाइनलिस्ट में मनीषा के अलावा शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा, अद्रिजा सिन्हा और धनश्री वर्मा शामिल थे। इनमें मनीषा और धनश्री दोनों वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी थीं। मनीषा बहुत कम उम्र में बिहार से डांस सीखने के लिए कोलकाता चली गईं। डांसिंग की ट्रेनिंग भी ली. 20 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता छोड़कर मुंबई जाने का फैसला किया। मुंबई जाकर मनीषा ने एक डांस रियलिटी शो के लिए ऑडिशन दिया। उनके नृत्य के लिए उनकी प्रशंसा की गई लेकिन उन्हें टीवी राउंड के लिए नहीं चुना गया। भले ही वह ऑडिशन से बाहर हो गए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। डांस का अभ्यास जारी रखा. आख़िरकार उन्होंने ‘झलक दिखला जा’ शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

जीतते हुए मनीषा ने कहा, ”मेरा सपना सच हो गया. मुझे जजों और दर्शकों से प्यार, समर्थन और प्रोत्साहन मिला। मैं सभी का ऋणी हूं. मैं जानता था कि यह अनुभव मेरी जिंदगी बदल देगा और वैसा ही हुआ। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मुझे खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जिसके परिणामस्वरूप एक डांसर के रूप में भी मुझमें निखार आया है।” मनीषा रानी अब ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ में चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ ही समय में सबका दिल चुरा लिया. अपने पहनावे से लेकर जीवन के मूल भाव तक, बिहार की बेटी अपने व्यक्तित्व के साथ आगे बढ़ रही है। वह काफी संघर्ष के बाद आगे बढ़े हैं, यह स्वीकार करने में उन्हें सहजता है।’ हालांकि, जब उनकी तुलना समसामयिक मॉडल-स्टार उर्फी जावेद से की गई तो मनीषा नाराज हो गईं। उन्होंने कहा, ”नहीं, मैं बिल्कुल भी उर्फी जैसी नहीं हूं। वह जो चाहे पहनता है। सिर्फ अपने कपड़ों के लिए प्रैक्टिस करते हैं. लेकिन मैं कपड़ों से भी बढ़कर हूं. लोग मुझे मनोरंजन जगत से जानते हैं।”

मनीषा ने यह भी कहा कि ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में उनके जैसा कोई नहीं है। यही वजह है कि दर्शक उन्हें इतना पसंद करते हैं, ऐसा मनीषा का दावा है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मुझे खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जिसके परिणामस्वरूप एक डांसर के रूप में भी मुझमें निखार आया है।

सोशल मीडिया पर उनके 46 लाख से ज्यादा फैन हैं. बिहार के एक छोटे से गांव के रहने वाले होने के कारण उनका सपना आसमान छूने का था। उस सपने को साकार करने के लिए मनीषा ने सड़क पार की। सलमान खान का ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ शनिवार रात ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर एपिसोड के साथ शुरू हुआ। इस प्रीमियर एपिसोड में मनीषा ने दर्शकों का ध्यान खींचा। वह मुख्य रूप से अपनी आवाज के लिए मशहूर हैं। बॉलीवुड स्टार्स उनकी आवाज के साथ लिपसिंक करते हुए वीडियो बनाते हैं। मनीषा बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं। लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि बिहार के गांव से उनका सपना पूरा करना संभव नहीं है. उन्होंने नृत्य का प्रशिक्षण भी लिया। अंतत: वह कोलकाता से होते हुए मुंबई पहुंचे। विभिन्न धारावाहिकों में अभिनय किया। लेकिन रद्द कर दिया गया. रियलिटी शो में उन्हें मौका नहीं मिला. यूट्यूब पर लोकप्रिय बनें. वहां से कमाई. फिलहाल उन्होंने ‘बिग बॉस’ के मंच पर सभी का ध्यान खींचा हुआ है.

उरफियो लखनऊ के छोटे से शहर से कई संघर्षों के बीच आगे बढ़ी हैं। अपनी अलग पहचान बनाई. लेकिन वह लोकप्रियता पूरी तरह से कपड़ों और फैशन पर निर्भर है। इसलिए मनीषा को उनसे अपनी तुलना करना पसंद नहीं था.

ऐश्वर्या राय बच्चन और श्वेता बच्चन जामनगर में अपना बॉन्ड दिखा रहे हैं.

0

अंबानी के घर समारोह में ऐश्वर्या-श्वेता, बच्चन परिवार में उथल-पुथल खत्म? अंबानी के घर हुए समारोह में मानों सारी अटकलें झूठी निकलीं। किस सेक्टर में है श्वेता-ऐश्वर्या का रिश्ता? बच्चन परिवार के सदस्यों का बिल्कुल भी इलाज नहीं किया जा रहा है. मायानगरी पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है। पिछले डेढ़ दशक में एक से अधिक बार बॉलीवुड में बच्चन परिवार के सदस्यों के रिश्ते के समीकरण को लेकर अटकलें लगाई गई हैं। सास जया बच्चन और नंदा श्वेता बच्चन के साथ ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं। पिछले कुछ महीनों में अफवाहें बढ़ गई हैं. बालीपारा न्यूज के मुताबिक, ऐश्वर्या और श्वेता के बीच दिन-ब-दिन कड़वाहट बढ़ती जा रही है। पिछले साल दिवाली के दौरान ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ शहर छोड़कर चली गई थीं। उस वक्त श्वेताई ने अमिताभ की जगह दिवाली पूजा में हिस्सा लिया था. कानाफूसी की वजह से उनके बीच और भी अशांति बढ़ गई है. लेकिन अंबानी के घर समारोह में यह सब झूठ था। ननद-भज संबंध किस क्षेत्र में?

रविवार 3 मार्च को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी के आखिरी दिन बच्चन परिवार पहुंचा। ऐश्वर्या ननद, ससुराल वालों, बेटी आराध्या, पति अभिषेक बच्चन के साथ एक ही फ्लाइट से जामनगर पहुंचीं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद श्वेता अलग कार में बैठ गईं। ऐश्वर्या पति अभिषेक से अलग हो गईं। हालांकि, बाहर निकलते वक्त एक्ट्रेस ननों के साथ हंसती और बातें करती नजर आती हैं. खबर थी कि पिछले साल श्वेता-ऐश्वर्या ने एक-दूसरे से मिलना बंद कर दिया था। आज के दिन जामनगर एयरपोर्ट की इस तस्वीर ने बच्चन फैंस को राहत दी है. इतना ही नहीं इवेंट में जया बच्चन ने भी मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स का अभिवादन किया. क्या बच्चन परिवार अंबानी के समारोह के करीब है?

पूर्व मिस वर्ल्ड बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 15 वर्षों से अधिक समय से बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध परिवारों में से एक की सदस्य हैं। करीब दो दशक के दौरान बच्चन परिवार को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ीं। ऐश्वर्या की सास जया बच्चन से बिल्कुल भी नहीं बनती, ऐसी फुसफुसाहट बार-बार सुनने को मिलती रही है। हालांकि सार्वजनिक तौर पर एक्ट्रेस ने खुद को अमिताभ और जया की बहू के तौर पर बखूबी पेश किया है. बाउमा को पुरस्कार वितरण से लेकर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी सास के साथ देखा गया है। लेकिन हाल ही में बच्चन परिवार में सास-दादी को लेकर आई खबरों ने तूल पकड़ लिया है. सिर्फ सास ही नहीं बल्कि नंदा श्वेता बच्चन नंदा से भी ऐश्वर्या का कोई रिश्ता नहीं है। लेकिन इन सबके बावजूद अगर ऐश्वर्या को एक पल के लिए भी याद आती है तो वह हैं उनकी 12 साल की बेटी आराध्या। इस बार नव्या नोवेली नंदा ने अपने चाचा की बेटी के बारे में खुलकर बात की।

बच्चन परिवार में चाहे कितना भी दबाव हो, वे सबके सामने हमेशा परफेक्ट रहते हैं। हाल ही में नव्या ने अपने शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ के दूसरे सीजन में अपने परिवार के बारे में सारी बातें कीं। इस बार उन्होंने आराध्या के बारे में कहा, भले ही वह 12 साल की है, लेकिन वह अपनी उम्र से कहीं ज्यादा मैच्योर है। नव्या के शब्दों में, ”वास्तव में मेरे पास आराध्या को देने के लिए कोई सलाह नहीं है। मैं अपने 12 साल के बच्चे के बारे में सोचता हूं और आराध्या को देखता हूं। वह कहीं अधिक परिपक्व है. इसके अलावा आज के बच्चों को अपने आस-पास होने वाली हर चीज़ की जानकारी होती है। उसके जैसी बहन पाकर बहुत भाग्यशाली हूं।

करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ में गेस्ट बनकर बालीपारा के कई सितारे मुसीबत में फंस गए हैं। कई लोग लापरवाही में ऐसे बेवकूफी भरे कमेंट कर देते हैं कि उन्हें काफी देर तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। आलोचना भी है और व्यंग्य भी. ऐसे में कई लोग करण के इस शो में गेस्ट बनकर आने से पहले दो बार सोचते हैं. उदाहरण के लिए, इमरान हाशमी कई साल पहले करण के शो में मेहमान थे। उस एपिसोड में इमरान ने ऐश्वर्या की तुलना प्लास्टिक से की थी. हाल ही में उस विषय को चित्रित कर नए सिरे से अभ्यास शुरू किया गया है।

इमरान की जिंदगी में विवादों की कोई कमी नहीं है. इमरान को लेकर पहले भी कम नहीं हुई थी बहस! हालाँकि, इमरान ने कभी भी इस बारे में कोई रहस्य नहीं बनाया। एक्टर हमेशा विवादित विषयों पर खुलकर बात करना पसंद करते हैं. उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की कि आखिर ऐश्वर्या की तुलना प्लास्टिक से क्यों की गई.

आयु 3700 वर्ष! दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक मिली

0

यह दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक है, जिसका निर्धारण रेडियोकार्बन डेटिंग से किया गया है। 3700 साल पुरानी इस लिपस्टिक को 1687 ईसा पूर्व में बनाया गया था। दो दशक पहले पुरातत्वविदों को जमीन खोदने पर एक प्रकार की बोतल मिली थी। रिसर्च के मुताबिक, दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक बोतल के अंदर है। आयु 3700 वर्ष. यह कॉस्मेटिक ईरान के दक्षिण में जिरोफ़ात क्षेत्र में पाया गया था।

2001 में, पुरातत्वविदों को जिरोफ़ैट क्षेत्र से एक बोतल के अंदर लिपस्टिक मिली। एक चमकदार लाल रंग की लिपस्टिक. पुरातत्त्ववेत्ता सौंदर्य प्रसाधनों के पाए जाने के बावजूद उनकी उम्र के बारे में निश्चित नहीं हो सके। लगभग दो दशकों के शोध के बाद, उन्होंने इस कॉस्मेटिक की सही उम्र निर्धारित की। उन्होंने रेडियोकार्बन डेटिंग का उपयोग करके इसकी उम्र निर्धारित करके पता लगाया कि यह दुनिया की सबसे पुरानी लिपस्टिक है। साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, 3700 साल पुरानी यह लिपस्टिक 1687 ईसा पूर्व में बनाई गई थी।

पुरातत्वविदों के अनुसार, यह लिपस्टिक मुख्य रूप से हेमेटाइट नामक खनिज से बनी होती है। लिपस्टिक का लाल रंग हेमेटाइट नामक ऑक्साइड खनिज की उपस्थिति के कारण होता है। चमकीला लाल रंग इसी खनिज से उत्पन्न होता है। यह लिपस्टिक एक खूबसूरती से उकेरी गई बोतल में रखी गई है।

लिपस्टिक का इतिहास हजारों साल पुराना है, विभिन्न प्राचीन संस्कृतियों में इसके उपयोग के प्रमाण मिलते हैं। लिपस्टिक की टाइमलाइन में कुछ उल्लेखनीय बिंदु इस प्रकार हैं:

1. प्राचीन मेसोपोटामिया (लगभग 3000 ईसा पूर्व): लिपस्टिक के सबसे पहले ज्ञात उपयोग का पता मेसोपोटामिया के सुमेरियों में लगाया जा सकता है। वे रत्नों को कुचलते थे और उसके पाउडर का उपयोग अपने होठों को सजाने के लिए करते थे।

2. प्राचीन मिस्र (लगभग 3000-1500 ईसा पूर्व): मिस्रवासी, विशेष रूप से उच्च सामाजिक स्थिति वाली महिलाएं और पुरुष, लाल मिट्टी, आयरन ऑक्साइड और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के संयोजन से बनी लिपस्टिक का इस्तेमाल करते थे।

3. प्राचीन ग्रीस (लगभग 800 ईसा पूर्व): प्राचीन ग्रीस में महिलाएं अक्सर अपने होठों को रंगने के लिए लाल रंग और शहतूत के रस का मिश्रण लगाती थीं।

4. प्राचीन रोम (लगभग 40-30 ईसा पूर्व): प्राचीन रोम में पुरुष और महिलाएं दोनों लिप कलर का इस्तेमाल करते थे, और उच्च वर्ग अक्सर गहरे, अधिक जीवंत रंगों को पसंद करते थे।

5. मध्यकालीन यूरोप (5वीं से 15वीं शताब्दी): मध्ययुगीन यूरोप में लिपस्टिक लोकप्रिय नहीं रही, क्योंकि यह अशुद्धता से जुड़ी थी और अक्सर “पापी” व्यवहार से जुड़ी होती थी।

6. 16वीं शताब्दी: पुनर्जागरण काल में सौंदर्य प्रसाधनों में रुचि का पुनरुत्थान देखा गया। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम कोचीनियल, गम अरेबिक और अंडे की सफेदी के मिश्रण से बने लिप कलर पहनने के लिए जानी जाती थीं।

7. 18वीं शताब्दी: लिपस्टिक ने यूरोप में एक बार फिर लोकप्रियता हासिल की, पुरुष और महिलाएं दोनों इसका उपयोग करने लगे। सूत्रीकरण में अक्सर मोम और प्राकृतिक पौधों के रंग शामिल होते हैं।

8. 19वीं शताब्दी: विक्टोरियन युग में स्वच्छंदता से जुड़े होने के कारण सौंदर्य प्रसाधनों के उपयोग में गिरावट देखी गई। हालाँकि, अभिनेत्रियों और वेश्याओं ने लिपस्टिक का उपयोग जारी रखा, जिससे उत्पाद की प्रतिष्ठा कुछ हद तक खराब हो गई।

20वीं सदी की शुरुआत: 1915 में धातु ट्यूब की शुरूआत ने लिपस्टिक पैकेजिंग में क्रांति ला दी और इसे अधिक व्यावहारिक और सुलभ बना दिया। इस दौरान गुएरलेन और एलिजाबेथ आर्डेन जैसे ब्रांडों को प्रमुखता मिली।

10. 20वीं सदी के मध्य से अंत तक: लिपस्टिक की लोकप्रियता बढ़ती रही और कॉस्मेटिक उद्योग में नए रंगों और फॉर्मूलेशन का विस्फोट देखा गया। रेवलॉन के “चेरीज़ इन द स्नो” जैसे प्रतिष्ठित शेड लोकप्रिय हो गए।

11. 21वीं सदी: लिपस्टिक सौंदर्य उद्योग में एक प्रधान बनी हुई है, अनगिनत ब्रांड रंगों और फॉर्मूलेशन की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करते हैं। उद्योग ने लंबे समय तक टिकने वाली और मैट लिपस्टिक में भी नवाचार देखे हैं।

जबकि फॉर्मूलेशन और सामग्रियां समय के साथ विकसित हुई हैं, होंठों के रंग और रूप को बढ़ाने की अवधारणा पूरे इतिहास में कायम रही है।

लिपस्टिक का इतिहास हजारों साल पुराना है, विभिन्न प्राचीन सभ्यताओं में इसके उपयोग के प्रमाण मिलते हैं। यहां अब तक ज्ञात सबसे पुरानी लिपस्टिक का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

मेसोपोटामिया (लगभग 3500 ईसा पूर्व): सुमेरियन शहर उर में पुरातत्व उत्खनन से 3500 ईसा पूर्व के आसपास महिलाओं द्वारा होंठों के रंग के उपयोग का पता चला। वे रत्नों को कुचलते थे और उसके पाउडर का उपयोग अपने होठों और आँखों को सजाने के लिए करते थे।

प्राचीन मिस्र (लगभग 3000 ईसा पूर्व): मिस्रवासी अपने विस्तृत सौंदर्य प्रसाधनों के लिए जाने जाते हैं, और पुरुष और महिलाएं दोनों लिप कलर का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने समुद्री शैवाल में घुले लाल गेरू, आयोडीन और ब्रोमीन जैसे पदार्थों को मिलाकर लिपस्टिक बनाई।

सिंधु घाटी सभ्यता (लगभग 2500 ईसा पूर्व): प्राचीन शहर हड़प्पा से पुरातात्विक निष्कर्ष सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के बीच होंठों के रंग के उपयोग का सुझाव देते हैं। पुरातात्विक स्थलों पर होंठों के रंग के निशान वाले जार पाए गए।

प्राचीन चीन (लगभग 300 ईसा पूर्व): चीन में, झोउ राजवंश के दौरान, लगभग 300 ईसा पूर्व, मोम, अरबी गोंद और कुचले हुए रत्नों सहित विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करके होंठों का रंग बनाया जाता था। चीनी अभिजात वर्ग आमतौर पर अपनी सामाजिक स्थिति दर्शाने के लिए लिप कलर का इस्तेमाल करते हैं।

प्राचीन ग्रीस और रोम (लगभग 500 ईसा पूर्व – 30 सीई): प्राचीन ग्रीक और रोमन दोनों सभ्यताओं में होंठों के रंग का उपयोग किया जाता था, और महिलाएं अक्सर लाल आयरन ऑक्साइड, गेरू और अन्य प्राकृतिक रंगद्रव्य युक्त मिश्रण लगाती थीं।